पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 22 जुलाई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 22 जुलाई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 जुलाई 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 07:07 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी – 28:42 तक
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 19:25 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 07:07 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ध्रुव – 15:32 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 27:34
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 08:15 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 15:52 से 17:35
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण बदी द्वादशी 15:31 तक पश्चात् त्रयोदशी 28:42 तक , त्रयोदशी तिथि का क्षय / टूटी , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , भौम व्रत , प्रदोष व्रत , द्विपुष्करयोग / राजयोग सूर्योदय से 07:06 तक , विघ्नकारक भद्रा 28:40 से , संकटमोचन में हनुमत दर्शन , गौरी दुर्गा पूजा , श्री दुर्गाजी की यात्रा एवं दर्शन काशी में , मंगला गौरी पूजा , सूर्य सायन सिंह राशि में 19:00 पर , केर पूजा (त्रिपुरा , मतभेद) , जैन महोत्सव (22-24 जुलाई) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री नित्यानंद स्वामी पुण्यतिथी (गणेशपुरी) , संत श्री नामदेव महाराज संजीवन समाधी (सोहळा) , श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस , महान गायक श्री मुकेश जयन्ती , राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस , विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) , राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day) व पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 26:31 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , श्रावण शिवरात्रि व्रत , रुद्राभिषेक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अर्था भवन्ति गच्छन्ति*
*लभ्यन्ते च पुन: पुन: ।*
*पुन: कदापि नायाति*
*गतं तु नवयौवनम् ।।*
*भावार्थ👉*
_धन मिलता है, नष्ट होता है| (नष्ट होने के बाद) फिर से मिलता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नहीं आती।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 जुलाई 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष हो गए है । घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा व बातचीत भी होंगी जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।
1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।
1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी ऑफ ट्रेडिेग का गठन किया।
1706 – स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की संधि ने राष्ट्रीय विधायिकाओं द्वारा अनुसमर्थन के लिए लंदन में सहमत की।
1729 – ब्राजील के एक मिनास गेराज में हीरे पाए गए।
1731 – स्पेन ने विएना की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
1802 – जीए लांग ने वियतनाम के अपने एकीकरण को पूरा करने के लिए हनोई पर कब्जा किया।
1808 – फ्रेंच जनरल ड्यूपॉन्ट बेलेन की लड़ाई के बाद स्पेनिश अनियमित ताकतों को आत्मसमर्पण कर दिया।
1873 – सर बेंजामिन पाइन नताल के कॉलोनी के लेफ्टिनेंट – गवर्नर बनाये गए।
1905 – टाफ़्ट-कत्सुरु गुप्त समझौता हुआ।
1918 – अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।
1947 – भारत का राष्ट्रीय ध्वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
2001- समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।
2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है।
2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।
2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।
2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।
2019 – भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले #चन्द्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2019 – शिवा थापा प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने ।
2020 – दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह निजी ऑपरेटर ‘स्पेसएक्स’ द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
2020 – निकारागुआ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वाँ देश बन गया ।
2020 – विश्व व्यापार संगठन (WTO) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को ‘ऑब्जर्वर’ का दर्जा दिए जाने की घोषणा की ।
2020 – ओडिशा के बालेश्वर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) में पिछले 15, 16 जुलाई को ध्रुवास्त्र एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया गया, जिसका वीडियो 22 जुलाई को साझा किया।
2021 – ट्यूनिशिया में भूमध्य सागर तट के पास एक जहाज में सवार 17 अप्रवासी बांग्लादेशी डूब गए जबकि 380 को बचा लिया गया।
2021 – मध्य चीन में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 33 हुईऔर आठ लोग लापता।
2022 – रूस-यूक्रेन ने अनाज की सप्लाई को लेकर ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ समझौते पर दस्तखत किए।
2022 – ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
2022 – मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बना।
2023 – अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – 32 साल की शानदार सेवा पूरी करने के बाद भारतीय नौसेना जहाज कृपाण को सेवामुक्त कर दिया गया व उपहार स्वरुप वियतनाम को सौंपा गया।
2023 – आंध्र प्रदेश में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर से 6 यात्रियों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2024 – भागलपुर में स्नान करने के दौरान 11 बच्चे नदी में डूबे, 4 की मौत हुई।
2024 – नेवी का युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र एक तरफ झुका, आग की चपेट में आने से हुआ क्षतिग्रस्त , एक नाविक भी लापता हुआ।
*22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।
1898 – विनायकराव पटवर्धन – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।
1923 – मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।
1930 – श्रीराम शंकर अभयंकर बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए विख्यात भारतीय गणितज्ञ।
1933 – हिम्मत शाह – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार।
1949 – रीता बहुगुणा जोशी – पूर्व विधायिका उत्तर प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एच. एन. बहुगुणा की बेटी व संसद सदस्य लोकसभा 2019।
1953 – मज़हर ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1959 – अनंत कुमार – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।
*22 जुलाई को हुए निधन👉*
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।
2013 – चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश से थे।
2022 – प्रसिद्ध वरिष्ठ मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे उर्फ नंदा खरे (76) का लंबी बीमारी के चलते पुणे में निधन हुआ।
2023 – विंसेंट हिल एक अंग्रेजी पारंपरिक पॉप गायक (89) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गुंथर हरमन (83) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश ब्लूज़ संगीतकार जॉन मेयाल का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री नित्यानंद स्वामी पुण्यतिथी (गणेशपुरी)।
🔅 संत श्री नामदेव महाराज संजीवन समाधी (सोहळा)।
🔅 श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस।
🔅 महान गायक श्री मुकेश जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।
🔅 विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day)।
🔅 राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day)।
🔅 पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

