राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 18 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 मार्च 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 22:12 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 17:52 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* बव. – 08:54 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्याघात – 16:42 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 18:31
*🌙चन्द्रोदय-* 22:11
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:30 से 17:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र बदी चतुर्थी 22:12 तक पश्चात् पंचमी शुरु , भालचंद्र संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचांगभेद) , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक , अंगारकी चतुर्थी व्रत , कुमारयोग  22:10 से , यूरेनस वृष राशि में 29:39 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री भगवान नारायण जयन्ती , भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी) , राजा टोडरमल जयन्ती (पोरवाल समाज के आराध्यदेव) , शहाजीराजे भोसले जयंती (तारखेप्रमाणे) , अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती , आयुध निर्माण दिवस – भारत (Ordnance Factories’ Day – BHARAT) , विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस (कन्फर्म नहीं) , वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) व 7वां पोषण पखवाड़ा 2025 (18 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 चैत्र बदी पंचमी 24:40 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री पंचमी , रंग पंचमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*घातकः खादको वापि*
*तथा       यश्चानुमन्यते ।*
*यावन्ति तस्या रोमाणि*
*तावद् वर्षाणि मज्जति ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७४
*अर्थात् 👉*
_गौ की हत्या करने वाले, उसका मांस खाने वाले तथा गोहत्या का अनुमोदन करने वाले लोग गौ के शरीर में जितने रोएँ होते हैं, उतने वर्षों तक नरक में डूबे रहते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 मार्च 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है।  शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

1068 – लेवंत और अरब प्रायद्वीप में आए भूकंप में 20,000 लोग मारे गए।
1241 – पोलैंड पर पहला मंगोल आक्रमण: चमीलनिक की लड़ाई में मंगोलों ने क्राको में पोलिश सेनाओं पर विजय प्राप्त की और शहर को लूट लिया।
1314 – नाइट्स टेंपलर के 23वें और अंतिम ग्रैंड मास्टर जैक्स डी मोले को दांव पर जला दिया गया।
1438 – हैब्सबर्ग का अल्बर्ट द्वितीय रोमनों का राजा बना।
1571 – वैलेटा को माल्टा की राजधानी बनाया गया।
1608 – सुसेनियोस को औपचारिक रूप से इथियोपिया के सम्राट का ताज पहनाया गया।
1644 – वर्जीनिया कॉलोनी में तीसरा एंग्लो-पॉवटन युद्ध शुरू हुआ।
1741 – फोर्ट जॉर्ज में न्यूयॉर्क के गवर्नर जॉर्ज क्लार्क का परिसर आगजनी में जला दिया गया, जिससे 1741 की न्यूयॉर्क साजिश शुरू हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1766 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश संसद ने स्टाम्प अधिनियम को निरस्त किया।
1793 – फ्रांसीसी क्रांति का फ़्लैंडर्स अभियान, नीरविंडेन की लड़ाई।
1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1848-मार्च क्रांति: बर्लिन में नागरिकों और सेना के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें लगभग 300 लोगों की जान चली गई।
1848 – फिलाडेल्फिया में फ्राई के लियोनोरा का प्रीमियर किसी अमेरिकी संगीतकार द्वारा भव्य ओपेरा का पहला ज्ञात प्रदर्शन था।
1871-पेरिस कम्यून की घोषणा;  फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति एडोल्फ थियर्स ने पेरिस को खाली कराने का आदेश दिया।
1898 – शनि का उपग्रह फोएबे (चंद्रमा), विलियम हेनरी पिकरिंग द्वारा अगस्त 1898 में ली गई तस्वीरों के साथ पहली बार खोजा गया।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1940 –  इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला ।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में ‘डॉक्टर ऑफ़ सांइस’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
2008 – पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009 – केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2013 – 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017 – योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
2018 – टाथरा, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर ने 70 से अधिक इमारतों को नष्ट कर दिया।
2018 – पहली घातक दुर्घटना जिसमें टेम्पे, एरिज़ोना में एक उबर सेल्फ-ड्राइविंग कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी।
2019 – श्री मनोहर पर्रिकर का  मीरामार बीचपर  अंतिम संस्‍कार , प्रमोद सावंत को गोवा के सीएम, सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में CRPF का एक जवान शहीद  व पांच घायल हुए।
2019 – लंदन: दुनिया का सबसे पुराना समुद्री दिशा सूचक यंत्र मिला, वास्को डी गामा ने इसकी मदद से की थी भारत की खोज।
2020 – कोरोना सुरक्षा के मद्देनजर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 19 से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया।
2020 – डीएसी ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 स्‍वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी।
2020 – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया।
2021 – भारत और कुवैत ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना का फैसला किया।
2021 – काबुल में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही बस पर बम फेंका गया जिसमें तीन लोग मारे गए और 11 घायल हुए।
2021 – संसदीय चुनाव में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुटे की पार्टी की जीत हुई।
2022 – संयुक्त राष्ट्र की एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया। भारत 139 वे स्थान पर रहा।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मातृभूमि के शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया।
2022 – केरल का 26वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ।
2022 – भारत की G20 अध्यक्षता के तहत Labour20 की आरंभिक बैठक के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ अमृतसर पहुंचे।
2023 – बांग्लादेश के ढाका में इंडियन हायर एजुकेशन मीट 2023 का उद्घाटन हुआ।
2023 – दक्षिणी इक्वाडोर और उत्तरी पेरू में आए 6.8 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई व 126 घायल हुए।
2023 – संयुक्त राष्ट्र ने काला सागर अनाज सौदे के विस्तार पुष्टि की।
2023 – न्यूजीलैंड के केरमाडेक आईलैंड में रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बाढ़ में एक गाड़ी के बहने से 8 लोगों की मौत हुई।
2024 – भारत और अमरीका के बीच स्थापित भागीदारी के अनुरूप सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’ की शुरुआत हुई।
2024 – साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12548) के चार डिब्बे रात करीब 1 बजे पटरी से उतरे।

*18 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1886 – अमेरिकी चरित्र अभिनेता एडवर्ड एवरेट हॉर्टन जूनियर का जन्म हुआ।
1890 – फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हेनरी डेकोइन
1893 – अंग्रेजी कवि और सैनिक विल्फ्रेड एडवर्ड साल्टर ओवेन एमसी का जन्म हुआ।
1914 – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।
1914 – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रहे नागेन्द्र सिंह का जन्म हुआ।
1926 – मलयालम भाषा के कवि अक्किथम अछूथन नंबूथिरी का जन्म हुआ।
1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ।
1953 – पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक ; रसायन व उर्वरक मंत्री देवरागुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा का जन्म हुआ।
1955 – भारतीय  राजनीतिज्ञ रावसाहेब दादाराव दानवे का जन्म हुआ।
1965 – हिन्दी लेखक अजेय
1969 – अंग्रेजी लोक संगीतकार एंडी कटिंग का जन्म हुआ।
1972 – अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ रीनहोल्ड रिचर्ड ” रेन्स ” प्रीबस का जन्म हुआ।
1980 – अंग्रेजी अभिनेत्री सोफिया माइल्स का जन्म हुआ।
1985 – ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर फुटबॉल (सॉकर) खिलाड़ी विंस लिया का जन्म हुआ।
1991 –  कैलिफ़ोर्निया के एक अमेरिकी संगीतकार डायलन मैटिंगली बर्कले का जन्म हुआ।
1997 – अमेरिकी अभिनेत्री सियारा क्विन ब्रावो का जन्म हुआ।
2000 –  टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफ़ाई करने वाली पहली महिला तैराक माना पटेल का जन्म हुआ।

*18 मार्च को निधन हुए व्यक्ति*

1703 – एक माल्टीज़ चित्रकार, मूर्तिकार और कार्मेलाइट तृतीयक नन सुओर मारिया डी डोमिनिकी का निधन हुआ।
1835 – डेनिश और प्रशिया राजनेता और राजनयिक काउंट क्रिश्चियन गुंथर वॉन बर्नस्टॉर्फ का निधन हुआ।
1871 – ब्रिटिश गणितज्ञ और तर्कशास्त्री ऑगस्टस डी मॉर्गन का निधन हुआ।
1898 – अमेरिकी लेखिका और कार्यकर्ता मटिल्डा जोसलिन गेज का निधन हुआ।
1956 – प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का निधन हुआ।
1978 – फिल्म और टेलीविजन की एक अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मार्गरेट वुड का निधन हुआ।
2000 – हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ।
2007 – पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन हुआ।
2016 – अंग्रेजी लेखक, नाटककार और पटकथा लेखक मेल्विन बैरी हाइन्स , एफआरएसएल का निधन हुआ।
2017 – अमेरिकी गायक, गिटारवादक और गीतकार चार्ल्स एडवर्ड एंडरसन बेरी का निधन हुआ।
2020 – अमेरिकी परीक्षण पायलट , इंजीनियर और नासा के अंतरिक्ष यात्री अल्फ्रेड मेरिल वर्डेन का निधन हुआ।
2021 – पोलिश दार्शनिक और मानवशास्त्री जेरज़ी प्रोकोपियुक (89) का निधन हुआ।
2022 – ऑस्ट्रियाई फुटबॉल मिडफील्डर अल्फोंस डर्नबर्गर (80) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ और अलास्का से अमेरिकी प्रतिनिधि डॉन यंग (88) का निधन हुआ।
2022 – तोरबाज’ फिल्म के डायरेक्टर गिरीश मलिक के पुत्र मनन की 5वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई।
2022 – अमेरिकी खेल पत्रकार/रिपोर्टर जॉन क्लेटन  (67)  निधन हुआ।
2022 – न्यूजीलैंड के खेल प्रशासक मरे डे (90) का निधन हुआ।
2023 –  मैक्सिकन – अमेरिकी तेजानो सैक्सोफोनिस्ट और गीतकार (रोडोल्फो) “फिटो” ओलिवारेस (75) का निधन हुआ।
2023 – डॉट विल्किंसन, अमेरिकी पेशेवर गेंदबाज (101) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एक्टर लांस रेडिक (60) का निधन हुआ।
2024 – जापानी रैली चालक केनजिरो शिनोज़ुका (75) का निधन हुआ।
2024 – इंग्लिश फुटबॉल खिलाड़ी रॉन बेनहम (94) का निधन हुआ।

*18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅 श्री भगवान नारायण जयन्ती।
🔅 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी ज्ञान कल्याण (जैन , चैत्र कृष्ण चतुर्थी)।
🔅 राजा टोडरमल जयन्ती (पोरवाल समाज के आराध्यदेव)।
🔅 शहाजीराजे भोसले जयंती (तारखेप्रमाणे)।
🔅 अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती।
🔅 आयुध निर्माण दिवस – भारत (Ordnance Factories’ Day – BHARAT)।
🔅 विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day)।
🔅 7वां पोषण पखवाड़ा 2025 (18 मार्च से 2 अप्रैल 2025 तक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button