राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 18 सितम्बर 2024

इतिहास की 18 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

   *प्रतिपदा का श्राद्ध आज*

*इतिहास की 18 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 सितम्बर 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 08:06 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा – 28:22 तक
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 11:01 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बव. – 11:01 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* गण्ड – 23:28 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:22
*🌙चन्द्रोदय-* 18:37
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:14 से 13:46
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज बुधवार को 👉 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 15:29 तक पश्चात् प्रतिपदा 28:22 तक , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , प्रतिपदा का श्राद्ध आज , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 08:05 तक) , श्री उमामहेश्वर पूजन/व्रत , कु. संध्या पूजा , भाद्रपद मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , प्रतिपदा तिथि का क्षय , आश्विन मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , शुक्र तुला राशि में 13:57 पर , इष्टि , पंचक जारी , भागवत सप्ताह समाप्त , आश्विन मास में दुग्ध त्याग करना चाहिए , चातुर्मास पूर्ण , षोडषकारण व्रत पूर्ण (जैन) , क्षमावाणी मेघमाला व्रत पूर्ण (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , गुरु श्री अमरदास जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , अदृश्य खण्डग्रास चन्द्रग्रहण (सूतक आदि अमान्य) , मेला श्री गोगाजी (मैड़ी) , मेला श्री गोइंदवाल सा. (तरनतारन , पं.) , श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती , श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) , विश्व जल निगरानी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस व विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी द्वितीया 24:42 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्वितीया का श्राद्ध आज , पंचक 29:15 तक , बुध पूर्व में अस्त 09:29 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रज्ञा  प्रतिष्ठा भूतानां*
*प्रज्ञा  लाभः  परो   मतः ।*
*प्रज्ञा निःश्रेयसी लोके*
*प्रज्ञा स्वर्गो मतः सताम्।।*
★(महाभा.शान्ति-.१८०/२)
*अर्थात् 👉*
_बुद्धि ही प्राणियों का आधार है  , बुद्धि की प्राप्ति ही सबसे उत्कृष्ट लाभ है, बुद्धि ही संसार में कल्याणकारिणी है और सज्जनों के विचार से बुद्धि ही स्वर्ग (सुख का साधन) है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 सितम्बर 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते है आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चली आ रही स्वास्थ संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। आपको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यस्त रहने से थकान महसूस हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा तथा आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते है उनके बिज़नेस का विस्तार हो सकता है। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ होने की ज्यादा संभावना है। सारी परेशानिया दूर होंगी, परिवार के साथ समय बिता सकते है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ होने के योग बनते दिख रहे है, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के शिक्षकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते है उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिज़नेस करते है उनके व्यापार का विस्तार होगा। आपके स्वास्थ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बदलते मौसम का ध्यान रखने की जरुरत है। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे है उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। महिलाओें के घर के काम समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे उन्हे राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिये दिन रिश्तों में मिठास दिलाने वाला रहेगा। साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है किसी अच्छी जमीन में पैसा लगा सकते है जिससे उन्हें लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं उन्हें आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। मन को शांति मिलेगी। पैसों से जुड़े लेन-देन करने से बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देनें से बचें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पढ़ाई में मन लगेगा। कुल मिलकर आपका दिन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते है आज उन्हें नई उपलब्धियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य पुरुषों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील है आपको किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते है उन्हें आज फायदे का सौदा मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। आपको कोई सामाजिक कार्य करने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक स्थित्ति पहले से बेहतर होंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन में आपको नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है। उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं समाज में उन्हें प्रसद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढिया रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। पूरे दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे है, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको किसी से उपहार मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं आपके विचारों का सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। किसी अपने के बारे में चिंता सताएगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। समाजिक संगठन से जुड़े लोगों को समाज में उनका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की प्राप्ति के रास्ते साफ होंगे। पेट से सम्बंधित वेदना से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1842 –  पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्‍वाडोर, कजाखस्‍तान, लिथुआनिया और उत्‍तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पीड पोस्‍ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्‍चों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – SBI ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू किया।
2020 – पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2021 – झारखंड में करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हुई।
2022 – चीन के गुइझोऊ प्रांत में भयंकर सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
2022 – ताइवान में लगभग 24 घंटों में तीन बड़े भूकंप ( 6.4, 6.8 और फिर 7.2 तीव्रता) आए जिनमें काफी तबाही हुई तथा जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया।
2023 – संसद के विशेष सत्र के बीच हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई।
2023 – आदित्य-एल1 ने अपना वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पुरानी संसद में मोदी जी ने 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी।
2023 – एएआई ने निरीक्षण बेड़े में दो नए बी-360 विमान शामिल किए।

*18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1883 – मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
1906 – हास्‍य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्‍म हुआ।
1957 – श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव।
1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ।

*18 सितंबर को हुए निधन👉*

1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1977 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।
2021 – मनोरमा महापात्रा एक भारतीय लेखक, कवि और संपादक थीं।
2023 – हॉल ऑफ फेम हॉकी खिलाड़ी हेनरी बूचा का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी मरिन्हो पेरेस (76) का निधन हुआ।

*18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री अमरदास जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
🔅 अदृश्य खण्डग्रास चन्द्रग्रहण (सूतक आदि नियम अमान्य)।
🔅 मेला श्री गोगाजी (मैड़ी)।
🔅 मेला श्री गोइंदवाल सा. (तरनतारन , पं.)।
🔅 श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती।
🔅 श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस।
🔅 श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
🔅 हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज)।
🔅 विश्व जल निगरानी दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस।
🔅 विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button