राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 19 मार्च 2024

इतिहास की 19 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 मार्च 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 24:24 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 20:10 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* तैतिल – 11:34 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शोभन – 16:36 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 13:16
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 13:38 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 15:30 से 17:01
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 24:24 तक पश्चात् एकादशी शुरू , फागु दशमी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी, लट्ठमार होली नन्दगाँव , मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन ) , वृज महोत्सव (2 दिन ,भरतपुर ) , श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती , श्री दोरजी खांडू जयन्ती ,पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस , श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस , श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस व Taxonomist Appreciation Day._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 26:25 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आशापाशशताबद्धा*
*वासनाभावधारिणः।*
*कायात् कायमुपायान्ति*
*वृक्षात् वृक्षमिवाण्डजा:।।*
★(योगवासिष्ठ – ४/४३/२६)
*अर्थात् 👉*
_सैकड़ों आशारूपी पाशों में बंधे हुए, वासनाओं को हृदय में धारण किए हुए, जीव एक शरीर से दूसरे शरीर में इस प्रकार चला जाता है, जैसे पक्षी एक वृक्ष से उड़कर दूसरे वृक्ष पर चले जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 मार्च 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।  खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया ।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी जी  दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।
2001 – ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 – डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2007 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2009 – डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
2019 – जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्‍तु और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।
2019 – जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष  देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्‍ट्रपति ने दी मंजूरी।
2019 – टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।
2019 – कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।
2020 – कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत; पीएम मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
2020 – भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
2020 – अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत और उज्बेकिस्तान के बीच दस दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास सम्पन्न हुआ।
2021 –  विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 जारी हुई जिसमे फिनलैंड के सिर फिर सजा दुनिया के सबसे ख़ुश देश का ख़िताब व भारत को 149 देशों में 139वीं रैंक।
2022 – तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए सर्दार बर्डीमुखामेदोव ने तीसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधान मंत्री श्री किशिदा फुमियो ने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन मे रक्षा और विकास योजनाओं के छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – नॉर्वे में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के युद्धाभ्यास के दौरान एक अमेरिकी विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई।
2022 – कर्नाटक के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस पलटने से 8 लोगों की मौत हुई व 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए।
2022 – भारतीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का 83वां स्थापना दिवस मनाया गया।
2023 – स्विट्जरलैंड का यूबीएस बैंक क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण के लिए सहमत हुआ।
2023 – भारत और मालदीव ने माले में चौथे रक्षा सहयोग संवाद में रक्षा संबंधों की समीक्षा की।
2023 – बांग्लादेश में एक बस पलटने से 17 लोगों की मौत व 30 घायल हुए।
2023 – जापान के प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर भारत आने के लिए रवाना हुए।
2023 – वैश्विक बाजरा सम्मेलन के दौरान भारत, विश्व खाद्य कार्यक्रम ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – राष्ट्रों ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख विज्ञान रिपोर्ट को मंजूरी दी।
2023 – यूनाइटेड किंगडम ने अपने नागरिकों के लिए स्मार्टफोन आपातकालीन चेतावनी प्रणाली शुरू की।

*19 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1876 – जॉन मार्शल – 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।
1884 – नारायण भास्कर खरे – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री।
1905 – संयुक्त राज्य अमेरिका के पुरुष पहलवान जो रोलोनो का जन्म हुआ।
1911 – अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।
1939- जगदीप – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।
1943 – योगेश (गीतकार) – प्रसिद्ध भारतीय गीतकार और लेखक थे।
1953 – माधुरी बर्थवाल भारत की एक लोक गायिका व ऑल इंडिया रेडियो में संगीतकार बनने वाली पहली महिला।
1954 – इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।
1955 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ।
1984 – तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।

*19 मार्च को हुए निधन👉*

1890 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1978 – एम. ए. अय्यंगार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1982 – जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1998 – ई. एम. एस. नमबूद्रिपद – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
2006 – गोलप बोर्बोरा – भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
2011 – नवीन निश्चल – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
2015 – सूरजभान सिंह – प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।
2018 – केदारनाथ सिंह – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि व साहित्यकार थे।
2020 – विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन (दिनांक कन्फर्म नहीं )।
2021 – अमेरिकी नासा इंजीनियर ग्लिन स्टीफन लूनी (84) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी टीवी लेखक, निर्देशक और अभिनेता स्कॉई मिशेल (92) का निधन हुआ।
2023 –  क्रोएशियाई फुटबॉल स्ट्राइकर पेटार नादोवेज़ा (80) का निधन हुआ।

*19 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 लट्ठमार होली नन्दगाँव।
🔅 मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन )।
🔅 वृज महोत्सव (2 दिन ,भरतपुर )।
🔅 श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती।
🔅 श्री दोरजी खांडू जयन्ती।
🔅 पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस।
🔅 श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस।
🔅 श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस।
🔅 Taxonomist Appreciation Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button