पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 24 दिसम्बर 2024
इतिहास की 24 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 दिसम्बर 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 19:55 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 12:17 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* गर – 19:55 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शोभन – 20:52 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 25:56
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 25:51 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 14:55 से 16:13
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष बदी नवमी 19:55 तक पश्चात् दशमी शुरू , बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में 08:26 पर , भौम व्रत , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी) , क्रिसमस ईव (बड़े दिन की पूर्व संध्या , क्रिश्चियन ) , प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती , श्री पी. शीलू एओ जयन्ती , श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती , अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस व राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉पौष बदी दशमी 22:31 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पौष दशमी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*गोकुलस्य तृषार्तस्य*
*जलार्थे वसुधाधिप ।*
*उत्पादयति यो विघ्नं*
*तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २४
*अर्थात् 👉*
_पृथ्वीनाथ! जो प्यास से पीड़ित हुई गौओं के पानी पीने में विघ्न डालता है, उसे भी ब्रह्मघाती जाने।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 दिसम्बर 2024 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1726 – मोंटेवीडियो शहर की स्थापना स्पेनियों द्वारा की गयी।
1777 – कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1889 – भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्ड मुम्बई में खोला गया।
1912 – इरविंग फिशर ने ‘इंडेक्स काडर्स’ के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट कराया।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1924 – लंदन के क्रॉयडन एयर फील्ड में एक विमान दुर्घटना में 8 लोग मारे गए।
1936 – पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – मोहम्मद मोहम्मदुल्ला बांग्लादेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1979 – पहला यूरोपीय एरियन रॉकेट लॉन्च किया गया।
1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
1996 – ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
2019 – रूस ने समंदर पर 19 किलोमीटर लंबा पुल बनाया।
2019 – स्वच्छ भारत मिशन-शहरी ने शहरों में खुले में शौच से मुक्ति का अपना लक्ष्य प्राप्त किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विश्व – भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधन किया।
2021 – अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।
2021 – भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को विशाखापत्तनम में 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया।
2022 – सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट से लगभग 10 की मौत व 50 लोग घायल हुए।
2023 – बीजिंग ने दिसंबर में शून्य से नीचे के तापमान का अपना 1951 का रिकॉर्ड तोड़ दिया, 300 घंटे से अधिक समय तक रिकॉर्ड ठंड का दौर जारी रहा।
2023 – भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया, मुंबई में आठ विकेट से मिली जीत।
2023 – CISC लेफ्टिनेंट जनरल JP मैथ्यू ने NDA के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर JSW-NDA कार रैली को हरी झंडी दिखाई।
2023 – इजरायल ने गाजा में शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 70 से अधिक की मौत।
*24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1880 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
1892 – बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
1914 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
2016 – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री पी. शीलू एओ का जन्म हुआ।
1924 – मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक।
1924 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
1930 – उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1932 – इंग्लैंड के महान बल्लेबाज कोलिन काउड्रे का भारत के बेंगलुरू शहर में जन्म हुआ। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।
1948 – पी. एस. वीरराघवन – भारत के एक प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद्।
1959 – अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।
1961 – प्रीति सप्रू – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
1997 – नीरज चोपड़ा – भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी (87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा)।
*24 दिसंबर को हुए निधन👉*
1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1973 – ई.वी. रामास्वामी नायकर – तमिलनाडु के वेल्लोर।
1979 – सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।
1987 – एम. जी. रामचन्द्रन – तमिल अभिनेता और राजनेता।
1988 – जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
2016 – दीनानाथ भार्गव – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।
2021 – प्रख्यात मलयालम फिल्म निर्माता के.एस. सेतुमाधवन (90) का चेन्नई में निधन हुआ।
2022 – तुनिशा शर्मा एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश फ़िल्म निर्देशक डेविड लिलैंड (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार और शिक्षाशास्त्री रॉन नेल्सन (94) का निधन हुआ।
*24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी)।
🔅 क्रिसमस ईव (बड़े दिन की पूर्व संध्या , क्रिश्चियन )।
🔅 प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती।
🔅 श्री पी. शीलू एओ जयन्ती।
🔅 श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*