राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 15 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 15 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 15 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 अक्टूबर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 10:35 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 12:00 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* गर – 10:35 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* साध्य – 26:56 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:21
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 25:27
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:06 से 13:33
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 10:35 तक पश्चात् दशमी शुरु , पुष्यामृतयोग 12:00 तक , विघ्नकारक भद्रा 22:35 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:00 से , ज्वालामुखी योग 12:00 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार) , गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार) , श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती , श्री मदन लाल खुराना जयन्ती , श्री रमन सिंह जन्म दिवस , विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती) , गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस , विश्व ग्रामीण महिला दिवस , विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day) व विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 10:37 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 10:36 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किं।*
*लोचनाभ्यां  विहीनस्य,*
*दर्पण: किं  करिष्यति ।।*
*अर्थात्👉*
_जिस व्यक्ति के पास स्वयं का विवेक नहीं है। शास्त्र उसका क्या करेगा? जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण व्यर्थ है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अक्टूबर 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है।  भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।  प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1686 – मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था।
1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे।
1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए।
1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ।  वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी।
1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।भारत सरकार द्वारा अधिग्रहण के बाद यही कंपनी एयर इंडिया कहलाई।
1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।
1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।
1951 – मिस्त्र की संसद ने स्वेज नहर समझौते को रद्द करने के फैसले पर मुहर लगाई।
1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1964 – सोवियत संघ के नेता निकिता खुर्श्चेव की सेवानिवृति ने पूरे विश्व को चौंका दिया।
1970 – अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – उज्वला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।
1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1999 – चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डी.एफ़.-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया ।
1999 – जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की।
2008 – अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 – एअर इंडिया टैक्सीबोट से विमान को रनवे तक ले जाने वाली दुनिया की पहली एयल लाइन बनी।
2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – काईस सैयद को ट्यूनीशिया का नया राष्ट्रपति चुना गया ।
2019 – फेसबुक ने ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए भारत सरकार की मदद से डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया।
2020 – भारत को जीएलपी पर ओईसीडी वर्किंग ग्रुप का वाइस-चेयरमैन नामित किया गया।
2021 – अफगानिस्‍तान के कंधार मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्‍फोट में 37 लोग मारे गये व 70 घायल हुए।
2021 – नई दिल्ली में ‘विजयादशमी’ के अवसर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) की सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2022 – भारतीय सेना ने अग्निवीर वेतन पैकेज के लिए देश के ग्यारह बैंकों के साथ ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद समिति  की बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूर्व एनसीपी सांसद लालवानी की 315 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
2023 – महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में 12 की मौत व 23 घायल हुए।
2024 – राष्ट्रपति को वैज्ञानिक एवं तकनीकी केंद्र, शहीद इहादादेन अब्देलहाफिद विश्वविद्यालय ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।
2024 – परमेश शिवमणि ने भारतीय तट रक्षक बल के 26वें महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

*15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1542 – मुग़ल सम्राट अकबर का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम अबुल फ़त्ह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
1914 – मनुभाई पाँचोली सरस्वती सम्मान से सम्मानित गुजराती भाषा के साहित्यकार।
1914 – मोहम्मद ज़ाहिर शाह अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।
1920 – प्रसिद्ध उपन्यास द गॉडफादर के रचयिता मारियो ग्येनल्यूगी पूजो का जन्म हुआ।
1922 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1925 – हीरा लाल देवपुरा – राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।
1931 – मिशाइल मेन , भारत के 11वें राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ।
1932 – कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल।
1936 – मदन लाल खुराना – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 – विक्टर बैनर्जी हिन्दी एवं बांगला सिनेमा के अभिनेता ।
1947 – मदन सिंह चौहान (गुरुजी) रायपुर , छत्तीसगढ़ , भारत के एक लोक और सूफी गायक(पद्म श्री सम्मान्नित)।
1952 – रमन सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।
1957 – मुख़्तार अब्बास नक़वी भारत के एक प्रसिद्ध राजनेता।
1957 – मीरा नायर, भारतीय निर्देशक।
1957 – महेन्द्र नाथ पाण्डेय भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद (1948 का भी वर्णन)।

*15 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1595 – फ़ैज़ी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान् साहित्यकार और फ़ारसी का प्रसिद्ध कवि था।
1961 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।
1975 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1990 – ओम शिवपुरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1999 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।
2012 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।
2020 – देश की पहली ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन।
2020 – वरिष्ट क्रिकेट पत्रकार और कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन।
2020 – मलयालम के प्रसिद्ध कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता अक्कीतम अच्युतन नंबूदिरी का निधन।
2021 – जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्ता (83) का निधन हुआ।
2021 – एवी बरोट भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर थे।
2022 – मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।विश्व प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा (71) का (रात को) निधन हुआ।
2023 – भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल का 86 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री सुज़ैन सोमर्स (76) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल पिचर बड डेली (92) का निधन हुआ।

*15 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟  गुरु श्री हरकिशन जी गुरयाई दिवस (प्राचीनपरम्परा अनुसार)।
🌟  गुरु श्री हरिराय जी ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परा अनुसार)।
🌟  श्री हीरा लाल देवपुरा जयन्ती।
🌟  श्री मदन लाल खुराना जयन्ती।
🌟  श्री रमन सिंह जन्म दिवस।
🌟  विश्व छात्र दिवस (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयन्ती)।
🌟  गर्भावस्था और शिशु हानि स्मरण दिवस।
🌟  विश्व ग्रामीण महिला दिवस।
🌟  विश्व सफेद छडी / गन्ना सुरक्षा दिवस (White Cane Safety Day)।
🌟  विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button