राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , मंगलवार, दिनांक 28 मई 2024

इतिहास की 28 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 28 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28  मई 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 15:26 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 09:34 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* तैतिल – 15:26 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ब्रह्म – 26:05 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:12
*🌙चन्द्रोदय-* 23:48
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 15:45 से 17:29
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ बदी पंचमी 15:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , कुमारयोग 09:33 से , संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि , आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्णा पंचमी) , श्री वीरसावरकर जयन्ती , श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस , विश्व भूख दिवस , अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women’s Health ) व एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी षष्ठी 13:42 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वृद्धाय   भारतप्ताय*
*गर्भिण्यै   दुर्बलाय  च ।*
*पन्था देयो ब्राह्मणाय*
*गोभ्यो राजभ्य एव च ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_ब्राह्मण, गाय, राजा, वृद्ध पुरुष, गर्भिणी स्त्री – दुर्बल और भारपीड़ित मनुष्य यदि सामने से आते हों तो स्वयं किनारे हटकर उन्हें जाने का मार्ग देना चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 मई 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यालय के काम को निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आने की सम्भावना है।  शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अपने व्यक्ति से अचानक बात करके मनोबल बढ़ेगा, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा।  सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम इच्छा अनुसार पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1704 –  स्मोलेनिके की लड़ाई: कुरुक विद्रोहियों ने ऑस्ट्रियाई सेना और उसके सहयोगियों को हराया।
1731 – पोपल राज्य में सभी हिब्रू किताबें जब्त कर ली गई।
1737 – शुक्र ग्रह बुध के सामने से गुजरता है यह कार्यक्रम घंटों के दौरान शौकिया खगोल विज्ञानी जॉन बेविज़ द्वारा रॉयल ग्रीनविच वेधशाला में देखा गया।
1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ।
1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।
1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।
1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1999 – बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा।
1999 – तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा। मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित यह पंचांग आपकी सेवा में।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।
2008 – विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
2008 – नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ।
2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।
2019 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एचआईवी मरीजों की संख्या 700 से अधिक हुई ।
2019 – झारखंड: नक्सलियों ने किया IED ब्लॉस्ट, CRPF और राज्य पुलिस के 15 जवान घायल हुए।
2020 – भारत और ब्राजील की महिला शान्ति सैनिकों ने मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरुस्कार संयुक्त रूप से जीता।
2021 – कश्मीर में एक ही दिन में दहशतगर्दी के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिली , 4 आतंकी ढेर व 1 अरेस्ट हुआ।
2021 – जर्मनी ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि उसने नामीबिया में अपने उपनिवेश शासन के दौरान नरसंहार किया था।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलोल में विश्व के पहले नैनो यूरिया लिक्विड संयंत्र का उद्घाटन किया।
2022 – दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में शनिवार को मची भगदड़ में 31 लोगों की मौत हुई व 7 अन्य घायल हुए।
2022 – 34 वर्षों तक देश और भारतीय नौसेना की सेवा करने के बाद आईएनएस गोमती को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया।
2023 – प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया व स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किया।
2023 – अफगानिस्तान में 5.2 और 4.8 तीव्रता के दो भूकंप आए। पंजाब ,  हरियाणा व जम्मू-कश्मीर में  में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2023 – रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने फिर से तुर्की के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता , उन्होंने अब तक लगातार ग्यारह चुनाव जीते।

*28 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1915 – गोपाला रामानुजम – एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे ।
1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1921 – बाबा अवेद्य नाथ –
पूर्व संसद सदस्य लोक सभा।
1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
1940 – प्रयाग शुक्ल हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार।
1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल।
1969 – प्रतिमा भौमिक – भाजपा की राजनीतिज्ञा व संसद सदस्य लोकसभा।
1974 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।

*28 मई को हुए निधन👉*

1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
2010 -हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ।
2014 – अज़लान शाह – मलेशियाई शाही, पेराक के सुल्तान , मलेशिया के मुख्य न्यायाधिश रहे।
2014 – बॉब हॉबरेग्स – कनाडा के हॉल ऑफ फेम विजेता बास्केटबॉल खिलाड़ी।
2014 – माया एंजेलो – अमेरिकी लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता।
2014 – मैल्कम ग्लेज़र  अमेरिकी अचल संपत्ति कार्यकारी (फ़र्स्ट अलाइड कॉरपोरेशन) और खेल मताधिकार मालिक ।
2020 – मलयालम लेखक और राज्यसभा सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार का निधन।
2022 – जानी-मानी शायरा डॉ. सुल्ताना बेगम (72) का लंबी बीमारी के बाद पटियाला में निधन हुआ।
2022 – अल्बानियाई पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी (55) का गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण निधन हुआ।

*28 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री चोखामेला पुण्यतिथि।
🔅 आचार्य कल्प श्री श्रुत सागर जी महाराज समाधि (जैन , ज्येष्ठ कृष्णा पंचमी)।
🔅 श्री वीरसावरकर जयन्ती।
🔅 श्री विजयसिंह पथिक स्मृति दिवस।
🔅 विश्व भूख दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्यवाही दिवस ( International Day of Action for Women’s Health )।
🔅 एमनेस्टी अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Amnesty International Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button