राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 20 दिसम्बर 2023

इतिहास की 20 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 20 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 दिसम्बर 2023*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 11:16 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद –  22:58
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बव. – 11:16 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्यतीपात – 15:56 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 07:08
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 12:16
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 13:35
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी अष्टमी 11:16 तक पश्चात् नवमी शुरू , जैन अष्टमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , बुधाष्टमी व्रत , श्री अन्नपूर्णाष्टमी , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:58 से , पंचक जारी , श्री मोतीलाल वोरा जन्म दिवस , श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जन्म दिवस , संत गाडसे बाबा स्मृति दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी नवमी 09:39 तक पश्चात् दशमी शुरू , नन्दा नवमी , कल्पादि नवमी , पंचक समाप्त 12:09 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग दिनरात।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*
*बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।*
*अपात्रे   प्रतिपत्तिश्च*
*पात्रे  चाप्रतिपादनम्।।*
★महाभारतम्  उद्योगपर्व ३३-५९
*अर्थात्*
_न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए — अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 दिसम्बर 2023 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*20 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1722 – एक चीनी सम्राट ‘कांग्सी’ सबसे लंबे समय तक( 61 साल) के शासन के बाद मर गए, इसलिए उसके बेटे योंगज़ेंग को सम्राट बनाया गया।
1745 – बोनी प्रिंस चार्ली की सेना नदी एस्क पर पहुंची।
1757 –  लार्ड क्लाईव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780 – ब्रिटेन ने हॉलैंड पर युद्ध की घोषणा की।
1803 – फ्रांसीसी ध्वज न्यू ऑरलियन्स में लुइसियाना खरीद का औपचारिक हस्तांतरण को फ्रांस से अमेरिका तक $ 27 मी. में हुआ।
1808 – लंदन में मूल कोवेन्ट गार्डन थिएटर आग से जलकर नष्ट हो गया, साथ में अधिकतर दृश्यावली, वेशभूषा और लिपियाँ भी जलकर नष्ट हो गयी।
1812 – ग्रिम की “फेयरी टेल्स का पहला खंड जर्मनी में प्रकाशित हुआ।
1820 – अमेरिकी राज्य मिसौरी में 21 और 50 वर्ष के बीच अविवाहित पुरुषों पर $ 1 का कर (टैक्स) लगाया।
1827 – मेक्सिको ने अपना पहला “निष्कासन कानून” पास किया, जिससे स्पेन के नागरिकों को अगले 6 महीनों में निष्कासित कर दिया जा सके, और स्पेन के राज्य के स्वतंत्रता के 1810 के घोषणापत्र के बारे में स्पेन की पहचान नहीं होने तक इसे फिर से प्रवेश से रोक दिया जाए।
1830 – ब्रिटेन, फ्रांस, आस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1842 – दक्षिणी कैरोलिना के सैन्य महाविद्यालय की स्थापना की गयी।
1860 – दक्षिण कैरोलिना संयुक्त राज्य संघ से अलग होने वाला पहला राज्य बना।
1875 – आईसीआरएम ने रेड क्रॉस (आईसीआरसी) की अंतर्राष्ट्रीय समिति का नाम बदला।
1876 – महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की।
1879 – थॉमस एल्वा एडिसन ने चमकीली रोशनी का प्रदर्शन किया।
1883 –  ब्रैकट रेलवे पुल नियाग्रा फॉल्स में खोला गया।
1917 – सोवियत खुफिया पुलिस बल ‘चेका’ का गठन हुआ।
1919 – अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
1924 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
1935 – फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शैख़ इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम शहीद हुए।
1938 – व्लादिमीर ज्वोरिकिन को आईकोनोस्कोप टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट मिला।
1942 – जापान की एयर फोर्स के जहाजों ने कोलकाता पर बम बरसाए।
1946 – महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।
1951 – ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद ओमान स्वतंत्र हुआ।
1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन।
1956 – अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।
1957 – गोरख प्रसाद ने पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किक्षया।
1959 – भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1963 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
1971 – जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 – यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1976 – इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1985 – तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।
1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1989 – अमेरिका ने पनामा में मैन्युअल नोरिएगा की सरकार को अपदस्थ करने के लिए सेना भेजी।
1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
1991 – पॉल कीटिंग आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।
1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।
1998 – 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन।
1998 – बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को ‘स्टार टाइम पत्रिका’ ने ‘मैन आफ़ दी इयर’ घोषित किया।
1998 –  चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।
1999 – पुर्तगाल ने मकाओ क्षेत्र को चीन को सौंपा।
1999 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
2002 – दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।
2007 – पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं।
2008 – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी।
2008 –  विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।
2019 – अमेरिका में बलुआ पत्थर की खदान में लगभग 38.6 करोड़ वर्ष पुराने पेड़ों का एक व्यापक झुंड मिला । वैज्ञानिकों ने इसे दुनिया के सबसे पुराने जीवाश्म वन के अवशेष माना।
2019 – उन्‍नाव दुष्‍कर्म के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा और 25 लाख रूपये का जुर्माना किया।
2020 – नेपाल की राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के मंत्रिमंडल की सिफारिश पर संसद भंग की।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल सम्‍मेलन में शामिल हुए।
2020 – सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक-दूसरे के बेहद करीब , यह दुर्लभ खगोलीय घटना करीब 397 वर्ष बाद (कुछ वैज्ञानिकों ने 800 साल माना) हुई।
2021 – एक महिला ने खुद को बहादुर शाह जफर के परपौत्र की विधवा होने का दावा करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की। लाल किले का मांगा मालिकाना हक।
2021 – प्रसार भारती ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – तालिबान ने अफगान लड़कियों की यूनिवर्सिटी शिक्षा पर प्रतिबंध लगाया।
2022 – पाकिस्तान सेना ने TTP के 33 आतंकियों मारा , 40 घंटे चले ऑपरेशन में 2 कमांडो की भी मौत हुई।

*20 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1871 – गोकरननाथ मिश्र, भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद।
1917 – धनराज भगत – मूर्तिकार होने के साथ चित्रकार भी थे।
1928 – मोतीलाल वोरा – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1933 – सुनील कोठारी एक प्रख्यात भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक थे।
1936 – रॉबिन शॉ, प्रसिद्ध साहित्यकार।
1938 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा थीं।
1940 – यामिनी कृष्णमूर्ति – भारतीय नर्तकी।
1947 – मदनलाल वर्मा ‘क्रान्त’ मूलत: हिन्दी के कवि तथा लेखक।
1949 – कैलाश शर्मा – एक ऐसे हिन्दी ब्लॉगर हैं, जिनका संसार बच्चों का संसार है।
1952 – राज कुमार सिंह – पूर्व भारतीय अफसर और भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने।
1960 – त्रिवेंद्र सिंह रावत – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।
1980 – के. एम. बीनू – भारतीय धावक है, जो ट्रैक और फील्ड एथलीट।
1999 – मोहित ग्रेवाल – एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान ।

*20 दिसंबर को हुए निधन👉*

1956 – संत गाडसे बाबा – संत एवं समाज सुधारक ।
1968 – अमरीका के उपन्यासकार जॉन इशटाइन बक का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1968 – सोहन सिंह भकना – भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक।
2010 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
2019 – एल.एस. शेषगिरि राव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2019 – केरल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री थॉमस चांडी का निधन।
2019 – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व अध्‍यक्ष अवतार सिंह मक्‍कड़ का निधन।

*20 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री मोतीलाल वोरा जन्म दिवस।
🔅 श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जन्म दिवस।
🔅 संत गाडसे बाबा स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button