राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 21 नवम्बर 2023

इतिहास की 21 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 21 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 नवम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी- 25:11 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 20:02 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 14:15 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात – 17:40 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:48
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 13:37
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 14:46 से 16:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 25:11 तक पश्चात् दशमी शुरू , अक्षय नवमी व्रत ,  आमला नवमी (आंवला वृक्ष पूजा पश्चात् उसके नीचे भोजन), जगद्धात्री पूजा , कुष्मांड नवमी , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:01 से , श्री विष्णु त्रिरात्रारम्भ ( विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान ) , नायक श्री यदुनाथ सिंह जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री नरेशचंद्र सिंह जयन्ती , श्रीमती आनंदीबेन पटेल जन्म दिवस , भौतिक वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन स्मृति दिवस , विश्व टेलीविजन दिवस , विश्व मत्स्य दिवस , सशस्त्र सेना दिवस (बांग्लादेश) व World Hello Day._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 23:06 तक पश्चात् एकादशी शुरू , आशा दशमी , सूर्य शायन धनु राशि में 19:37 पर , शक मार्गशीर्ष मासारंभ , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जीर्णमन्नं प्रशंसन्ति*
*भार्यां च गतयौवनाम्।*
*शूरं विजितसङ्ग्रामं*
*गतपारं  तपस्विनम् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-६९
*भावार्थ👉*
_सज्जन पच जाने पर अन्न की, (निष्कलंक) यौवन बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शूर की और संसारसागर को पार कर लेने पर तपस्वी की प्रशंसा करते हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 नवम्बर 2023 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिस्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे खुशनुमा महसूस करेंगे , शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीतकर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें , सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला – जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें , खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है,जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1783 – पहली बार आकाश में गुब्बारे अथवा बैलून द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी।
1791 – कर्नल नेपोलियन बोनापार्ट को जनरल और नियुक्त कमांडर-इन-चीफ फ्रांसीसी गणराज्य के सेनाओं के लिए पदोन्नत किया गया।
1806 – नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। इस आदेश के अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले समस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
1813 – नीदरलैंड में एक स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।
1818 – रूस के जार अलेक्सजेंदर प्रथम ने फलस्तीन में यहूदी राज्य स्थापित करने की अनुशंसा की।
1867 – लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैंड से जुड़ा रहा।
1871 – न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
1877 – अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया, जिस पर आवाज को रिकॉर्ड किया जा सकता था और बाद में सुना भी जा सकता था।
1906 – चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
1907 – किंग एडवर्ड VII को उसके जन्मदिन पर कॉलिनन डायमंड तोहफे में दिया गया।
1921 – प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
1930 – डगलस मैकआर्थर को यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शपथ दिलाई गई।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1959 – फीनिक्स कला संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ और भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1965 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
1980 – लास वेगास स्ट्रिप के एमजीएम ग्रांड होटल और कैसीनो में आग लगने से 85 लोग मारे गए।
1986 – मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
1989 – ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस आॅफ कॉमंस में पहली बार कैमरे लगाए गए।
1998 – निन्दाडो ने द लीजेंड ऑफ ज़ेल्डा बुक रिलीज़ की: टाइम ऑफ़ ओरारिना
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
2002 – मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 – बुल्गारिया. इस्तोनिया, लातविया-, लिथुआनिया , रोमानिया , स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2005 – श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
2007 – पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
2008 – प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।
2010 – 37 वें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स: लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने जीता।
2019 – सीरिया में ईरानी सुरक्षा बलों और सीरिया की सेना के खिलाफ इजरायली सेना के कई हवाई हमलों में ग्‍यारह लड़ाकू मारे गये।
2019 – भारतीय सिनेमा की हाईटेक इंटरएक्टिव मल्‍टीमीडिया प्रदर्शनी-इफ्फी@50 का गोवा में उद्घाटन।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ( 21-22 नवंबर 2020 को ) सऊदी अरब द्वारा आयोजित 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
2021 – स्वदेश विकसित मिसाइल विध्वंसक में एन एस विशाखापत्तनम को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
2022 – इंडोनेशिया में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 56 लोगों की मौत हो गई व 700 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – कोलंबिया में क्रैश होकर एक मकान पर गिरा विमान, सभी 8 यात्रियों की मौत हुई।

*21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1694 – फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक/लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वॉल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए।
1870 – ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल किक्रेट कप्तानों में से एक जो डॉर्लिंग का जन्म हुआ।
1872 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि व स्वतंत्रता सेनानी।
1899 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
1908 – नरेशचंद्र सिंह – भारतीय राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1914 – भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार का जन्म ढाका में हुआ।
1916- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1926 – प्रेमनाथ – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1922 – लोकनाथ मिश्रा – राज्यसभा के सदस्य व असम के राज्यपाल रहे।
1931 – ज्ञानरंजन – हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1941- आनंदीबेन पटेल, गुजरात की पहली मुख्यमंत्री।
1949 – वी॰ षडमुखनाथन – मेघालय , अरूणाचल प्रदेश व मणीपुर के राज्यपाल रहे।
1982 – आरती छाबड़िया – एक भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल।
2002 – नवीन मलिक एक – भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान ।

*21 नवंबर को हुए निधन👉*

1517 – सिकन्दर शाह लोदी – बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान।
1908 – सत्येंद्रनाथ बोस (क्रांतिकारी) – प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1921 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1970 – चंद्रशेखर वेंकट रमन, भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
2009 – कल्याण मल लोढ़ा – हिन्दी के लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार व जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे।
2020 – जाने-माने तेलुगु कवि और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार शेख खाजा हुसैन (69) का हैदराबाद निधन हुआ।
2020 – पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सीके भास्करन (79) नायर का निधन हुआ।
2020 – टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन हुआ।
2001 – प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा (77 )का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।

*21 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 नायक श्री यदुनाथ सिंह जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 श्री नरेशचंद्र सिंह जयन्ती।
🔅 श्रीमती आनंदीबेन पटेल जन्म दिवस।
🔅 भौतिक वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन स्मृति दिवस।
🔅 विश्व टेलीविजन दिवस।
🔅 विश्व मत्स्य दिवस।
🔅 सशस्त्र सेना दिवस (बांग्लादेश)।
🔅 World Hello Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button