राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 26 दिसम्बर 2023

इतिहास की 26 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*वीर बाल दिवस 2023 (भारत)*

*इतिहास की 26 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 दिसम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 30:05 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 22:21 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* विष्टि – 17:53 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शुक्ल – 27:20 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:31
*🌙चन्द्रोदय-* 16:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 09:57 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:42 तक
*🤖राहुकाल-* 14:56 से 16:13
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पूर्णिमा 30:05 (यानी बुधवार सुबह 06:05) तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दानादि की मृगशिरानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत व पुण्य (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ) , श्री सत्यनारायण व्रत , द्वात्रिंशी  (बत्तीसी पूर्णिमा) , विघ्नकारक भद्रा 17:55 तक , मार्गशीर्ष मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त, श्री विद्या जयन्ती , श्री अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा ) , श्री दत्तात्रेय जयन्ती ( मार्गशीर्ष  शुक्ल पूर्णिमा ) , श्री त्रिपुर भैरवी जयंती  (मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा ) , भगवान श्री सम्भवनाथ तप ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा ) , शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ ( पंजाब 26 से 28 दिसंबर) , मुनि 108 श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , 26 दिसम्बर 1958) , शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती , डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती , श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस , श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस , श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस , विश्व मुक्केबाजी दिवस व वीर बाल दिवस 2023 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 30:48 (यानी गुरुवार सुबह 06:48) तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*य    ईर्षुः  परवित्तेषु*
*रूपे  वीर्ये  कुलान्वये।*
*सुखसौभाग्यसत्कारे*
*तस्य व्याधिरनन्तकः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४२
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों के धन, रूप, पराक्रम, कुलीनता, सुख, सौभाग्य और सम्मान पर डाह करता है, उसका यह रोग असाध्य है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*वीर बाल दिवस 2023 (भारत)*

*आज का राशिफल*
*26 दिसम्बर 2023 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल / जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1606 – शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।
1748 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1805 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।
1865 – जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया।
1904 – दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।
1925 – तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
1925 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1933 – अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।
1977 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1978 – भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।
1979 – पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।
1982 – टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को ‘मैन आॅफ द ईयर’ घोषित किया।
1997 – उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
2003 – रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।
2004 – रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
2006 – शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2007 – तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।
2008 – कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।
2012 – चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।
2019 – केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की।
2019 – यूएन ने पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को सदी की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया।
2020 – भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दीव में विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
2020 – चीन में आपराधिक मामलों के मद्देनजर निर्धारित आयु वर्ग में बदलाव किया गया , अब 12 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को भी सख्त सजा दी जा सकेगी , मसौदा पारित (यह 01 मार्च 2021 से प्रभावी होगा)।
2021 – बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगभग 7 मजदूरों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।
2021 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डीआरडीओ के रक्षा प्रौद्योगिकी परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।
2022 – पुष्प कमल दहल ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – भारत और बांग्लादेश ने ढाका में मोंगला बंदरगाह को नया रूप प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 – अग्निपथ योजना में जम्‍मू-कश्‍मीर से चयनित अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।

*26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1716 – थॉमस ग्रे – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
1893 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।
1899 – अमर शहीद ऊधम सिंह – स्वतंत्रता सेनानी।
1914 – डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे, जो कि बाबा आमटे के नाम से ख्यात हैं, भारत के प्रमुख व सम्मानित समाजसेवी थे।
1929 – तारक मेहता पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक भारतीय लेखक थे।
1935 – माबेला अरोल – भारतीय समाज सेवी महिला थीं।
1935 – विद्यानंद जी महाराज – प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।
1935 – वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन कन्हाई का जन्म हुआ।
1948 – प्रकाश आम्टे – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।

*26 दिसंबर को हुए निधन👉*

1530 – मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन हुआ।
1831 – कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (कोलकाता) में निधन हुआ।
1896 – जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।
1942 – सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1961 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1966 – गोपी चन्द भार्गव – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1976 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।
1986 – बीना दास – भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1989 – के. शंकर पिल्लई – जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
1998 – राम स्वरूप वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
1999 – शंकरदयाल शर्मा – भारत के नवें राष्ट्रपति।
2011 – एस. बंगरप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।
2015 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
2020 – जोनाथन ह्यूबर एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान थे जिन्हें WWE में अपने कार्यकाल के लिए जाना जाता है।
2020 – दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता व बीएचयू के पूर्व छात्र डा. सुदर्शन मैनी (87/88 उम्र ) का निधन हुआ।
2021 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को समाप्त करने में मदद करने वाले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आकबिशप डेसमंड टूटू (90) का निधन हुआ।

*26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री विद्या जयन्ती।
🔅 श्री अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा )।
🔅 श्री दत्तात्रेय जयन्ती ( मार्गशीर्ष  शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 श्री त्रिपुर भैरवी जयंती  (मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 भगवान श्री सम्भवनाथ तप ( जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ ( पंजाब 26 से 28 दिसंबर)।
🔅 मुनि १०८ श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , २६ दिसंबर १९५८)।
🔅 शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती।
🔅 डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती।
🔅 श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस।
🔅 श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस।
🔅 श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मुक्केबाजी दिवस।
🔅 वीर बाल दिवस 2023 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button