राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 29 नवम्बर 2023

इतिहास की 29 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

शिक्षक समाज (हरियाणा):
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 29 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 नवम्बर 2023*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 13:58 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 13:59 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* गर – 13:58 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* साध्य – 20:53 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:54
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 18:56
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:09 से 13:27
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 13:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , शुक्र तुला राशि में 25:04 पर , विघ्नकारक भद्रा 26:10 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 13:59 तक, कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र) , हरियाणा ग्रामीण  शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) , अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस व फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 14:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सुखस्यानन्तरं दुःखं*
*दुःखस्यानन्तरं सुखम्।*
*न नित्यं लभते दुःखं*
*न नित्यं लभते सुखम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_महर्षि व्यास, युधिष्ठिर से कहते हैं : सुख के पश्चात् दुःख और दुःख के पश्चात् सुख आता है। कोई भी न तो सदा दुःख पाता है और न निरन्तर सुख ही प्राप्त करता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 नवम्बर 2023 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।
1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2005 – बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।

2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
2007 –  परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
2008 – भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
2019 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।
2020 – अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।
2020 – ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ” स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।
2021 – नई दिल्ली- कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा के बाद राज्‍यसभा से भी पास हुआ।
2021 – भारतीय जैव-जेट ईंधन प्रौद्योगिकी को औपचारिक सैन्य प्रमाणन प्राप्त हुआ।
2021 – भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्‍लादेश के सीमा गार्ड की द्विवार्षिक बैठक सम्‍पन्‍न हुई।
2022 – अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर मिशन पर चीन की आपत्तियों को खारिज किया।
2022 – दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2022 – फिरोजाबाद में भयंकर आग से 4 बच्‍चों समेत परिवार के 6 लोग ज़िंदा जलाए।

*29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1427 – झेंगटोंग, चीन के सम्राट।
1802 – विल्हेम हॉफ – एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।
1803 – क्रिश्चियन एंड्रियास डॉपलर एक ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।
1849 – प्रोफेसर सर जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक।
1856 – थोबाल्ड वॉन बेथमैन हॉलवेग, जर्मनी के 5वें चांसलर।
1869 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1898 – क्लाइव स्टेपल्स लुईस एक ब्रिटिश लेखक और एंग्लिकन धर्मशास्त्री थे।
1908 – नागरकोइल सुदलाईमुथु कृष्णन – भारतीय तमिल अभिनेता-हास्य अभिनेता, थिएटर कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे।
1913 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
1932 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक।
1935 – कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।
1961 – टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता।
1977 – यूनिस खान, पाकिस्तान क्रिकेटर।

*29 नवंबर को हुए निधन👉*

1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1759 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।
1993 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
2002 – ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि एवं समाचार प्रसारक।
2011 – इंदिरा रायसम गोस्वामी असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थी ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित , 2010 का भी वर्णन)।
2015 – ओटो न्यूमैन – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।
2020 – सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

*29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।
🔅 हरियाणा ग्रामीण  शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) ।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस।
🔅 फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button