पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 01 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 मई 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 11:26 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 14:22 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* विष्टि – 11:26 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* अतिगण्ड – 08:33 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:56
*🌙चन्द्रोदय-* 08:22
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:37
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्थी 11:26 तक पश्चात् पंचमी शुरु , मई मासारंभ , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त में श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:21 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:24 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा , श्री रामप्रकाश गुप्ता स्मृति दिवस , दिल्ली यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस (1922) , गुजरात स्थापना दिवस , महाराष्ट्र स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर (श्रमिक , श्रम , मई) दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी पंचमी 09:17 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यमप्रयतमानं तु*
*मानयन्ति स मानितः।*
*न मान्यमानो मन्येत*
*न मान्यमभिसंज्वरेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४२-४१
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों से सम्मान पाकर भी अभिमान न करे और सम्माननीय पुरुष को देखकर जले नहीं तथा प्रयत्न न करने पर भी विद्वान् लोग जिसे आदर दें, वही वास्तव में सम्मानित है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 मई 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होने के योग। आराम व ध्यान रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1707 – इंग्लैंड, वेल्स व स्कॉटलैंड से मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बना।
1711 – ऑस्ट्रिया ने कैरेल – हंगेरी विद्रोह पर शांति के लिए हस्ताक्षर किया
1715 – पर्शिया ने स्वीडन से युद्ध की घोषणा की।
1726 – वोल्टेयर ने इंग्लैंड में निर्वासन शुरू किया।
1753 – लिनिअस द्वारा प्रजातियों के प्लांटारम का प्रकाशन, और वनस्पति नामकरण अंतर्राष्ट्रीय संहिता द्वारा अपनाई गई संयंत्र वर्गीकरण की औपचारिक तिथि प्रारंभ की गयी।
1778 – अमेरिकी क्रांति: कुटिल बिलेट की लड़ाई हेटबोरो, पेनसिल्वेनिया में शुरू हुई।
1781 – सम्राट जोज़ेफ द्वितीय जनसंख्या के संरक्षण को कम कर दिया।
1786 – मोजार्ट के ओपेरा विवाह की शादी वियना में प्रीमियर हुई।
1822 – जॉन फिलिप्स बोस्टन के पहले मेयर बने।
1834 – बेल्जियन संसद ने रेलवे कानूनों को स्वीकार किया
1840 – यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया गया।
1851 – रानी विक्टोरिया ने लंदन में ग्रेट एक्जीबिशन खोली।
1889 – विश्व श्रम संघ के निर्णय को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया। 1 मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया।
1897 – स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1908 – प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड मामले में अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मारी।
1912 – कैंसर के इलाज के लिए रेडियम को टेस्ट किया गया।
1914 – कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1922 – दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1923 – भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत सन 1923 में चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
1931 – न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ।
1945 – सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
1956 – जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1960 – पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू-2 जासूसी विमान मार गिराया और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।
1960 – महाराष्ट्र और गुजरात एक दूसरे से अलग हुए।
1961 – क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1972 – देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977 – इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत हुई।
1984 – फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
1996 – संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
1998 – पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित हुआ।
1999 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।
1999 – नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2000 – एबीसी के शो हू वॉन्ट्स बी अ मिलियनेअर का प्रसारण।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित।
2001 – भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
2002 – अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
2003 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली एबीएम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया।
2003 – अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
2004 – यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2007 – ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।
2008 – पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण।
2008 – बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2009 – स्वीडन में समलैंगिक विवाह को वैधता दी गई।
2011 – 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की घोषणा हुई।
2012 – चीन और रूस ने 15 $ ट्रिलियन डॉलर व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 – संयुक्त राष्ट्र ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।
2019 – महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस के 15 जवान शहीद।
2019 – आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका में बुर्का समेत चेहरा ढकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध।
2020 – केंद्र सरकार (भारत) ने मौजूदा लॉकडाउन की अवधि को चार मई से दो और सप्ताह(17 मई) के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
2020 – मणिपुर के काले चावल (चक-हाओ),गोरखपुर टेराकोटा , कश्मीरी केसर और कोविलपट्टी की कदलाई मितई को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) प्रदान किया गया।
2021 – रूस से कोविड टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप भारत पहुंची।
2021 – गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई।
2022 – नेशनल ओपन एक्सेस रजिस्ट्री (एनओएआर) ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
2022 – केरल में तटरक्षक बल ने इंजन कक्ष में पानी भर जाने के कारण फंसे मालवाहक MSV मालाबार लाइट पोत के चालक दल के सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बचाया।
2022 – स्पाइसजेट के मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान के गंभीर तूफान में घिरने से 40 यात्री के घायल हुए।
2023 – गुतारेस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की बुलाई दो दिवसीय दोहा बैठक की मेजबानी के लिए दोहा पहुंचे।
2023 – एयर मार्शल साजू बालकृष्णन ने अंडमान और निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के 17वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।
2023 – एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया।
2023 – आसियान भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) के आयोजन के लिए भारतीय नौसेना के जहाज सिंगापुर पहुंचे।
2023 – पराग्वे में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ।
2024 – चीन में बारिश-तूफान का कहर जारी, राजमार्ग ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हुई।
*1 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1632 – हंबीरराव मोहिते – मराठा साम्राज्य के सेनापति थे (मतभेद)।
1872 – वजीर हसन – प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे।
1909 – महामाया प्रसाद सिन्हा – भारतीय राजनीतिज्ञ और जल क्रांति दल के राजनेता थे।
1910 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1913 – बलराज साहनी- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1919 – भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म हुआ (1920 का भी वर्णन)।
1922 – मधु लिमये – भारत के समाजवादी विचारों के निबन्धकार एवं कार्यकर्ता थे।
1926 – इकबाल सिंह किंगरा सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक – आध्यात्मिक नेता थे।
1927 – श्याम लाल यादव, भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे।
1927 – नामवर सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक थे।
1932 – एस. एम. कृष्णा – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1940 – अरविन्द दवे – भारत की गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग’ (रॉ) निदेशक रहे।
1951 – समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म हुआ।
1955 – आनंद महिंद्रा – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी ।
1960 – जगदीश व्योम – भारत के समकालीन कवि एवं लेखक थे।
1961 – अजय भट्ट – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1969 – नबा कुमार सरानिया उर्फ हीरा सरानिया असम के कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से सांसद।
1986 – संदीप कुमार एक भारतीय पुरुष रेसवॉकर , ओलंपिक एथलीट।
1988 – भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ।
*1 मई को हुए निधन👉*
1888 – प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।
2004 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
2008 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
2017 – कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद प्रतापसिंह बघेल (70 ) ने जोबट के मिशन अस्पताल में 4:30 बजे अंतिम सांसे ली ।
2020 – प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन।
2021 – मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
2021 – पंडित देवब्रत (देबू) चौधरी -पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय सितारवाद और शिक्षक थे।
2021 – दूरदर्शन के अलावा ब्रह्मकुमारीज की पॉप्युलर एंकर रहीं टीवी ऐक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना के कारण निधन हो गया।
2022 – बोस्नियाई फुटबॉल मिडफील्डर इवान ओसिम (80) का निधन हुआ।
2024 – फ़ील्ड हॉकी प्लेयर ऑस्टिन सावेज (84) का निधन हुआ।
*1 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री रामप्रकाश गुप्ता स्मृति दिवस।
🔅 दिल्ली यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस (1922)।
🔅 गुजरात स्थापना दिवस।
🔅 महाराष्ट्र स्थापना दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर (श्रमिक , श्रम , मई) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*