राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 जून 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 21:58 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 24:59 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* विष्टि – 09:13 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* हर्शण – 08:07 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 12:22
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 15:47 से 17:31
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉ज्येष्ठ सुदी अष्टमी 21:58 तक पश्चात् नवमी शुरू , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री दुर्गाष्टमी व्रत (मासिक) , अष्टमी तिथि में शुक्लादेवी का आह्वान , बुध मृगशिरा नक्षत्र में 06:57 पर , विघ्नकारक भद्रा 09:16 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:59 से , नवतपा समाप्त , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, मेला श्री क्षीरभवानी (तलमुल / काश्मीर / करणी) , श्री धूमावती जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी) , श्री एम. करुणानिधि जयन्ती , श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती , श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस , श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस व विश्व साइकिल दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 23:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री महेश नवमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कोकिलानां स्वरो रूपं*
*स्त्रीणां रूपं पतिव्रतम् ।*
*विद्या रूपं कुरूपाणां*
*क्षमारूपं तपस्विनाम्।।*
*भावार्थ👉*
_कोयल का सौंदर्य उसके स्वर में है,स्त्रियों की शोभा उनके द्वारा पतिव्रत धर्म के पालन में है। कुरूप स्त्री – पुरुषों की शोभा विद्या में है और तपस्वी क्षमा से शोभा पाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 जून 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।  खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1781 – जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।
1789 – एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।
1818 – भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।
1828 – ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1918 – गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
1994 – भारत सहायता क्लब का नया नाम ‘भारत सहायता मंच’ किया गया।
1999 – यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।
1999 – मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004 – केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005 – फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
2008 – तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
2008 – जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2008 – वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे।
2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।
2019 – 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं।
2020 – गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए।
2020 – प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – वियतनाम तथा सिंगापुर से कोविड राहत सामग्री लेकर आईएनएस ऐरावत विशाखापट्टनम पहुँचा।
2021 – केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्चुअल रूप में रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंडस बेस्ट मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया।
2021 – वैश्विक शिक्षक पुरस्कार-2020 से सम्‍मानित भारतीय शिक्षक रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।
2022 – कर्नाटक के कलबुर्गी में गाड़ी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग से 7 यात्री जिंदा जले व 12 झुलस गए।
2022 – चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना विरासत केन्द्र की स्थापना के लिए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ तथा भारतीय वायुसेना के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
2022 – पोसोको ने आईएमडी के साथ बेहतर विद्युत ग्रिड प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया।
2023 – गोवा में स्टार्टअप 20 की तीसरी बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुई।
2024 – चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर फार्म झिंजियांग ग्रिड से जोड़ कर शुरू किया।

*3 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1844 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1867 – हरविलास शारदा – भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1895 – पणीक्कर, के. एम. – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म।
1924 – एम. करुणानिधि – भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1929 – चिमनभाई पटेल –  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1930 – जॉर्ज फ़र्नान्डिस – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1936 – तरला दलाल – भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
1941 – रूमा पाल – भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
1947 – माला सेन – एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।
1970 – तालारी रंगैय्या – आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ।
1982 – तृप्ति मुर्गंडे – भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
2008 – हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री।

*3 जून को हुए निधन👉*

1925 – वराहनेरी वेंकटेश सुब्रमण्यम अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1976 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1976 – मुनि जिनविजय भारत के एक जैन प्राच्यविद्याविद्, पुरातत्त्वविद्, भरतविद् थे।
1994 – त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल – सामुदायिक नेतृत्व।
1999 – हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2011 – भजन लाल – तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
2013 – जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री।
2014 – गोपीनाथ मुंडे – एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे।
2019 – रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका।
2020 – वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ।
2020 – आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ।
2021 – मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ (91) का निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा (89) का निधन हुआ।
2023 – रंगमंच के प्रख्यात अभिनेता और निर्देशक आमिर रजा हुसैन (66) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी ट्रैक और फील्ड एथलीट और नेशनल फुटबॉल लीग खिलाड़ी जेम्स रे हाइन्स (76) का निधन हुआ।
2024 – जर्मन ब्रह्मज्ञानी जर्गेन मोल्टमैन (98) का निधन हुआ।

*3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री क्षीरभवानी (तलमुल / काश्मीर / करणी)।
🔅 श्री धूमावती जयन्ती (ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी)।
🔅 श्री एम. करुणानिधि जयन्ती।
🔅 श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती।
🔅 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।
🔅 श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।
🔅 विश्व साइकिल दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button