राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 06 दिसम्बर 2023

इतिहास की 06 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 दिसम्बर 2023*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 27:07 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 29:29 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* तैतिल – 13:55 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* प्रीति – 23:28 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 25:26
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 10:22 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:11 से 13:29
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी नवमी 27:07 तक पश्चात् दशमी शुरु , कानजी अनला नवमी (उड़ीसा ) , श्री गुरु जंभेश्वर / जाम्भोजी पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी / चिलत नवमी ) , मेजर होशियार सिंह शहीदी दिवस (लब्ध परमवीर चक्र) , डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस , नागरिक सुरक्षा दिवस (भारत ) , होमगार्ड स्थापना दिवस (77वां) , आकाशवाणी जम्मू की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्थापना दिवस (52वां) व भारत – बंगलादेश ‘मैत्री दिवस’।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी दशमी 29:08 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वाक्संयमो हि नृपते!*
*सुदुष्करमतो   मतः ।*
*अर्थवच्च विचित्रं च*
*न शक्यं बहु भाषितुम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-७६
*अर्थात्👉*
_राजन्!  वाणी का पूर्ण संयम तो बहुत कठिन माना ही गया है, परंतु विशेष अर्थयुक्त और चमत्कारपूर्ण वाणी भी अधिक नहीं बोली जा सकती (इसलिए अत्यन्त दुष्कर होने पर भी वाणी का संयम करना ही उचित है)।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 दिसम्बर 2023 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1723 – सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।
1724 – लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर शुरू हुआ।
1768 – एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1774 – ऑस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।
1848 – फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।
1877 – पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा ‘री हेड अ लिटिल लेम्‍ब’।
1897 – लंदन दुनिया का पहला लाइसेंस प्राप्त टैक्सीकैब की मेजबानी का शहर बना।
1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1907 – अमेरिका के मोनोंगह शहर में एक कोयला खदान के विस्फोट में 362 कर्मचारी मारे गए।
1909 – रूसी शहर में सेराटोव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1911 – वेस्टर्न यूनियन ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच अपनी ट्रांस-अटलांटिक केबल सेवा के लिए डिस्काउंट दरों की शुरुआत की।
1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 – फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1935 – माइकल जोसेफ सैवेज न्यूजीलैंड के 23 वें प्रधान मंत्री बने।
1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1958 – इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
1971 – भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी।
1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
2019 – ईरान के पश्चिमी हिस्से में विस्फोट से ग्यारह लोगों की मौत और 42 घायल हुए।
2019 – चीन में हुनान के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कल सात लोगों की मृत्यु और तेरह घायल हुए।
2020 – बांग्लादेश ने भूटान के साथ अपना पहला तरजीही व्यापार समझौता किया।
2020 – अंतरिक्ष एजेंसी की तलाश पूरी करके क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर जापानी कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया में उतरा।
2021 – म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ स्टेट काउंसलर एंग सान सू ची को चार साल कैद की सजा सुनाई।
2021 – भारत और रूस ने आपसी साझेदारी और अधिक विस्तारित करने के लिए 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सचिवों की पहली भारत – मध्य एशिया बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
2022 – जी-20 संगठन की अध्‍यक्षता भारत के पास आने के बाद आयोजित पहली शेरपा बैठक का उदयपुर में समापन हुआ।

*6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।
1896 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।
1918 – डॉ कपिलदेव द्विवेदी  – वेद, वेदाङ्ग, संस्कृत व्याकरण एवं भाषाविज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।
1947 – प्रवीण कुमार सोबती एक भारतीय हथौड़ा व डिस्कस थ्रोअर, फिल्म अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सीमा सुरक्षा बल के पूर्व सैनिक थे।

*6 दिसंबर को हुए निधन👉*

1956 – भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।
1986 – भगवान सहाय – केरल व जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।
1998 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
2009 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
2015 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
2015 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
2019 – पूर्व भारतीय टेबल टेनिस कोच भवानी मुखर्जी और तपन बोस का निधन।
2020 – दिग्गज बंगाली अभिनेता मनु मुखर्जी का निधन हुआ।
2020 – वयोवृद्ध हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर (88) का दिल्ली में निधन हुआ।
2020 – मशहूर अभिनेता रवि पटवर्धन (83) का निधन हुआ।
2022 – भारत के जाने माने अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र के अलघ (83) का निधन हुआ।

*6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गुरु जंभेश्वर / जाम्भोजी पुण्यतिथि ( मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी / चिलत नवमी )।
🔅 मेजर होशियार सिंह शहीदी दिवस (लब्ध परमवीर चक्र)।
🔅 डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस।
🔅 नागरिक सुरक्षा दिवस (भारत )।
🔅 होमगार्ड स्थापना दिवस (77वां)।
🔅 आकाशवाणी जम्मू की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्थापना दिवस (52वां)।
🔅 भारत – बंगलादेश ‘मैत्री दिवस’।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button