राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 अक्टूबर 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 11:11 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 11:55 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* कौलव – 11:11 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 28:10 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* 24:25
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 15:00 से 16:26
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 11:11 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ , पुष्यामृतयोग 11:55 से , पारशी खोरदाद मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मुनिश्री शीतलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन कैलेण्डर अनुसार) , लाला हरदयाल जन्म दिवस , सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस , श्री दसरथ देब स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस व अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 10:35 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निषेवते   प्रशस्तानी*
*निन्दितानी   न  सेवते  ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
*एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
*भावार्थ👉*
_सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 अक्टूबर 2025 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप एकांत पसन्द नहीं करने वाले हैं। मानसिक चिंता का सुखद अंत होकर मन हल्का होगा। समय घर परिवार , कार्यालय व संबंधियों के साथ में व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। स्वाथ्य सुधार होगा , परहेज करें लेकिन व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में विशेष रूचि रहेगी। ताजगी का अनुभव होता रहेगा । चल रही किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। आध्यात्मिक रूचि और बढेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं । कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति भी आपका रुझान बना रहेगा। जिससे आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। ये गतिविधियां आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी बहुत अधिक लाभदायक साबित होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सुधार होगा । मन शान्त रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ दायक है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति का अनुभव होगा। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। मित्र मण्डली का सहयोग मिलेगा । गलत का विरोध करने की ताकत बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है। आध्यात्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। चुस्त रहने से मन को खुशी मिलेगी और कार्यसिद्धि भी सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर में नवीनीकरण या परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। इसके लिए वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना उचित रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी या अन्य किसी मुद्दे को लेकर जो गलतफहमी चल रही थी, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकती है। आलस्य दूर करने के लिए प्रयासरत रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय आपके साथ है इसलिए परिणाम भी सकारात्मक रहेगे । पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक हो जाएगा। तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कुछ परिवार संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। मन शान्त रहेगा  जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर और अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। समय अनुकूल रहेगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। प्रतिष्ठा उच्च होगी । लाभदायक संपर्क सूत्र भी स्थापित होंगे। आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी जिससे थकान हो सकती है फिर भी आप थकान के बावजूद बहुत अधिक खुशी महसूस करेंगे। रोजगार के योग है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप ऊर्जा व आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। घर में अविवाहित व्यक्ति के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मनोरंजन के आसार बनेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1066 – हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1700 – रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया।
1745 – फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा।
1756 – मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1758 – हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।
1760 – रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1913 – ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1914 – गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
1943 – इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 – हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 – इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1952 – संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 – डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
1964 – अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
1968 – मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंड में पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
1968 – अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1988 – अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 – राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
2019 – अर्थशास्‍त्र के लिए 2019 का नोबेल पुरस्‍कार भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्‍नी एस्‍थर डयूफ्लो तथा माइकल क्रेमर को संयुक्‍त रूप से देने की घोषणा।
2019 – रूस ने कैलिबर क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – भारत – कजाकिस्‍तान का चौथा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास काजिंद-2019 उत्‍तराखंड के पिथौड़ागढ़ में समाप्‍त हुआ।
2020 –  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री आगस्‍तो सन्‍टोस के साथ मंत्रिस्‍तर की समीक्षा बैठक की सहअध्‍यक्षता की।
2020 – पाकिस्‍तान एक बार फ‍िर से संयुक्‍त राष्‍ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्‍य बना। पाकिस्‍तान को सबसे अधिक मत म‍िले व चीन, नेपाल और उज्‍बेक‍िस्‍तान भी सदस्‍य बने।
2020 – भारत और फ्रांस अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के तीसरे सम्मेलन में आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष फिर चुने गए।
2021 – भारत को रिकॉर्ड छठे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत से फिर चुना गया।
2021 – दक्षिणी ताइवान में एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
2022 – परमाणु क्षमता से लैस पनडुब्बी INS अरिहंत ने एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल प्रक्षेपण किया।
2022 – पाकिस्तान के पंजाब के मुल्तान शहर में स्थित पंजाब निश्तार हॉस्पिटल (एक सरकारी अस्पताल) की छत पर लगभग 500 सड़े-गले शव मिलने का मामला सामना आया।
2022 – तुर्की में कोयला खदान के धमाके में लगभग 40 मजदूरों की मौत हुईं व कई अन्य घायल हुए।
2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता में पहला पी20 शिखर सम्मेलन देहली में संपन्न हुआ।
2023 – नागालैंड आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन हुआ।
2023 – मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति के चाैथे चरण का शुभारंभ किया।
2023 – इजरायल-हमास युद्ध में 24 घंटे में गाजा में 344 लोगों की मौत, 1,000 से अधिक घायल हुए।
2024 – एलएंडटी, चेन्नई में बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ हुआ।

*14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1643 – बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।
1863 – लालू भाई सामलदास मेहता – प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘सर’ की उपाधि दी थी।
1884 – लाला हरदयाल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ।
1924 – वीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य असमिया साहित्यकार थे।
1930 – मोबुतु सेस सीको – जैरे के राष्ट्रपति थे।
1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार।
1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1961 – परमीत सेठी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
1996 – हरजिंदर कौर एक भारतीय भारोत्तोलक हैं।

*14 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1240 – रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका।
1947 – नरसिंह चिन्तामन केलकर – लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1998 – दसरथ देब – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2004 – राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
2013 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
2020 – प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन।
2022 – स्कॉटिश कॉमेडियन और बाफ्टा पुरस्कार विजेता अभिनेता रोबी कोल्ट्रेन (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी एंडी बीन (70) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री पिपर लॉरी (91) का निधन हुआ।
2024 – स्टैनफोर्ड जेल प्रयोग के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी मनोवैज्ञानिक और लेखक फिलिप ज़िम्बार्डो (91) का निधन हुआ।

*14 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मुनिश्री शीतलसागर जी मुनि दीक्षा (जैन कैलेण्डर अनुसार)।
🌟 लाला हरदयाल जन्म दिवस।
🌟 सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस।
🌟 श्री दसरथ देब स्मृति दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस (World Standards Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button