पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 08 जनवरी 2025
इतिहास की 08 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 जनवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 14:28 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 16:30 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* कौलव – 14:28 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 20:23 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:40
*🌙चन्द्रोदय-* 12:41
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:27 से 13:45
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 पौष सुदी नवमी 14:28 तक पश्चात् दशमी शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:30 तक , कुमारयोग 14:26 से , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी) , श्री आर॰ वी॰ जानकीरमन जयन्ती , श्री माणिक साहा जन्म दिवस , श्री केशवचन्द्र सेन स्मृति दिवस , श्रीमती सुषमा मुखोपाध्याय स्मृति दिवस , अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस व पृथ्वी का घूर्णन दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी दशमी 12:25 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 23:22 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:07 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्य मन्त्रं न जानन्ति*
*बाह्याश्चाभ्यन्तराश्च ये।*
*स राजा सर्वतश्चक्षुश् –*
*चिरम् ऐश्वर्यम् अश्नुते।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१५
*अर्थात्👉*
_जिस राजा की मन्त्रणा को उसके बहिरंग एवं अन्तरंग कोई भी मनुष्य नहीं जानते, सब ओर दृष्टि रखनेवाला वह राजा चिरकालतक ऐश्वर्य का उपभोग करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 जनवरी 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1026- सुल्तान महमूद ग़ज़नवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
1705 – जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल ने “अलमीरा” का पहला प्रीमियर हैम्बर्ग में किया।
1716 – डच गिरोह के नेता “सजको” को गिरफ्तार किया गया।
1734 – रॉयल ओपेरा हाउस, कोवेन्ट गार्डन में जॉर्ज फ्रीडरिक हान्डेल के एरियंदेंट का प्रीमियर किया गया।
1745 – ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड और सक्सोनी-विरोधी ने प्रशियाई क्वॉड्रपल एलायंस पर हस्ताक्षर किया।
1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
1800 – आस्ट्रिया ने फ्रांस को दूसरी बार हराया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1800 – जंगली लड़का आवेरॉन दक्षिणी फ्रांस में खोजा गया।
1835 – इतिहास में एकमात्र समय के लिए संयुक्त राज्य के सार्वजनिक ऋण अनुबंध शून्य हुआ।
1836 – लंदन और ग्रीनविच रेलवे ने अपना पहला खंड, लंदन, इंग्लैंड में पहला रेलवे स्टेशन खोला।
1842 – डेल्फ़्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने नीदरलैंड के विलियम द्वितीय द्वारा “असैनिक इंजीनियरों की शिक्षा के लिए रॉयल अकादमी की स्थापना की।
1856 – डॉ. जॉन वीच ने ‘बोरैक्स’ (हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट) की खोज की।
1889 – हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
1912 – अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का गठन हुआ।
1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफाेन संपर्क स्थापित।
1935 – एएसी हार्डी ने स्पेक्ट्रोमीटर का पेटेंट कराया।
1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1961 – अल्जीरिया की स्वाधीनता को लेकर फ्रांस में जनमत संग्रह कराया गया। जिसमें अल्जीरिया में पक्ष में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ।
1968 – अमरीका में कालों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग को अज्ञात आक्रमणकारियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
1973 – रूस का स्पेस मिशन ल्यूना 21 लांच किया।
2001 – आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुँचे व भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
2001 – घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
2003 – श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
2008 – केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6ठे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।
2009 – पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।
2009 – कोस्टा रिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकम्प में 15 लोगों की मौत एवं 32 अन्य घायल हुए।
2010- दुबई की एक होटल प्रबंधन कंपनी रोटाना कंपनी के 72 मंजिला ‘रोज रेहान’ नामक होटल को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे ऊंचे (333 मी. उंचा , 482 कमरे) होटल के रूप में दर्ज किया।
2017- इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।
2019 – लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दस प्रतिशत आरक्षण संबधी विधेयक पास।
2019 -भारत और नॉर्वे की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एक-दूसरे के साथ सहयोग पर सहमति।
2019 -सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया के लिए विज्ञापन दरों में 25 प्रतिशत की बढोतरी की।
2019 – विक्रम मिस्री ने चीन में भारत के नए राजदूत के तौर पर पदभार संभाला।
2019 – नासा ने सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोजा इसको HD 21749b नाम दिया गया और इसकी खोज नासा के नए ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने की।
2020 – नासा के TESS उपग्रह ने पृथ्वी के आकर के नए ग्रह ‘TOI 700 d’ की खोज की। यह ग्रह पृथ्वी से 101.5 प्रकाश वर्ष दूर है।
2020 – भारत और मॉरीशस ने दोनों देशों के निर्वाचन आयोग के बीच सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।
2020 – भारतीय नौसेना ने अपना पहला त्रि-आयामी महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान महाराष्ट्र के मुंबई में शुरू किया।
2020 – चीन में बगैर ड्राइवर के 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली विश्व की पहली हाईस्पीड बुलेट ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया।
2020 – ईरान में 176 यात्रियों को ले जा रहा यूक्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त , सभी यात्रियों की मौत हुई।
2021 – फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन्ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
2021 – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय – श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगोलिया के मंत्रियों से परस्पर बातचीत की।
2022 – पाकिस्तान के मुर्री में भारी हिमपात से 9 बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद इसे आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
2022 – चीन के चांग’ए 5 लूनर लैंडर को चांद की सतह पर पानी के पहली बार ऑन-साइट सबूत मिलने का समाचार ‘Science Advances’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ।
2023 – पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के नानचांग काउंटी में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई व 22 अन्य घायल हुए।
2023 – गुजरात में, अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के पहले दिन सर्वाधिक संख्या में पतंग उड़ाने का विश्व रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज हुआ।
2024 – अंतर्राष्ट्रीय पर्पल उत्सव 2024: समावेशिता और सशक्तिकरण के एक वैश्विक उत्सव का गोवा में शुभारंभ हुआ।
2024 – सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों की रिहाई को रद्द कर दिया।
2024 – महाराष्ट्र के उरण में गोदाम में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत व लाखों का नुकसान हुआ।
2024 – वल्कन, नासा का पहला व्यावसायिक रूप से वित्तपोषित चंद्रमा मिशन फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से लॉन्च हुआ लेकिन इसके लैंडर पेरेग्रीन में जल्द ही समस्याएं आ गईं।
*8 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1890 – रामचन्द्र वर्मा – हिन्दी साहित्यकार।
1908 – नाडिया – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1909 – आशापूर्णा देवी, उपन्यासकार।
1925 – मोहन राकेश, साहित्यकार।
1926 – केलुचरण महापात्र, भारतीय ओडिसी नृत्यांगना।
1929 – सईद जाफ़री, भारतीय अभिनेता।
1939 – नन्दा – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री (1938 का भी वर्णन)।
1941 – आर. वी. जानकीरमन – पुदुचेरी के 7वें मुख्यमंत्री थे।
1942 – स्टीफन हॉकिंग, प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी।
1953 – माणिक साहा त्रिपुरा राज्य के 11वें मुख्यमंत्री।
1966 – पंकज बैरी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1975 – हैरिस जयराज, भारतीय संगीतकार।
1984 – किम जोंग उन – उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता।
1991 – ऑस्ट्रेलिया के माध्यम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का जन्म हुआ।
1993 – साथियान ज्ञानसेकरन – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
*8 जनवरी को हुए निधन👉*
1642 – इटली के भौतिकशास्त्री खगोल शास्त्री और विद्वान गैलीलियो गैलीले का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1884 – केशव चन्द्र सेन – एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक, जो ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों व वक्ताओं में से एक थे।
1941 – प्रणवानंदा महाराज – भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी।
1965 – भारतीय सिनेमा की वो पहली फिल्म , जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरी,’दो बीघा जमीन’ के फिल्मकार बिमल रॉय का निधन हुआ।
1984 – पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय।
1995 – मधु लिमये (मधुकर रामचंद्र लिमये) एक भारतीय समाजवादी निबंधकार और कार्यकर्ता थे।
1996 – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ़्रांस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
2007 – राष्ट्र आराधन के स्वर चन्द्रकांत भारद्वाज का निधन हुआ।
2008 – उपन्यासकार व पत्रकार मैक्डोनाल्ड फ़्रेजर का निधन।
2022 – ऑस्कर, एमी और ग्रैमी विजेता अमेरिकी गीतकार और सोंग राइटर मर्लिन बर्गमैन का निधन हुआ।
2023 – भाजपा नेता , पूर्व राज्यपाल व यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी (89) का निधन हुआ।
2024 – हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात कवि पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ (87) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर डंकन हेल्स (76) का निधन हुआ।
2024 – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल (89) का निधन हुआ।
2024 – फ़िनिश वायलिन वादक, कंडक्टर और शिक्षक तुओमास हापानेन (99) का निधन हुआ।
*8 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी)।
🔅 श्री आर॰ वी॰ जानकीरमन जयन्ती।
🔅 श्री माणिक साहा जन्म दिवस।
🔅 श्री केशवचन्द्र सेन स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती सुषमा मुखोपाध्याय स्मृति दिवस।
🔅 अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस।
🔅 पृथ्वी का घूर्णन दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*