राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 11 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 मार्च 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 08:16 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 26:16 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बालव – 08:16 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* अतिगण्ड – 13:16 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:36
*🌄सूर्यास्त-* 18:26
*🌙चन्द्रोदय-* 15:50
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 26:16 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:07 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 15:29 से 16:58
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वादशी 08:16 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , श्री गोविंद द्वादशी , श्रीनृसिंह द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , भौम प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:16 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:16 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान , अन्तिम दिन) , कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस , डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस , श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस व भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी त्रयोदशी 09:14 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*सुकृच्छ्रामापदं प्राप्त-*
*श्चान्नदः पुरुषस्तरेत्।*
*पापं   तरति    चैवेह*
*दुष्कृतं चापकर्षति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_अन्नदाता मनुष्य कठिन से कठिन आपत्ति में पड़ने पर भी उस आपत्ति से पार जाता है। वह पाप से पार जाता है और भविष्य में होने वाले दुष्कर्मों का भी नाश कर देता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*11 मार्च 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।
1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
1891 – भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार
स्थापना कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी।
1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।
1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।
1917 – ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918 – मास्को रूस की राजधानी बनी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।
1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।
1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।
1981 – चिली में संविधान लागू हुआ।
1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।
2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।
2004 – स्पेन की राजधानी मेड्रिड में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे , लगभग 1200 घायल।
2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।
2007 – सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008 – मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।
2008 – उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2019 – भारत : केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों को शत्रु सम्‍पत्तियों के सार्वजनिक उपयोग की अनुमति दी।
2019 – स्‍वदेश में विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का राजस्‍थान के पोखरण में सफल परीक्षण।
2019 – हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित , 2018 एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।
2020 – विश्व बैंक, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश में जल प्रबंधन प्रथाओं में सुधार के लिए 80 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की।
2021 – मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल पोर्ट लुई पहुंचा।
2021 – भारत के नेतृत्‍व में आर्थिक और व्‍यापार के मुद्दों पर ब्रिक्‍स सम्‍पर्क समूह की पहली बैठक 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई।
2021 – योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया।
2021 – चीन ने औपचारिक रूप से  2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दी।
2021 – माउंट सिनाबंग: इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटा।
2022 – भारत, चीन ने पूर्वी लद्दाख विवाद को हल करने के लिए 15वें दौर की सैन्य वार्ता की।
2022 – अमेरिका ने रूस से फेवर्ड नेशन का दर्जा वापिस लिया व सीफूड और हीरों के आयात पर भी रोक लगा दी।
2022 – जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक पायलट की मौत , दूसरा घायल हुआ।
2022 – भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्‍यापार में संभावनाओं के लिए समग्र आर्थिक साझेदारी समझौता किया।
2023 – मेक्सिको के सेंट्रल स्टेट गुआनाजुआतो में हुई गोलीबारी में 10 लोगों मौत हुए व 5 घायल हुए।
2023 – एनएमपी की दूसरी क्षेत्रीय कार्यशाला कोच्चि में आयोजित की गई।
2023 – चीन के राष्‍ट्रपति जी जिनपिंग के निकटम सहयोगी ली चियांग को नेशनल पीपुल्‍स कांग्रेस ने देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
2023 – भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्‍यापार सौ अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा।
2023 – म्यांमार के दक्षिणी शान राज्य में हुए सेनाओ की गोलबारी में एक मठ में तीन भिक्षुओं सहित कम से कम 29 लोगों की मौत हुई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया।
2024 – केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी किया।
2024 – भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।
2024 – शाम को नेपाल में  भूंकप झटके महसूस हुए।

*11 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1915 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1925 – मदनसिंह मतवाले – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।
1927 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक हैं।
1939 – सुदर्शन साहू – प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।
1942 – कैप्टन अमरिंदर सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1951 – डॉ. अशोक बंसल – जानेमाने भारतीय पत्रकार और लेखक ।
1954 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक थे।
1961 – मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान – अबु धाबी के राजकुमार।

*11 मार्च को हुए निधन👉*

1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1980 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता संतु मुखोपाध्याय का निधन।
2020 – कृषि वैज्ञानिक डॉ. दर्शन सिंह बराड़ का निधन।
2021 – ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रोवर एमी फुलर  (54) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकन प्रो फुटबॉल एचओएफ कोच और बास्केटबॉल फॉरवर्ड हैरी “बड” ग्रांट (95) का निधन हुआ।
2024 – क्यूबा के मुक्केबाज एमिलियो कोर्रिया (70) का  निधन हुआ।

*11 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री श्याम बाबा खाटू वाले का मेला (राजस्थान , अन्तिम दिन)।
🔅 कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस।
🔅 डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस।
🔅 श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button