राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 05 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 मार्च 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 12:53 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 25:09 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* तैतिल – 12:53 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वैधृति – 23:06 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:42
*🌄सूर्यास्त-* 18:23
*🌙चन्द्रोदय-* 10:01
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 08:13 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:32 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 12:53 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , स्कन्द षष्ठी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग  25:09 तक , वैधृति पुण्यम् , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय) , श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस , श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस व पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 109वीं)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 10:53 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यदि तात धनं नास्ति*
*पूर्वदुष्कृतकर्मणा  ।*
*तथापि ललिता वाणी*
*वचने का दरिद्रता ॥*
*भावार्थ👉*
हे भाई ! पूर्व के दुष्कृत की वजह से (तुम्हारे पास) धन न हो, तो भी सुंदर वाणी तो है ना ! (वह दीजिए ) उसमें गरीबी कैसी ?
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 मार्च 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🔅 *5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।
1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हराकर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।
1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
1931 – महात्मा गांधी जी ने सविन्य अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।
1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।
1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।
1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
1983 – आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।
1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।
1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी,।
1999 – फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
2001 – कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए।
2001 – मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
2002 – राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2003 – अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
2006 – पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।
2007 – अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
2008 – महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 – भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2009 – भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा।
2009 – इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
2009 – बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।
2018 – द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।
2019 – भारत रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी में महिला ऑफिसर्स को मिलेगी परमानेंट ग्रांट कमीशन।
2019 – भारत ने दर्ज की वनडे में 500वीं जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बना।
2020 – टाइम मैगजीन ने इंदिरा गांधी को 1976 और राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना।
2020 – कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल  बंद करने के आदेश दिए व सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई।
2020 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दी (1 अप्रैल, 2020 से लागू )।
2021 – डीआरडीओ ने मिसाइलों के प्रक्षेपण में इस्‍तेमाल की जाने वाली एस.एफ.डी.आर. टेक्‍नोलाजी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्‍टीफन लोफवेन के साथ वर्चुअल शिखर बैठक की।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेरावीक-2021 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य भाषण दिया।
2021 – सरकार ने स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में 259 सदस्यों वाली राष्‍ट्रीय समिति गठित की।
2022 – रूस की ओर से यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का एलान किया गया।
2022 – रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाकर कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा (7वें नम्बर पर सबसे ज्यादा 175 रन बनाए)।
2022 – भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2023 – पाकिस्तानी मीडिया रेगुलेटर PEMRA ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण पर रोक लगाई।
2023 – भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के जहाज से लॉन्च किए जाने वाले संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2023 – चीन का रक्षा बजट लगातार 8वें साल 7.2% बढ़कर 225 अरब डॉलर हुआ।
2023 – ट्यूनीशिया की थ्रिलर अश्कल ने पहली फिल्म पुरस्कार जीतकर विजेता बने।
2024 – दिल्ली कैंट स्थित सैन्य अस्पताल (आरएंडआर) ने 8 साल के बच्चे पर गैर-सर्जिकल जीवन रक्षक हृदय संबंधी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर एक दुर्लभ उपलब्धि प्राप्त की।
2024 – सैन्य कार्य विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय पहला विचार-मंथन सत्र ‘स्वदेशीकरण को प्रोत्साहन’ नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

*5 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।
1905 – महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।
1913 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ।
1925 – वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1934 – सोम ठाकुर – मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।
1959 – शिवराज सिंह चौहान – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री।
1961 – कपिल पाटिल – जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।
1965 – परगट सिंह – भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक रहे ।

*5 मार्च को हुए निधन👉*

1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ।
1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ।
1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ।
2010 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
2018 – केरल हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश डी. श्रीदेवी का 79 साल की उम्र में कोच्चि में निधन हुआ।
2021 – मथाई जॉर्ज जॉर्ज मुथूट एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी थे।
2023 – अमेरिकन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एचओएफ प्रमोटर बॉब गुडमैन (83) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी स्पोर्ट्सकास्टर डेव विल्स (58) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रॉक गिटारवादक, स्लाइड-गिटार वादक और गीतकार गैरी रॉसिंगटन (71) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन लुगर क्लॉस बोन्सैक (81) का निधन हुआ।
2023 –  जापानी फ्रीस्टाइल पहलवान शोज़ो ससाहारा (93) निधन हुआ।

*5 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय)।
🔅 श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस।
🔅 श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस।
🔅 पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 109वीं)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button