पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 28 फरवरी 2024
इतिहास की 28 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 28 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 फरवरी 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 28:21 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 07:34 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* बव. – 15:11 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* गण्ड – 17:16 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:47
*🌄सूर्यास्त-* 18:20
*🌙चन्द्रोदय-* 21:56
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 21:00 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 28:21 तक पश्चात् पंचमी शुरू , भौम अंगारकी / द्विजप्रिय / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत / पर्व , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 07:33 तक, श्री गोदाद महाराज पुण्य तिथि (कर्जत ए.नगर ) , भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी ) , श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस , डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस , श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस , श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस , श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस व राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 30:24 तक (अगले दिन सुबह 06:24 तक ) पश्चात् षष्ठी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*छिन्नोऽपि रोहति तरुः*
*क्षीणोऽप्युपचीयते पुनश्चन्द्रः।*
*इति विमृशन्त: सन्तः*
*सन्तप्यन्ते न लोकेषु ।।*
*भावार्थ👉*
_कटा हुआ भी वृक्ष पुनः उग जाता है तथा कृष्णपक्ष में क्षीण हुआ चन्द्रमा शुक्लपक्ष में बढ़ जाता है। यह विचार करते हुए सज्जन दुःख से पीड़ित होने पर अथवा विपत्तिग्रस्त होने पर दुःखी नहीं होते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 फरवरी 2024 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1522 – स्वीडन में जनता ने डेनमार्क के वर्चस्व के विरुद्ध संघर्ष का आरंभ किया।
1704 – भारतीयों ने दीरफील्ड मास पर हमला किया 40 मारे गए और 100 का अपहरण।
1728 – पालखेड की लड़ाई में मराठा पेशवा बाजीराव प्रतहम ने दक्कन के मुगल गवर्नर, कमर-उद-दीन खान, असिफ याह, निजाम-उल-मुल्क को पराजित किया।
1749 – हेनरी फिल्डिंग्स के पहले संस्करण “टॉम जोन्स” का प्रकाशन किया गया।
1759 – पोप क्लेमेंट XIII ने बाइबल को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने की इजाजत दी।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1813 – रूस और फ्रांस के बीच रानजैतिक व सैनिक संधि हुई।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1847 – अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1896 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1922 – प्राचीन देश मिस्र ने स्वतंत्रता प्राप्त की।
1928 – सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1950 – ‘द पीक डिस्ट्रिक्ट’ ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे गए।
1991 – फ़ार्स की खाड़ी के 40 दिवसीय युद्ध में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर ने संघर्ष विराम की घोषणा की।
1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।
1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।
1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।
1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।
1997 – पाकिस्तान में आए भूकंप से कई लोगों की मौत हुई।
1999 – कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।
2003 – नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2003 – भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।
2005 – मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।
2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की।
2008 – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने ‘वैट’ विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।
2008 – नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में तीनों सेनाप्रमुख और वरिष्ठ मंत्री भी शामिल हुए।
2020 – जाने-माने संपादक श्रीकर प्रसाद का नाम ‘सबसे ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मों को संपादित’ करने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
2020 – सरकार ने जम्मू-कश्मीर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आम माफी (एमनेस्टी) योजना की घोषणा की। योजना एक मार्च, 2020 से प्रभावी ।
2020 – हरियाणा: बहादुरगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिए में केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 4 की मौत, 27 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2020 – सीरिया में बड़ा हवाई हमला, तुर्की के 33 सैनिकों की मौत, यूएन ने कहा- युद्ध रोकें।
2021 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने सुबह 10: 24 पर श्रीहरिकोटा से पी.एस.एल.वी.-सी. 51 के जरिये ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-वन और 18 अन्य उपग्रहों को प्रक्षेपितख किया।
2021 – म्यामां में नागरिक सरकार की बहाली की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और सशस्त्र बलों की कार्रवाई में कम से कम 18 लोग मारे गए।
2022 – रूस और यूक्रेन के बीच संकट के समाधान के लिए बेलारूस सीमा पर उच्च स्तरीय बैठक हुई।
2022 – यूक्रेन ने कहा है कि रूस के हमलों में उसके यहां 14 बच्चों सहित 352 नागरिक मारे गए।
2022 – एडमिरल सैमुअल जे पापारो, सीडीआर पीएसीएफएलटी, यूएस नेवी ने व वीएडीएम माइकल नूनन, नौसेना प्रमुख, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने 25 से 28 फरवरी 22 तक भारत का दौरा किया।
2023 – Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने एलन मस्क।
2023 – देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस्तीफा दिया व मुख्यमंत्री ने मंजूर किया।
2023 – भारत ने जीएसएमए गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड 2023 जीता।
2023 – एमवी गंगा विलास ने भारत के रिवर क्रूज सेक्टर में इतिहास रचा; डिब्रूगढ़ में पहली यात्रा पूरी हुई।
2023 – महिला-20 की दो दिवसीय आरंभिक बैठक छत्रपति सांभजी नगर में सम्पन्न हुई।
*28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1913 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1927 – कृष्णकान्त – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
1947 – दिग्विजय सिंह (राजनीतिज्ञ) – पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।
1947 – विजय बहुगुणा – उत्तराखण्ड राज्य के सातवें मुख्यमंत्री रह चुके।
1969 – उप्पलापू श्रीनिवास – कर्नाटक शास्त्रीय संगीत और संगीतकार में एक भारतीय मैंडोलिन वादक ।
*28 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1572 – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।
1884 – वीर सुरेंद्र साई – भारतीय क्रांतिकारी थे।
1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।
1936 – कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1963 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)।
1989 – तिरुमलै कृष्णमाचार्य भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान थे।
2018 – जयेन्द्र सरस्वती – तमिलनाडु के काँचीपुरम नगर में स्थित कांची कामकोटि पीठ के ६९वें शंकराचार्य थे।
2020 – पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर (77) का निधन हुआ।
*28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री गोदाद महाराज पुण्य तिथि (कर्जत ए.नगर )।
🔅 भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी )।
🔅 श्री उदयसिंह राणा स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती कमला नेहरू स्मृति दिवस।
🔅 श्री दिग्विजय सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री विजय बहुगुणा जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।