राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 17 सितम्बर 2024

इतिहास की 17 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

          *श्राद्ध प्रारम्भ*
*पूर्णिमा का श्राद्ध आज*

*इतिहास की 17 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 सितम्बर 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 11:46 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 13:54 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 11:46 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* धृति – 07:48 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:23
*🌙चन्द्रोदय-* 18:03
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 29:45 तक
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 15:19 से 16:51
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 18:51 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , पौष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारम्भ , `पूर्णिमा का श्राद्ध आज` , कदली व्रत पूजन , रम्भा रोपण , विश्वकर्मा पूजा , श्री गणेश विसर्जन , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:54 तक , पंचक जारी ,  विघ्नकारक भद्रा 11:45 से 21:55 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:53 तक , अनन्त चतुर्दशी व्रत (जैन) , दसलक्षणव्रत पूर्ण (जैन) , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी ) , मेला बाबा सोढल (जालन्धर) , ईद – ए – मिलाद (बारावफात {चांद से}, मुस्लिम) , श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस , विश्व रोगी सुरक्षा दिवस , मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र) व हैदराबाद मुक्ति दिवस।_*
*_🔅 कल बुधवार को 👉 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 15:29 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , `प्रतिपदा का श्राद्ध आज` , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 08:05 तक) , श्री उमामहेश्वर पूजन/व्रत , कु. संध्या पूजा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनन्तशास्त्रं बहु वेदितव्यम-*
*ल्पश्च  कालो  बहवश्च  विघ्नाः ।*
*यत्सारभूतं     तदुपासितव्यं*
*हंसो यथा क्षीरमिवाम्बुमिश्रम् ।।*
★ (नराभरणम्-११९)
*अर्थात् 👉*
_शास्त्रों का अन्त नहीं है , जानने को बहुत कुछ है , समय कम है , विघ्न बहुत हैं । जो सार है उसी को ग्रहण करना चाहिये जैसे कि हंस जल मिश्रित दूध में से केवल दूध ग्रहण कर लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 सितम्बर 2024 , मंगलवार*

*पूर्णिमा का श्राद्ध आज*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।
1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा के रूप में मान्यता दी।
1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1644 – फ्रांसीसी सेना ने जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778 – अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली फोर्ट पिट की संधि हुई।
1787 – फिलाडेल्फिया कन्वेंशन में अमेरिकी संविधान को अपनाया गया।
1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
1923 – बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।
1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
1949- दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974- बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।
1982- भारत और सिलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती।
1995 – चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
1999 – ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
2000 – जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
2001 – अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
2002 – इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
2004 – तमिल को भारत की पहली शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा घोषित किया गया।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2006 – हवाना में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन का शिखर सम्मेलन शुरू।
2006 – भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना।
2006 – गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न।
2006 – भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की।
2006 – कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि।
2006 – विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
2008 – जहाजरानी राज्यमंत्री के. एच. मुनियप्पा ने विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार एवं राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार 2006 प्रदान किए।
2009 – केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपनी वेबसाइट पर जारी किए।
2009 – दिल्ली की दो और बिहार की 18 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव सम्पन्न हुए।
2011- न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2013 – भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता।
2017- कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2019 – तालिबान का राष्ट्रपति गनी की रैली पर हमला, 26 की मौत।
2019 – अमेरिकन महिला सारा थॉमस बिना रुके तैरकर इंग्लिश चैनल चार बार पार करने वाली पहली महिला बनी।
2019 – हैदराबाद- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण कर्नाटक किया।
2020 – कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला नाकाम, भारतीय सेना ने बरामद किया 52 किलो विस्फोटक।
2021 – एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों की परिषद की 21वीं बैठक हाइब्रिड प्रारूप में दशान्बे में हुई , अध्यक्षता ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमोमी रहमान ने की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी भाग लिया।
2022 – नामीबिया से 8 चीते ग्वालियर लाए गए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 1 लाख से अधिक लोगों ने रक्तदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – झारखंड में 30 फीट गहरी नदी में बस गिरने से 7 सिख श्रद्धालुओं की मौत हुई व 22 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहला “स्वच्छ सुजल प्रदेश” बना व पुडुचेरी ने स्‍वयं को ‘हर घर जल’ सत्‍यापित संघ राज्‍य क्षेत्र घोषित किया।
2023 – शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया , यह भारत का 41वां विश्व धरोहर स्थल है।
2023 – प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक्सपो केन्द्र – ‘यशोभूमि’ का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का नई दिल्ली में शुभारंभ किया।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2023 – ब्राजील के अमेजन में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 14 लोगों की मौत (तारीख कन्फर्म नहीं)।

*17 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1864 – अनागारिक धर्मपाल ।
1867 – गगनेन्द्रनाथ टैगोर – प्रसिद्ध भारतीय व्यंग्य चित्रकार (कार्टूनिस्ट) थे।
1872 – वामनराव बलिराम लाखे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1879 – ई वी रामास्वामी नायकर- तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता।
1888 – मिचियो सुजिमुरा एक जापानी कृषि वैज्ञानिक और जैव रसायनज्ञ थे।
1903 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
1915 – मक़बूल फ़िदा हुसैन- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार ।
1929 – अनंत पै – भारतीय शिक्षा शास्त्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
1930 – लालगुड़ी जयरमण – भारत के प्रसिद्ध वायलिन।
1937 – सीताकान्त महापात्र उड़िया साहित्यकार।
1941 – चंद्रथिल गौरी कृष्णदास नायर एक भारतीय टेक्नोक्रेट, शिक्षक और धातुकर्म वैज्ञानिक।
1945 – भक्ति कारु स्वामी – भारतीय आध्यात्मिक नेता ।
1945 – जनरल जोगिन्दर जसवन्त सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी भारतीय थल सेना के बाईसवें सेनाध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1950 – नरेंद्र मोदी- भारतीय राजनीतिज्ञ , भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री।
2001 – इंडिया अमार्टिफियो, अंग्रेजी अभिनेत्री (क्वीन चार्लोट), किंग्स्टन अपॉन टेम्स, इंग्लैंड में पैदा हुईं।

*17 सितंबर को हुए निधन👉*

1982 – प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का निधन हुआ था।
2017 – मोहम्मद तसलीमुद्दीन भारतीय राजनीतिज्ञ और राजद के वयोवृद्ध नेता थे।
2020 – प्रख्यात फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता की कोलकाता स्थित अपने आवास पर संदिग्ध हालात में 63 की उम्र में मौत हो गई।
2020 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर अमिताभ घोष का 90 साल की उम्म्र में निधन हो गया।
2020 – कोरोना से संक्रमित  राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता अशोक गास्ती का बेंगलुरु में निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध पद्म श्री पुरस्कार विजेता खगोल भौतिकीविद् तनु पद्मनाभन का निधन हुआ।
2022 – डच-अमेरिकी खगोल विज्ञानी मारटेन श्मिट (92) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश फुटबॉल खिलाड़ी रोनी मैककिनोन (83) का निधन हुआ।

*17 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी )।
🔅 मेला बाबा सोढल (जालन्धर)।
🔅 ईद – ए – मिलाद (बारावफात {चांद से}, मुस्लिम)।
🔅 श्री नरेन्द्र मोदी जन्म दिवस।
🔅 विश्व रोगी सुरक्षा दिवस।
🔅 मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस (महाराष्ट्र)।
🔅 हैदराबाद मुक्ति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button