पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 21 जनवरी 2025
इतिहास की 21 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 जनवरी 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 12:42 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 23:37 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* बव. – 12:42 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* धृति – 27:48 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:50
*🌙चन्द्रोदय-* 24:40
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 10:04 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:11 से 16:31
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी सप्तमी 12:42 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , कालाष्टमी , अष्ट का श्राद्ध , पार्वण की तरह विधि , शक माघ मासारंभ , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 12:40 तक , मंगल (वक्री) मिथुन राशि में 10:06 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी) , स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार) , श्री आत्मानन्दसर रामचन्द्र पुण्यतिथि (नागपुर) , श्री केरोबा महाराज पुण्य तिथि- येवला (नासिक) , श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती , वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस , श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस , श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस व मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी अष्टमी 15:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , बुधाष्टमी पर्व।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सान्त्वदः सर्वभूतानां*
*सर्वशोकैर्विमुच्यते ।*
*देवशुश्रूषया राज्यं*
*दिव्यं रूपं नियच्छति॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५७
*अर्थात् 👉*
_‘जो समस्त प्राणियों को सान्त्वना देता है, वह सम्पूर्ण शोकों से मुक्त हो जाता है। देवताओं की सेवा से उसे राज्य और दिव्य रूप प्राप्त होते हैं॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जनवरी 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*
763 – बखामरा की लड़ाई में ईसा इब्न मूसा के नेतृत्व में अब्बासिद सेना ने एलिड्स को हराया।
1726 – कॉन्वेंटिकल अधिनियम स्वीडन में अपनाया गया।
1732 – रूस और पर्शिया ने रीसाचा की संधि पर हस्ताक्षर किये, समझौते की शर्तों के आधार पर रूस अब पर्शिया के क्षेत्रों पर दावा नहीं करेगा।
1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों की मौत हो गयी।
1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1921 – इटली की कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना लिवोर्नो शहर में हुई।
1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।
1924 – ग्रीस (यूनान) को स्वतंत्रता हासिल हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1941 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोवियत संघ पर लगा व्यापार प्रतिबंध हटाया, जो शीतकालीन युद्ध के दौरान लगाया गया था।
1945 – फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट चौथी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1952 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानी नेहरू की कांग्रेस पार्टी ने भारत में आम चुनाव जीता।
1954 – पहली परमाणु-संचालित पनडुब्बी, यूएसएस नॉटिलस, कनेक्टिकट में टेम्स रिवर पर लॉन्च की गई थी।
1958 – कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया।
1959 – यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की स्थापना की गई।
1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।
1972 – मणिपुर मेघालय और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई।
1976 – फ्रांसीसी-ब्रिटिश वाणिज्यिक सुपरसोनिक विमान, कॉनकॉर्ड ने अपनी सेवा शुरू की।
1978 – पनामा के स्नातक रॉबर्टो डुरान, एस्टेबन डी जीसस के 12 वें दौर के टीकेओ के साथ ड्यूक डब्ल्यूबीसी विश्व लाइटवेट चैंपियन बने।
1981- तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।
1996 – स्वायत्त फ़िलिस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फ़िलिस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
1996 – एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित किया।
1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत हुई।
2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ।
2000 – हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ हुई।
2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट शृंखला जीती।
2008 – भारत ने इस्त्रायल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ और पूर्व क्रिकेटर इमरान ख़ान का नाम वर्ष 2007 का ‘हाल आफ़ फ़ेम अवार्ड’ की लिस्ट में शामिल किया गया।
2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2010 – एलए लेकर्स के कोबे ब्रायंट साथी एनबीए दिग्गज, विल्ट चेम्बरलेन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 31 साल और 151 दिनों में 25,000 करियर अंक हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के एनबीए खिलाड़ी बन गए।
2014 – वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने गैस की कीमत 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की।
2015 – इटालियन फैशन लेबल गुच्ची ने अपने नए क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में एलेसेंड्रो मिशेल का नाम लिया।
2017 – अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के पहले पूर्ण दिन पर महिलाओं का मार्च अमेरिका के 400 शहरों और 160 से अधिक देशों में हुआ।
2019 – दिल्ली की एक अदालत ने 81 अरब रूपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रर्वतन निदेशालय को गुजरात की दवा कंपनी स्टर्लिग बायोटेक के चार मालिकों के खिलाफ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी।
2019 – चीन की ली ना इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फ्रेम के लिए चुनी जाने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनीं।
2019 – अफगानिस्तान में सैन्य ठिकाने पर तालिबान के हमले में 12 लोगों की मौत हुई।
2019 – सीरिया में इजरायल का हमला, 11 लड़ाकों की मौत हुई।
2020 – विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन स्विट्ज़रलैण्ड के दावोस में शुरू हुआ।
2020 – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने भारत के प्रमुख शहरों में भूकंपीय खतरनाक माइक्रोज़ोन परियोजना शुरू की।
2021 – हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्मार्ट हवाई प्रतिष्ठान विध्वंसक अस्त्र का हॉक-आई विमान से सफल परीक्षण किया।
2021 – भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना के राफेल जेट विमानों ने जोधपुर में पांच दिवसीय युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल हवाई करतब प्रदर्शित किए।
2021 – महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल एक गेट में आग लगने से 5 लोगों की मौत हुई।
2021 – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चल रहे इंडो-फ्रांसीसी युद्ध खेल डेजर्ट नाइट-21 के दौरान फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमानों में एक उड़ान भरी।
2022 – लद्दाख में देर रात 4.0 रेक्टर स्केल तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए।
2022 – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अमर जवान ज्योति की लौ को एक साथ विलय किया गया।
2022 – कॉन्टेंट क्रिएटर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली भारत की पहली ‘यूएनडीपी युवा जलवायु चैंपियन बनीं।
2022 – भारतीय मौसम विभाग ने अपनी “Climate of India during 2021” रिपोर्ट प्रकाशित की।
2023 – ब्राजील के राष्ट्रपति ने जूलियो सीजर डी अरुडा को देश के सेना प्रमुख पद से हटाकर जनरल टॉमस मिगुएल रिबेरो पाइवा को नियुक्त किया।
2023 – झारखंड सरकार ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी जल संरक्षण परियोजना शुरू की।
2023 – अर्जेंटीना के कॉर्डोबा शहर में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
2023 – अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने चेन्नई में पहले STEM इनोवेशन और लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया।
2023 – अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर मानाने के दौरान गोलीबारी होने से 10 लोगों की मौत व 16 घायल हुए।
2024 – देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित उच्च स्तरीय समिति की पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में तीसरी बैठक हुई।
2024 – इक्वाडोर को कोकीन का अब तक का सबसे बड़ा (22 टन) भंडार मिला।
2024 – अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में एक प्लेन क्रैश हुआ।
*21 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*
1882 – प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत के एक मराठी लेखक वामन मल्हार जोशी बॉम्बे का जन्म हुआ।
1894 – जूलियन मराठी भाषा के अग्रणी कवि, रविकिरण मंडल के संस्थापक और सबसे सफल सदस्य डॉ. माधव त्र्यंबक पटवर्धन उर्फ माधव का जन्म हुआ।
1910 – मराठी फिल्म निर्देशक और लेखक शांताराम आठवले का जन्म हुआ।
1919 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई से जुड़े थे तथा पंजाब के 13 वें मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का जन्म हुआ। (1922 का भी वर्णन मिलता है कंफर्म करें जी)।
1922 – ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड क्वीज शो का जन्म हुआ।
1924 – भारत के एक राजनेता एवं अर्थशास्त्री मधु दंडवते का जन्म हुआ।
1942 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञ।
1943 – उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका प्रतिभा राय पंडित नरसिंहलु वाडवती का जन्म हुआ।
1950 – संगीतकार बिली ओशन का जन्म हुआ।
1953 – माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक पॉल एलन का जन्म हुआ।
1961 – बीजेपी की जानीमानी महिला राजनीतिज्ञा दर्शना जरदोश का जन्म हुआ।
1980 – भारतीय अभिनेत्री किम शर्मा का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ।
1999 – भारतीय बाल अभिनेत्री रुबीना अली का जन्म हुआ।जिसे रुबीना कुरैशी भी कहते है।
*21 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*
1924 – व्लादिमीर लेनिन का निधन हुआ।
1943 – अमर शहीद हेमू कालानी का निधन हुआ।
1945 – प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का निधन हुआ।
1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन हुआ।
1959 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञान चंद्र घोष का निधन हुआ।
1963 – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन हुआ।
1965 – भारतीय अभिनेत्री थीं गीता बाली ( हरकीर्तन कौर ) का निधन हुआ।
1981 – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु राम मेधी का निधन हुआ।
1983 – भारत के पूर्व नौसेनाध्यक्ष रामदास कटारी का निधन हुआ।
1997 – पीवीएसएम भारतीय नौसेना के एडमिरल व नौसेना स्टाफ के 8वें प्रमुख एडमिरल सौरेंद्र नाथ कोहली का निधन हुआ।
1998 – पूर्व नौसेनाध्यक्ष एडमिरल। भारत के 9वें नौसेना प्रमुख एसएन कोहली का निधन हुआ।
2016 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन हुआ।
2019 – कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ।
2022 – भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और कोच रह चुके सुभाष भौमिक (72) का निधन हुआ।
2024 – PRI के सदस्य मैक्सिकन अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ जेसुस फेडेरिको रेयेस हेरोलेस (71) का निधन हुआ।
*21 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*
🔅 स्वामी रामानन्दाचार्य जयन्ती (माघ कृष्ण सप्तमी)।
🔅 स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार)।
🔅 श्री आत्मानन्दसर रामचन्द्र पुण्यतिथि (नागपुर)।
🔅 श्री केरोबा महाराज पुण्य तिथि- येवला (नासिक)।
🔅 श्री हरचरण सिंह बराड़ जयन्ती।
🔅 वीर हेमू कलानी बलिदान दिवस।
🔅 श्री विष्णु राम मेधी स्मृति दिवस।
🔅 श्री ज्ञान चंद्र घोष स्मृति दिवस।
🔅 मेघालय / मणिपुर / त्रिपुरा स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*