पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 24 जनवरी 2024
इतिहास की 24 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 24 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 जनवरी 2024*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 21:52 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु दिनरात
*💫करण-* गर – 09:14 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वैधृति – 07:38 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* 16:30
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 25:47 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:33 से 13:53
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी चतुर्दशी 21:52 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:30 से , वैधृति पुण्यम् , विघ्नकारक भद्रा 21:50 से , जैन चौदस , सूर्य श्रवण नक्षत्र में 22:32 पर , भगवान श्री अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल चतुर्दशी) , श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती , श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस , श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस , शारीरिक शिक्षण दिन , राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत) , उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस , संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री भिवानी।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 23:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – व्रतादि की पुष्य नक्षत्रयुता पौषी पूर्णिमा ( परम पुण्यकाल 08:17 से सूर्यास्त तक ) , श्री सत्यनारायण व्रत , माघ स्नान प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 10:38 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मानमाख्याति हि कर्मभिर्नरः*
*सुशीलचारित्रकुलैः शुभाशुभैः ।*
*प्रणष्टमप्याशु कुलं तथा नरः*
*पुनः प्रकाशं कुरुते स्वकर्मतः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ४८
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अपने शुभाशुभ कर्म, शील, आचरण और कुल के द्वारा अपना परिचय देता है। यदि उसका कुल नष्ट हो गया हो तो भी वह अपने कर्मों द्वारा उसे फिर शीघ्र ही प्रकाश में ला देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 जनवरी 2024 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। ऑफिस में यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। संतान के लिए समय अवश्य निकले। आराम को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। संतान को अवश्य समय दे। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार सदस्यों के लिए समय अवश्य निकले। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें। खाने पीने की वस्तुओं / सामग्री पर ध्यान दें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। परिजनों के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकले। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। समय निकालने पर घूमने फिरने और मनोरंजन से सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। नित्य प्रयोग और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
41- कैलीगुला के बाद क्लॉडियस रोमन सम्राट बने।
1438 – पोप यूजीनियस IV को बेसल कमेटी ने निलंबित कर दिया।
1458 – मथायस कोर्विनस हंगरी के राजा बने।
1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।
1722 – एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।
1742 – जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवें को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।
1744 – फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।
1813 – फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।
1824 – रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1927 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म, द प्लेजर गार्डन रिलीज़ हुई।
1935 – पहली डिब्बाबंद बियर, क्रुएगर क्रीम एले और क्रुएगर की फाइनेस्ट बीयर नेवार्क, न्यू जर्सी की गॉटफ्रीड क्रुएगर ब्रूइंग कंपनी द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई।
1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1950 – 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य यूनाइटेड प्रॉविंग के नाम से पहचाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को उसका नाम मिला।
1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया।
1966 – एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1966 – इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
1973 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
1976 – अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन ने मुक्केबाजी में सबसे बड़ी वापसी की।
1984 – एप्पल कंप्यूटर इंक के मालिक स्टीव जॉब्स ने अभूतपूर्व मैकिंटोश पर्सनल कंप्यूटर पेश किया।
1989 – पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
1991 – लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
1993 – सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1993 – सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
1996 – सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी दी।
2001 – जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर किए।
2001 – जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी दी।
2002 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे।
2002 – भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की।
2002 – भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया।
2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।
2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
2005 – आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
2005 – गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
2006 – वॉल्ट डिज़्नी के सीईओ बॉब इगर ने प्रतिष्ठित एनीमेशन स्टूडियो पिक्सर को 7.4 बिलियन डॉलर में खरीदने की घोषणा की।
2007 – रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
2008 – पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
2008 – पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
2010 – वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म ‘अंतहीन’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई व 180 घायल हुए।
2011 – ब्रिटिश पॉप गायिका एडेल ने अपना दूसरा एल्बम, “21” रिलीज़ किया, जो ग्रैमी और बिलबोर्ड एल्बम ऑफ़ द ईयर बन गया।
2016 – प्रिय विज्ञान-फाई फंतासी अपराध नाटक टेलीविजन श्रृंखला द एक्स-फाइल्स 13 साल बाद स्क्रीन पर लौटी, जिसमें मुख्य अभिनेता डेविड डचोवनी और गिलियन एंडरसन फिर से शामिल हुए।
2018 – पूर्व अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट टीम के डॉक्टर लैरी नासर को 150 से अधिक लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया और 175 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई।
2019 – इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से विद्यार्थी उपग्रह कलामसैट का प्रक्षेपण किया।
2019 – आतंकी से सैनिक बनकर शहीद हुए नज़ीर अहमद वानी को अशोक चक्र।
2019 – उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से एक महीने में 11 लोगों की मौत, अलर्ट जारी।
2019 – इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से 30 की मौत, हजारों लोग बेघर हुए।
2019 – अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
2020 – भारत ने विशाखापट्टनम के तट से 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – भारत के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 पर जेल कर्मियों को सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान करने को मंजूरी दी।
2021 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘उद्यम सारथी ऐप’ लॉन्च किया।
2021 – 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन हुआ, डेन्मार्क की फिल्म इन टू द डार्कनेस को गोल्डन पिकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2021 – वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया।
2021 – एलॉन मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने एक ही रॉकेट से 143 उपग्रह प्रक्षेपित करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया , 2017 में एक ही रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने के भारतीय ( इसरो के ) रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
2021 – उन्नीस वर्षीय हरिद्वार की छात्रा सृष्टि गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं।
2022 – 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2022 प्रदान किया गया।
2022 – असम सरकार ने श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया।
2022 – नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य देशों ने भूमध्य सागर में 12 दिवसीय समुद्री अभ्यास “नेप्च्यून स्ट्राइक ’22” शुरू किया।
2023 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दी।
2023 – नेपाल में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया तथा भारत में भी भूकंप झटके महसूस किए गए।
2023 – अमरीका में एक बंदूकधारी की गोलीबारी से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को अफगानिस्तान के बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित किया।
*24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
76 – रोमन सम्राट हेड्रियन जन्म हुआ।
1712 – प्रशिया के फ्रेडरिक द्वितीय का जन्म हुआ।
1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।
1877 – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।
1891 – अंग्रेजी क्रिकेटर एलेक्स कैनेडी का जन्म हुआ।
1902 – अमेरिकी बाइबिल विद्वान ई.ए. स्पाइसर का जन्म हुआ।
1907 – अंग्रेजी क्रिकेटर डेनिस स्मिथ का जन्म हुआ।
1912 – वेस्टइंडीज क्रिकेटर केनेथ वीक्स का जन्म हुआ।
1914 -‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी शाह नवाज़ ख़ान का जन्म हुआ।
1916 – वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विक्टर स्टॉलमेयर का जन्म हुआ।
1924 – स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।
1932 – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे एस. के. सिंह का जन्म हुआ।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।
1968 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर मार्क बर्मेस्टर का जन्म हुआ।
1970 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर नील जॉनसन का जन्म हुआ।
*24 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
1958 – प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।
1966 – भारतीय भौतिक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
1993 – यूएस सुप्रीम कोर्ट जस्टिस थर्गूड मार्शल का निधन हुआ।
2011 – भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
2020 – ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन हुआ।
2020 – वयोवृद्ध फिल्म निर्माता विनय सिन्हा (74) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध सुपरस्टार व पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी (95) का निधन हुआ।
*24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 भगवान श्री अभिनन्दन नाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल चतुर्दशी)।
🔅 श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती।
🔅 श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस।
🔅 श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस।
🔅 शारीरिक शिक्षण दिन।
🔅 राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत)।
🔅 उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।