राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 23 जनवरी 2024

इतिहास की 23 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 23 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 जनवरी 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 20:41 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 30:27 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* कौलव – 08:15 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* एन्द्र – 08:03 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:52
*🌙चन्द्रोदय-* 15:33
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 15:12 से 16:32
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी त्रयोदशी 20:41 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , भौम प्रदोष व्रत , ईशान व्रत , यमघण्ट योग सूर्योदय से 30:27 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:59 से 30:27 तक , मुनि श्री धीरसागर जी समाधि (पौष शुक्ल त्रयोदशी ) , नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयन्ती ( ‘पराक्रम दिवस’ / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस) , श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती , श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस व कुष्ठ निवारण अभियान दिवस MKS।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी चतुर्दशी 21:52 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मानमाख्याति हि कर्मभिर्नरः*
*सुशीलचारित्रकुलैः शुभाशुभैः।*
*प्रणष्टमप्याशु    कुलं   तथा  नरः*
*पुनः प्रकाशं कुरुते स्वकर्मतः ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ४८
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अपने शुभाशुभ कर्म, शील, आचरण और कुल के द्वारा अपना परिचय देता है। यदि उसका कुल नष्ट हो गया हो तो भी वह अपने कर्मों द्वारा उसे फिर शीघ्र ही प्रकाश में ला देता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 जनवरी 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोबल बढेगा ।न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार के लिए उत्तम समय है ।आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

393 –  रोमन सम्राट थियोडोसियस I ने अपने 8 वर्षीय बेटे होनोरियस सह-सम्राट घोषित किया।
1264 – राजा लुई IX ( संत ) ने माइस ऑफ अमीन्स जारी किया।
1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
1570 – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1668 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1719 – लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1765 – पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
1793 – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 – प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1913 – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिक
1926 – शिलीन टेक्नोरियम लॉस एंजिल्स में स्थापित किया गया।
1929 – ड्रामा फिल्म बेलैमी ट्रायल्स को रिलीज़ किया गया।
1943 – अमेरिकी संगीतकार और जैज़ आइकन ड्यूक एलिंगटन ने न्यूयॉर्क शहर के कार्नेगी हॉल में अपना पहला प्रदर्शन दिया।
1945 – नाज़ी नौसैनिक कमांडर कार्ल डोनिट्ज़ ने समुद्र के रास्ते प्रशिया से 2 मिलियन से अधिक जर्मन सैनिकों और नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन हैनिबल शुरू किया।
1957 – फ्रेड मॉरिसन ने अपनी फ्लाइंग डिस्क के अधिकार खिलौना कंपनी Wham-O को बेच दिए, जिसने बाद में इसका नाम फ्रिसबी रखा।
1957 – भारतीय राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ और राजनयिक वीके कृष्ण मेनन ने कश्मीर पर भारत के रुख का बचाव करते हुए संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में सबसे लंबा भाषण (8 घंटे) दिया।
1965 – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनी।
1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1973 – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1977 – जनता पार्टी का गठन हुआ।
1978 – स्वीडन पृथ्वी की ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले एरोसोल स्प्रे पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया।
1983 – स्वीडिश टेनिस के दिग्गज ब्योर्न बोर्ग ने 26 साल की उम्र में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
1986 – चक बेरी, बडी होली और एल्विस प्रेस्ली रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फ़ेम के उद्घाटन वर्ग में शामिल होने वालों में से थे।
1989 – ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी।
1991 – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई गई।
1992 – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
1996 – जावा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया था
1997 – मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थी।
2002 – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा हुआ।
2003 – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध किया।
2004 – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ।
2005 – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी गयी।
2008 – अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
2008 – ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009 – फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2013 – इराक के तुज खोरमाटो में एक मस्जिद आत्मघाती बम विस्फोट में 23 लोग मारे गए।
2016 – ब्राजील में जीका वायरस का प्रकोप हुआ जिससे कोलंबिया, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर और जमैका में घोषणा की गयी कि महिलाओं को 2 साल तक के गर्भधारण में देरी की सिफारिश की जाए।
2018 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 30,000 अंक के मील के पत्थर तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।
2019 – केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।
2019 – हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार दिया गया।
2019 – चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।
2019 – वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन के खिलाफ व्यापक हिंसक विरोध के बीच खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
2020 – “वैज्ञानिक रिपोर्ट” में प्रकाशित हुआ कि 3,000 साल पुराने मिस के पुजारी की आवाज अपने मुस्वर पथ 3 डी प्रिंटिंग वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई।
2020 – स्विट्जरलैंड ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया।
2020 – असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
2020 – भारत ने मालदीव को खसरे के टीके की 30 हजार डोज़ की खेप भेजी गई।
2020 – पाकिस्तान ने परमाणु सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया MKS।
2020 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।
2020  – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125-वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कोलकाता में पराक्रम दिवस समारोह का शुभारम्‍भ किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के शिवसागर में देशी भूमिहीनों को भूमि आवंटन प्रमाण – पत्र वितरित किये।
2021 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में करीब 28 लाख केंद्रीय सशस्‍त्र बलों और उनके परिवारों के लिए आयुष्‍मान सी ए पी एफ योजना का शुभारंभ किया।
2021 – भारतीय वायुसेना एवं एफएएसएफ में युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 का समापन किया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।
2022 – इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को 2021 के लिए आईसीसी महिला टी20 ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया।
2022 –  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब जीता।
2023 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए बम विस्फोट में 11 की मौत व 16 घायल हुए।
2023 – बुर्किनो फासो की सैनिक सरकार ने फ्रांसीसी सैनिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया।
2023 – राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान किए।
2023 – भारत और नेपाल के बीच पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
2023 – भारतीय नौसेना ने स्वदेशी निर्मित कलवारी श्रेणी की वागीर की 5वीं पनडुब्बी का परिचालन शुरू किया।
2023 – उत्तर भारत के सबसे बड़े तैरते हुए सोलर प्लांट का चंडीगढ़ मे शुभारंभ हुआ।
2023 – मणिपुर में 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए।

*23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1719 – अंग्रेजी गणितज्ञ जॉन लैंडन का जन्म हुआ।
1737 –  अमेरिकी क्रांतिकारी जॉन हैनकॉक का जन्म हुआ।
1809 – साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी वीर सुरेन्द्र साए का जन्म हुआ।
1814 –  ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम का जन्म हुआ। जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
1896 – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर अल्फ हॉल का जन्म हुआ।
1897 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म हुआ।
1898 –  गायक और संगीत शिक्षक पं. शंकरराव व्यास का जन्म हुआ।
1915 – भारतीय उद्योगपति कमलनयन बजाज का जन्म हुआ।
1926 – भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का जन्म हुआ।
1928 – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार शानू लहिरी का जन्म हुआ।
1929 – अंग्रेजी क्रिकेटर डी. इयान थॉमसन का जन्म हुआ।
1930 – पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता डेरेक वॉलकोट का जन्म हुआ।
1933 – मुंबई, भारत में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक भीम सेन सिंघल का जन्म हुआ।
1942 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लॉरी मेन का जन्म हुआ।
1946 – पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ मसूद का जन्म हुआ।
1947 –  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री का जन्म हुआ।
1952 – दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर उमर हेनरी का जन्म हुआ।
1953 – भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे अचल कुमार ज्योति का जन्म हुआ।
1953 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्टिन केंट का जन्म हुआ।
1954 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेवर हंस का जन्म हुआ।
1960 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग रिची का जन्म हुआ।
1971 – न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एडम परोरे का जन्म हुआ।

*23 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1002 – पवित्र रोमन सम्राट ओटो III का निधन हुआ।
1199 – याकूब, खलीफा का निधन हुआ।
1567 – चीनी सम्राट जैजिंग का निधन हुआ।
1664 – शाहजी राजे भोसले का निधन हुआ।
1919 – मराठी लेखक राम गणेश गडकरी का निधन हुआ।
1924 – सऊदी अरब के राजा शाह अब्दुल्ला का निधन हुआ।
1963 – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी नरेन्द्र मोहन सेन का निधन हुआ।
1975 – भारतीय समाज सेवक अमिय कुमार दास का निधन हुआ।
2010 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पं. दिनकर कैकिनी का निधन हुआ।
2021 – अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – आयरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉय टोरेंस का 72 साल की आयु में निधन हुआ।
2022 – भारतीय प्रसिद्ध इतिहासकार, पुरातत्वविद् व एपिग्राफिस्ट पद्मभूषण सम्मानित थिरु रामचंद्रन नागास्वामी (91) का निधन हुआ।

*23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅 मुनि श्री धीरसागर जी समाधि (पौष शुक्ल त्रयोदशी )।
🔅 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयन्ती ( ‘पराक्रम दिवस’ / राष्ट्रीय देशप्रेम दिवस)।
🔅 श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती।
🔅 श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस।
🔅 कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button