पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 20 फरवरी 2024
इतिहास की 20 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 20 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 फरवरी 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 09:58 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 12:13 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* विष्टि – 09:58 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* प्रीति – 11:45 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:14
*🌙चन्द्रोदय-* 14:24
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:24 से 16:49
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ सुदी एकादशी 09:58 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , भीष्म / जया / अजा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , भैमी एकादशी (बंगाल ) , भीष्म द्वादशी ( कल भी , भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति, श्री श्यामबाबा जागरण , शक फाल्गुन मासारंभ , शुक्र श्रवण नक्षत्र में 06:56 पर , विघ्नकारक भद्रा 09:56 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग / यमघण्ट योग सूर्योदय से 12:13 तक , त्रिपुष्कर योग 12:13 से सूर्योदय तक, भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर) , श्री रावजी महाराज पुण्य तिथि – खानापुर (रावेर) , मेला श्री वेणेश्वर धाम (डुंगरपुर) ,राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती , श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस , अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस , मिजोरम स्थापना दिवस व विश्व सामाजिक न्याय दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 11:30 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*प्रयोजनेषु ये सक्ता*
*न विशेषेषु भारत।*
*तानहं पण्डितान् मन्ये*
*विशेषा हि प्रसङ्गिनः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-४४
*अर्थात्👉*
_हे भारत ! जो लोग जितना आवश्यक है, उतने ही काम में लगे रहते हैं, अधिक में हाथ नहीं डालते, उन्हें मैं पण्डित मानता हूँ, क्योंकि अधिक में हाथ डालना संघर्ष का कारण होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 फरवरी 2024 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। आप बच्चों के साथ गेम खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1547 – एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
1847 – राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1940 – इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
1982 – कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
1986 – सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1989 – आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
1999 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
1999 – दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
2001 – लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
2007 – यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
2008 – रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
2015 – स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की – सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।
2019 – सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू–कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।
2020 – जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।
2020 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्विक स्केल मानचित्र तैयार किया।
2021 – भारत और मालदीव ने मछली-प्रसंस्करण, लोक प्रसारण, सतत शहरी विकास, सड़क अवसंरचना और आवास सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2021 – भारत और चीन के बीच कोर कमाण्डर स्तर की 10वें दौर की वार्ता में सेना को पीछे हटाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
2021 – श्री जो बाइडेन ने अमरीकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे के बाद पैरिस समझौते में दोबारा शामिल होने की प्रक्रिया से जुड़े कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
2022 – राजस्थान में कोटा में नयापुरा पुलिया से कार के चंबल नदी में गिर जाने से दूल्हे सहित 9 बारातियों की मौत हुई।
2022 – विज्ञान सर्वत्र पूज्यते नामक सप्ताह भर चलने वाला स्मरणोत्सव (22 फरवरी से 28 फरवरी तक) शुरु हुआ।
2023 – तुर्की में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 3 की मौत व 200 से ज्यादा घायल हुए।
2023 – जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.4 तीव्रता आया भूकंप आया।
2023 – उत्तर कोरिया ने 48 घंटों में बैलिस्टिक मिसाइल का दूसरा परीक्षण किया।
2023 – भारतीय थल सेना और उज्बेकिस्तान की थल सेना के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास आरंभ हुआ।
2023 – संजय कुमार मिश्र ने झारखंड के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
2023 – लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया।
*20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1909 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1921 – राव बीरेन्द्र सिंह – एक भारतीय राजनेता थे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
1932 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1935 – नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ।
1945 – अनु कपूर, भारतीय अभिनेता।
1946 – पंकज बिष्ट – हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, उपन्यासकार व समालोचक ।
1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश।
1955 – रघुवेंद्र तंवर – भारतीय साहित्यकार ।
1973 – प्रियांशु चटर्जी – एक भारतीय मॉडल और अभिनेता है।
1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर।
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री।
*20 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1934 – स्वामी शिवानन्द – रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।
1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
1972 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1985 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
2001 – भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।
2014 – पार्वती कृष्णन – एक भारतीय राजनीतिज्ञा थीं।
2014 – रघु कुमार (या रेघु कुमार) एक भारतीय संगीत रचयिता थे।
2022 – पश्चिम बंगाल कैबिनेट मंत्री साधन पांडे (71) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।
2023 – गुजरात के पूर्व राज्यपाल ओपी कोहली (87) का निधन हुआ।
*20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर)।
🔅 श्री रावजी महाराज पुण्य तिथि – खानापुर (रावेर)।
🔅 मेला श्री वेणेश्वर धाम (डुंगरपुर)।
🔅राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती।
🔅 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस।
🔅 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस।
🔅 मिजोरम स्थापना दिवस।
🔅 विश्व सामाजिक न्याय दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।