राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 20 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20  मई 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 05:54 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी – 28:58 तक
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 19:33 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बव – 05:54 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* एन्द्र – 26:49 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:07
*🌙चन्द्रोदय-* 25:18
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 07:36 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:42 से 17:25
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ बदी सप्तमी 05:54 तक पश्चात् अष्टमी 28:58 तक , अष्टमी तिथि का क्षय (अष्टमी तिथि टूटी) , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री , श्री कालाष्टमी व्रत (मासिक) , श्री भानु सप्तमी , त्रिलोकनाथाष्टमी (बं.) , श्री शीतलाष्टमी व्रत , महापंचक जारी , पर्यषितान्न (बासी) भोजन करना विहित है , सूर्य सायन मिथुन राशि में 24:25 पर , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 05:52 तक , पंचक 07:36 से ,  “दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, मेला चनानी माता जी , गुरु श्री हरगोविंद जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार) , मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस , श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस , श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस , विश्व मधुमक्खी दिवस (संयुक्त राष्ट्र) व विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी नवमी 27:25 तक पश्चात् दशमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धनधान्यप्रयोगेषु*
*विद्यासङ्ग्रहेषु   च  ।*
*आहारे व्यवहारे च*
*त्यक्तलज्जस्सुखी भवेत्॥*
*अर्थात् 👉*
_धन और अनाज के लेन – देन, विद्या प्राप्त करते समय व भोजन तथा आपसी व्यवहार में लज्जा न करने वाला सुखी रहता है।_
🌹

*20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 मई 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा  जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
1293 – जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1310 – दोनों पैरों के लिए जूते का निर्माण किया गया।
1378 – दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या।
1498 – वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
1609 – विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
1677 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
1784 – पेरिस में ग्रेट ब्रिटेन और डच गणराज्य के साम्राज्य के बीच औपचारिक रूप से चौथे एंग्लो-डच युद्ध समाप्त होने के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – चार्ल्स एक्स फ्रांस के राजा बने।
1864 – वर्जीनिया के वेयर बॉटम चर्च में लड़ाई से 1,400 मारे गए।
1867 – रानी विक्टोरिया द्वारा रचित कला और विज्ञान फाउंडेशन के रॉयल अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन किया गया।
1873 – सैन फ्रैंसिस्कों के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटंट दिया गया।
1882 – गोत्थार्ड रेल सुरंग एंट्री स्विट्जरलैंड और इटली को खोला गया।
1891 – थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइम काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।
1902 – क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली।
1902 – टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1923 – स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1926 – रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया।
1927 – बोइंग 40 ए कंपनी द्वारा निर्मित पहला यात्री एयरलाइन पहली बार उड़ाया गया।
1927 – सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1965 – पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1965 – कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा।
1965 – ब्रिटिश पुलिस को अपराधियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।
1972 – कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।
1972 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।
1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटोरिया में कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1990 – हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।
1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
1998 – मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।
1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
2000 – फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2002 – पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
2003 – पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2004 – ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की।
2004 – यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2006 – चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने किलोग्राम, केल्विन, मोल और एंपीयर जैसी माप इकाइयों के लिए नए मानक अपनाए।
2020 – भीषण चक्रवाती तूफान एम्फन सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल तट से टकराया। प.बं. में पांच लाख से अधिक और ओडिसा में एक लाख 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया। एम्फन ने कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भीषण तबाही मचाई और तूफान की चपेट में आने से 72 लोगों की जान चली गई।
2020 – अमरीकी सीनेट ने चीन की कं‍पनियों को स्‍टॉक एक्‍सचेंज से हटाने का विधेयक पारित किया। सीनेट ने आज सर्वसम्‍मति से इस विधेयक को मंजूरी दी।
2020 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 18 एमके-48 मॉड 6 टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी। इस सौदे की लागत करीब 18 करोड़ डालर होगी।
2021 – केरल में एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। पिनराई विजयन ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – तमिलनाडु सरकार  ने ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) को महामारी घोषित किया।
2021 – इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों से जारी संघर्ष आखिरकार सीजफायर पर जाकर शांत हुआ।
2022 – भारत के पहले समर्पित खगोल विज्ञान अभियान-एस्ट्रोसैट दूरबीन ने पांच सौवीं बार ब्लैक होल बनते हुए देखा।
2022 – भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपने इतिहास में पहली बार दिवालिया हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में तीसरे क्वाड राजनेता शिखर सम्मेलन में भाग लिया व महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
2023 – कर्नाटक में सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली व 8 विधायक मंत्री बने।
2023 – वायुसेना ने लगातार हादसों के बाद MIG-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर रोक लगाई।
2023 – असम के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा हुई।
2024 – लाई चिंग-ते ने ताइवान के 8वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2024 – छत्तीसगढ़ के कवर्धा में खाई में पिकअप पलटने से 15 की मौत व 10 जख्मी हुए।

*20 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1734 – मधुमक्खी पालन के प्रणेता एंटोन जानसा का जन्म हुआ।
1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1910- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
1918 – “परमवीर चक्र सम्मानित” मेजर पीरू सिंह शेखावत का जन्म झूंझनू राजस्थान में हुआ।
1926 – गोदे गंगाराजू मुरहारी – भारतीय राजनीतिज्ञ व तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
1939 – बालानाथन “बालू” महेंद्रन निर्देशक ।
1941- गोह चोक टोंग- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री।
1966 – मणीन्द्र अग्रवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी विभाग में पद्म श्री सम्मानित प्रोफेसर हैं।
1977 – अंजुम चोपड़ा –  भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान।

*20 मई को हुए निधन👉*

1506 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस – महान नाविक जिसने अमेरिका को खोजा।
1766 – मल्हारराव होल्कर – इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1932 – विपिन चन्द्र पाल – भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’।
1957 – टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1972 – गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।
1994 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2012 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
2015 – सुधा शिवपुरी अभिनेत्री।
2023 – अमेरिकी लेखक व खेल स्तम्भकार रिचर्ड लोवेल हम्मेल (77) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी साइकिल चालक सैंटी रानूची (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी स्‍पीड स्‍केटर टेरी मैकडेर्मोट (82) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी कार्ल-हेंज श्नेलिंगर (85) का निधन हुआ।

*20 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला चनानी माता जी।
🔅 गुरु श्री हरगोविंद जी गुरयाई दिवस (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस।
🔅 श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मधुमक्खी दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।
🔅 विश्व मेट्रोलॉजी दिवस (World Metrology Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button