राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 29 जनवरी 2025

इतिहास की 29 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 जनवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 18:08 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 08:21 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* नाग – 18:08 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* सिद्धि – 21:21 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌛पश्चात्-*
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:34 से 13:55
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी अमावस्या 18:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य माघी मौनी अमावस्या , त्रिवेणी अमावस्या (उड़ीसा) , प्रयाग / काशी के दशाश्वमेघ घाट पर स्नान , तीर्थस्थान महात्म्य , द्वापर युगादि , कुमारयोग 18:06 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , कुम्भ महापर्व द्वितीय मुख्य शाही स्नान / मेला (प्रयागराज / हरिद्वार) , श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या) , स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती , श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस , भारतीय समाचार पत्र दिवस व बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 माघ सुदी प्रतिपदा 16:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ शुक्लपक्ष प्रारम्भ , गुप्तनवरात्र प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*श्रेयो वै याचतः पार्थ*
*दानमाहुरयाचते  ।*
*अर्हतमो वै धृतिमान्*
*कृपणादधृतात्मनः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६०
*अर्थात् 👉*
_भीष्म जी ने कहा- युधिष्ठिर! याचना करने वाले की अपेक्षा याचना न करने वाले को दिया हुआ दान ही श्रेष्ठ एवं कल्याणकारी बताया गया है तथा अधीर हृदयवाले कृपण मनुष्य की अपेक्षा धैर्य धारण करने वाला ही विशेष सम्मान का पात्र है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 जनवरी 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी उसके बाद आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। यात्रा योग बन रहे हैं। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
1676 – ‘थियोडोर तृतीय’ रूस के ज़ार बने।
1728 – लंदन में जॉन गेम्स ”बेगर्स ओपेरा” का उद्घाटन किया गया।
1730 – अन्ना इवानोवाना (रूस के अन्ना) अपने चचेरे भाई, सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।
1753 – एक महीने की अनुपस्थिति के बाद, एलिजाबेथ कैनिंग लंदन में अपनी मां के घर वापस आयी और बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था।
1780 – भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेज़ी में ‘हिकीज बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक ‘जेम्स ऑगस्टस हिक्की’ थे।
1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज ‘आर्कड्यूक रूडोल्फ़’ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
1949 – ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963 – फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1973 – अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
1976 – सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1990 – पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता ‘एरिक होनेकर’ को गिरफ़्तार किया गया।
1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 – किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994 – भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
1996 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2002 – श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
2003 – इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
2003 – हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
2005 – नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बच गये।
2005 – सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
2008 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
2008 – आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।
2009 – कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
2019 – केन्‍द्र ने अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्‍थल के आसपास की अधिग्रहि‍त 67 एकड़ जमीन इसके मूल स्‍वामियों को लौटाने की अनुमति के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की।
2020 – केंद्रीय कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 में संशोधन को मंजूरी  दी। अब कानूनन 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएँ।
2020 – पहली बार मिली सूर्य की स्पष्ट तस्वीर इन्हें हवाई के नैशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के डेनियल के इनौय टेलिस्कोप (डीकेआईएसटी) से लिया गया ।
2021 – बीटिंग द रिट्रीट – नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक में आयोजित किया गया।
2021 – सीएसआईआर ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ विज्ञान और प्रद्यौगिकी आधारित विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार महिला एकल का खिताब जीता।
2023 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में 6.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2023 – भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीता।
2023 – 15वें हॉकी विश्व कप का खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया।
2024 – भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया।
2024 – भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सदा तनसीक’ राजस्थान में प्रारंभ हुआ

*29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1693 – जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
1896 – स्वामी प्रणबानंद महाराज – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
1904 – जोगेन्द्र नाथ मंडल – पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री और श्रमिक के रूप में सेवा करने वाले विधायक थे (जन्मस्थान पश्चिम बंगाल)।
1912 – अजीत नाथ राय भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
1947 – भारतीय लेखक अशोक गुप्ता।
1970 – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

*29 जनवरी को हुए निधन👉*

1983 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
2002 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
2010 – राम निवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2018 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
2019 – पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नान्‍डीज़ का नई दिल्‍ली में निधन।
2020 – जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और लेखक तुषार कांजीलाल का निधन।
2021 – अरविंद जोशी – जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
2021 – 1960 के दशक में ब्रिटेन में पॉप संगीत में तहलका मचाने वाले द एनिमल्स बैंड के गिटार वादक हिल्टन वेलेंटाइन (77) का निधन हुआ।
2022 – पद्म श्री से सम्मानित इकबाल सिंह किंगरा (95) सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक – आध्यात्मिक नेता और एक शिक्षाविद थे।
2023 – ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (61) की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान निधन हुआ।
2024 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी नरसा रेड्डी का निधन हुआ।

*29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 कुम्भ महापर्व द्वितीय मुख्य शाही स्नान / मेला (प्रयागराज / हरिद्वार)।
🔅 श्री श्रेयांस नाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , माघी अमावस्या)।
🔅 स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती।
🔅 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस।
🔅भारतीय समाचार पत्र दिवस।
🔅 बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button