पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 05 नवम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 05 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 नवम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 18:50 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 09:41 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* विष्टि – 08:45 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्धि – 11:28 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:35
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 17:11
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी पूर्णिमा 18:50 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दान – व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा , रास पूर्णिमा , प्रशस्ता पूर्णिमा , कार्तिकेय दर्शन , त्रिपुरोत्सव , त्रिपुरा पूर्णिमा , तुलसी विवाह पूर्ण , केदार व्रत (उ.) ,भीष्म पंचक समाप्त , आकाश दीपदान समाप्त , कार्तिक व्रतोद्यापन , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:41 तक , मंगल पश्चिम में अस्त 27:10 पर , विघ्नकारक भद्रा 08:43 तक , भृगु आश्रम (बलिया) ददरी में स्नान का विशेष महत्व , रथयात्रा (जैन) , कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण (जैन) , कार्तिक मासीय व्रत – स्नान – दान – यमनियमादि समाप्त , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला पुष्कर (राज.) , मेला रामतीर्थ (अमृतसर) , गंगास्नान (कार्तिक पूर्णिमा) , देव दीपावली काशी , श्री निम्बार्क जयन्ती (कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा) , श्री सम्भवनाथ जी जन्मकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा) , श्री गुरु नानक देव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , श्री महालक्ष्मी वार्षिक अन्नकूट (मुंबई) , सोनपुर मेला प्रारम्भ (बिहार) , आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ पुण्यतिथि , श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती , श्री अर्जुन सिंह जयन्ती , श्री चितरंजन दास जयन्ती , क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस , श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस व विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी प्रतिपदा 14:56 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , व्यतीपात पुण्यम्।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सत्यं रूपं श्रुतं विद्या*
*कौल्यं शीलं बलं धनम्।*
*शौर्यं च चित्रभाष्यं च*
*दशेमे स्वर्गयोनय : ।।*
*भावार्थ👉*
_सच्चाई , खूबसूरती , शास्त्रज्ञान , विद्या, उत्तम कुल , शील , पराक्रम , धन , शौर्य , और वाक्पटुता – ये दस गुण स्वर्ग पाने के अर्थात् समस्त ऐश्वर्य पाने के समान हैं, अर्थात इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति यहीं पर स्वर्ग सुख भोग रहा है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 नवम्बर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बहुत बढिया रहेगा। धार्मिक आस्था बनेगी। दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ भी होगा। आप कुछ ऐसे भी कार्य करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। किसी विशेष की तैयारी में भी समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध रहेंगे। ध्यान रखने के चलते स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अगर आप व्यवसाय संबंधी कुछ परिवर्तन करने की योजना बना रहे हैं या स्टाफ, नौकरी आदि में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। परंतु अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय बहुत ही उचित है। कड़ी मेहनत व कठोर परिश्रम से एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कहीं समारोह में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत बनी रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्यक्षेत्र में आज कामकाज का अतिरिक्त दबाव रहेगा तथा कुछ रुकावटें भी आएंगी। लेकिन आप अपनी बुद्धि व योग्यता के बल पर समस्याओं का हल निकालने में सक्षम भी रहेंगे। पार्टनर या किसी सहकर्मी से छोटी सी बात पर मतभेद की स्थिति बन सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
गुरुजन तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिछले कुछ समय से आपने जो मेहनत की है, वह रंग लाएगी। अध्यात्म तथा नैतिकता से जुड़े मामलों पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
युवाओं को जॉब में कैरियर संबंधी समाचार मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके कई काम आसान हो जाएंगे। परंतु कई मामलों में आपका स्वाभिमान ही आपकी उन्नति में बाधक भी बन सकता है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में गिरावट ना आने दें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ परेशानियां तो सामने आएंगी परंतु आप मेहनत व परिश्रम से सभी प्रकार की नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में परिवर्तित कर लेंगे। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार में आज कुछ मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ अनुकूल हो जाएंगी। धन प्राप्ति के स्रोत प्रबल होंगे परंतु कैश हाथ में रखने की बजाय कहीं इन्वेस्ट करेंगे तो उचित रहेगा। बॉस के साथ सम्बनध मधुर रखें । सेहत सामान्य रहेगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्तता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। भाइयों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। पुराने तनाव से मुक्ति मिलेगी। बच्चों का उनके सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कारोबारी हालात सुधरेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधी जो योजना बनाई हैं, उनमें छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी परंतु आप पूर्ण करने में सफल रहेंगे। अफसरों के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। सहकर्मी व सहयोगियों के साथ आपका सहयोगात्मक रवैया रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है। विरोधियों की योजनाओं को ध्वस्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा भी हासिल करेंगे। लोग आपसे स्वयं के निजी मामलों में सलाह-मशविरा भी लेंगे। कुल मिलाकर समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। इसका बेहतरीन सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय में कुछ ठोस और खास फैसले लेने की जरूरत है। महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं। ऑफिस में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। सामाजिक दायरा और मान सम्मान बढे़गा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1556 – पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
1630 – स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1639 – मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना हुई।
1678 – जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
1725 – स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1743 – बुध के पारगमन के समन्वित वैज्ञानिक टिप्पणियों का आयोजन यूसुफ-निकोलस ड्यूसेलेल ने किया।
1773 – जॉन हेनकॉक बोस्टन शहर की बैठक में मध्यस्थ के रूप में चुने गए, जो यह हल करता है कि जो कोई चाय अधिनियम का समर्थन करता है वह “अमेरिका का शत्रु है “।
1780 – कर्नल लाबाल्म के तहत फ्रांसीसी-अमेरिकन बल को मियामी चीफ लिटिल टर्टल द्वारा पराजित किया गया।
1781 – जॉन हंसन ने अमेरिका के पहले संकलित कांग्रेस राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की।
1811 – स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष हुआ।
1812 – अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जेम्स मैडिसन ने डेविट क्लिंटन को हराया।
1824 – रेंससेलयर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, अंग्रेजी भाषी दुनिया में पहला तकनीकी विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में ट्रॉय, में स्थापित किया गया।
1854 – क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
1872 – उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1895 – आटो मोबाइल के लिए जॉर्ज बी सेल्डम को अमेरिका का पहला पेटेंट मिला।
1895 – अमेरिका के उताह प्रांत ने महिला मताधिकार को स्वीकार किया।
1911 – इटली ने लीबिया पर हमला कर दिया, त्रिपोली और साइरेनैका पर कब्जा जमा लिया।
1914 – इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा हुई।
1918 – योरोपीय देशों से शुरु हुई इन्फ़लूएन्ज़ा की महाभारी ने दुनिया में दसियों लाख लोगों की जान ली।
1920 – इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1925 – इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इटली की सोशलिस्ट पार्टियों को भंग कर दिया।
1927 – वायसराय लॉर्ड इरविन ने गांधीजी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की और साइमन कमीशन की आगामी यात्रा की घोषणा की।
1930 – अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
1937 – एडोल्फ हिटलर ने गुप्त बैठक बुला कर जर्मन जनता के लिए ज्यादा जगह लेने की अपनी योजना का खुलासा किया।
1945 – भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कैदियों के मामलों की सुनवाई लाल किले में शुरू हुई।
1951 – नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
1976 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
2001 – भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
2002 – ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
2004 – गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
2006 – इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
2007 – चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
2012 – सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।
2012 – नाइजीरिया में बाढ़ के कारण 363 लोगों की मौत हो गई और 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए।
2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।
2013 – विधेयक डे ब्लासिओ न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुने गए।
2019 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का वॉएजर-2 (Voyager 2) सूर्य की सीमा के पार पहुंचने वाला इतिहास का दूसरा अंतिरक्ष यान बना।
2020 – भारत के उपराष्ट्रपति ने वर्चुअल तरीके से अंतर्राष्ट्रीय ‘सतावधानम’ (International ‘Satavadhanam’) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2020 – भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया गया।
2020 – तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली (John Pombe Magufuli) ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2021 – चीन ने उत्तरी शांक्सी प्रांत के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से दुनिया का पहला पृथ्वी-विज्ञान उपग्रह, Guangmu या SDGSAT-1 अंतरिक्ष में भेजा।
2021 – भारत का पहला रूफटॉप ड्राइव-इन थिएटर मुंबई में लॉन्च किया गया।
2021 – मेघालय कैबिनेट ने “मैरांग सिविल सब-डिवीजन” को एक पूर्ण जिले का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2022 – कर्नाटक के बीदर में ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हुई व 11 घायल हुए।
2022 – रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।
2022 – 7वां भारत जल सप्ताह-2022 समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।
2022 – रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक क्लब में आग लगने से 15 लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – नेपाल में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – बर्थडे पर विराट कोहली ने वनडे में 49वां शतक लगाया व सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा सैकड़े की बराबरी की।
2024 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोटिंग हुई।
2024 – भारतीय तटरक्षक बल ने 26वीं राष्ट्रीय तेल रिसाव आकस्मिक आपदा योजना बैठक आयोजित की।
*5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1870 – बंगाल में स्वराज पार्टी के संस्थापक राजनीतिज्ञ चितरंजन दास का जन्म हुआ (1869 का भी वर्णन मिलता है)।
1917 – बनारसी दास गुप्ता – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1921 – उदयराजसिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1930 – अर्जुन सिंह – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
1938 – सुहास पांडुरंगब सुखात्मे एक भारतीय वैज्ञानिक, शिक्षक, लेखक और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष।
1988 – विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के एक दिवसीय , टेस्ट व टी 20 आई फॉर्मेट के क्रिकेटर।
1992 – अथिया शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
*5 नवंबर को हुए निधन👉*
1827 – पियर लाप्लेस नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का निधन हुआ।
1915 – फ़िरोजशाह मेहता – भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता।
1944 – फ़्रांस के चिकित्सक, जीव वैज्ञानिक और दार्शनिक डॉक्टर एलेक्सेस कार्ल का निधन हुआ।
1950 – फ़ैयाज़ ख़ाँ – ध्रुपद तथा ख़याल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक।
1982 – विजयदेव नारायण साही, प्रसिद्ध कवि एवं आलोचक।
1995 – इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
1998 – नागार्जुन प्रगतिवादी विचारधारा के लेखक और कवि ।
1999 – वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
2008 – बी. आर. चोपड़ा – हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ।
2011 – भूपेन हज़ारिका – भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
2013 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
2019 – मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. बालासुब्रमण्यन का निधन।
2020 – बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुदर्शन रतन का COVID-19 के कारण निधन हो गया।
2022 – देश के पहले मतदाता (1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में) 105 वर्षीय श्याम सरन नेगी का निधन हुआ।
2023 – ओपेरा गायक राइलैंड डेविस (80) का निधन हुआ।
2024 – ‘बिहार कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (72) का निधन हुआ।
*5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला पुष्कर (राज.)।
🌟 मेला रामतीर्थ (अमृतसर)।
🌟 गंगास्नान (कार्तिक पूर्णिमा)।
🌟 देव दीपावली काशी।
🌟 श्री निम्बार्क जयन्ती (कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 श्री सम्भवनाथ जी जन्मकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 श्री गुरु नानक देव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री महालक्ष्मी वार्षिक अन्नकूट (मुंबई)।
🌟 सोनपुर मेला प्रारम्भ (बिहार)।
🌟 आजाद भारत के पहले वोटर ‘श्याम शरण नेगी’ पुण्यतिथि।
🌟 श्री बनारसी दास गुप्ता जयन्ती।
🌟 श्री अर्जुन सिंह जयन्ती।
🌟 श्री चितरंजन दास जयन्ती।
🌟 क्रिकेटर श्री विराट कोहली जन्म दिवस।
🌟 श्री भूपेन हजारिका स्मृति दिवस।
🌟 विश्व सुनामी जागरूकता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*


