राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 09 अक्तूबर 2024

इतिहास की 09 अक्तूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 09 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अक्टूबर 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 12:16 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 29:15 (अगले दिन 05:15) तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* तैतिल – 12:16 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सौभाग्य – 06:35 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* 12:11
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:08 से 13:35
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 12:16 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , रंग लाल , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र 29:1 5 तक , गुरु वक्री  12:30 पर , राजयोग , कुमारयोग , यमघण्टयोग सूर्योदय से 29:15 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री छठ मेला (आमेर) , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस ( Indian Territorial Army Day , 75वाँ) , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) व राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2024 (09 से 15 अक्टूबर 2024)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी सप्तमी 12:33 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सप्तम नवरात्र माँ कालरात्रि व्रत / पूजा , रंग नीला , माँ भद्रकाली अवतार , भानू सप्तमी , महासप्तमी , महालक्ष्मी , महानिशा पूजा , अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 12:33 से , दुर्गा पूजा प्रारम्भ (असम ) , पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मां सरस्वती देवी का पूजन , विघ्नकारक भद्रा 12:32 से 24:20 तक , नवपद ओली आराधना पर्व प्रारम्भ (जैन , चतुर्थीपक्ष) , सूर्य चित्रा नक्षत्र में 14:06 पर , वर्षायोग।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
🙏 *कात्यायन्यै नमो देव्यै* 🙏

*चन्द्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना  ।*
*कात्यायनी शुभं दद्या-*
*द्देवी दानवघातिनी॥*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते चंद्रहास खड्ग को हाथ में धारण किए हुए श्रेष्ठ सिंह पर आरूढ़ होकर दानवों का वध करने वाली देवी कात्यायनी हमें समस्त शुभ वर दें।_
🌹
आज 09 अक्टूबर  2024 का राशिफल
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अक्टूबर 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 – येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 – डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 –  व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 –  श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 –  1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 – इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 – उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 – रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्‍कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्‍त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 – इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 – विश्‍व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई।
2020 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 – डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
2023 – इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
2023 – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।
2023 – ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।
2023 – वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।

*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1624 – मुराद बख़्श।
1826 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 – विलियम एस मारिस – भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 – मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1966 – राधे श्याम बारले – एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।

*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1963 – सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)।
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 – कांशीराम, भारतीय राजनेता। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
2015 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2021 – ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।
2022 – अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन क्रॉस-कंट्री स्‍काइर गेर्हार्ड ग्रिमर (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यापारीचक फ़ीनी (92) का निधन हुआ।

*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button