राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 14 नवम्बर 2023

इतिहास की 14 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 14 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 नवम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 14:38 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 27:24 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* बव‌. – 14:38 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 13:55 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:42
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 07:30
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 14:46 से 16:07
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 14:38 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा , अन्नकूट , कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:01 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:24 से , मार्गपाली बंगाल ,  विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस , पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती ( राष्ट्रीय बाल दिवस ) , स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 22वीं वर्षगांठ , राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर ) व राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर {2012 अनुसार})।_*
*_🔅 कल बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 13:49 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज (भगिनी गृह भोजन )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यानि कानि च मित्राणि,*
*कर्त्तव्यानि  शतानि   च  ।*
*पश्य  – मूषक – मित्रेण ,*
*कपोता मुक्तबन्धना:॥*
*भावार्थ👉*
_जो कोई भी हों , सैकडों मित्र बनाने चाहिए । देखो, मित्र चूहे की सहायता से कबूतर जाल के बन्धन से मुक्त हो गये थे।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 नवम्बर 2023 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा फ़ैसला लेने में आपकी मदद करेगा। किसी पुराने मित्र से बात होंगी। अपने आप को प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए सही नहीं है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । पारिवारिक माहौल सही रहेगा । सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी । शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन कम ही होगा। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी । चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपना कीमती वक्त बर्बाद नहीं करना है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। पिता का आशीर्वाद अवश्य लें सब सही रहेगा और हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा लेकिन कामयाबी नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ाने में समर्थ होंगे। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। घर के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार करें । आपको सभी से मधुर बातचीत करने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा न उठा पाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में लापरवाही न करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे – आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*14 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1533 – स्पेन के खोजकर्ताओं ने दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित एक्वाडोर का पता लगाकर उसे अपने उपनिवेश में शामिल कर लिया।
1681 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1732 – उत्तरी अमेरिका में सबसे पहले पेशेवर लाइब्रेरियन लुई टिमोथी को फिलाडेल्फिया में काम पर रखा गया।
1794 – फ्रैंकलिन लिटररी सोसाइटी की पहली रिकॉर्डिंग बैठक कैनसबर्ग अकादमी (आधुनिक वाशिंगटन और जेफरसन कॉलेज) में आयोजित की गई।
1834 – विलियम थॉमसन ने 10 वर्ष और 4 महीने के बाद ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रवेश किया।
1881 – चार्ल्स जे गुइटेू पर अमेरिकी राष्ट्रपति गारफील्ड की हत्या के लिए मुकदमा चलाया।
1883 – चिली की कांग्रेस ने राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना की।
1896 – नियाग्रा फाल पर विद्युत उर्जा केंद्र की स्थापना की गई।
1904 – किंग सी जिलेट न जिलेट रेजर ब्लेड का पेटेंट कराया।
1908 – अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया।
1910 – अमेरिका के नोरफ्लोक से हवाई जहाज ने समुद्र पोत से उड़ान भरी।
1918 – चेकोस्लोवाकिया गणराज्य की स्थापना हुई और टीजी मासरिक राष्ट्रपति बने।
1921 – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ स्पेन की स्थापना हुई।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
1936 – डॉन ब्रैडमैन ने 21000 दर्शकों के सामने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका बनाम विक्टोरिया के मैच में 192 रन बनाये।
1955 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का उद्घाटन किया गया।
1957 – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस की आधिकारिक घोषणा की गई।
1960 – चेक गणराज्य में दो रेलों की टक्कर में 110 लोग मारे गए।
1973 – ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
1984 – नासा ने नाटो 3डी उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
1999 – संयुक्त राष्ट्र एक माह के भीतर अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को सं.रा. अमेरिका या किसी तीसरे देश को न सौंपने के कारण तालिबान पर प्रतिबंध लागू, राष्ट्रमंडल सम्मेलन (डरबन, दक्षिण अफ़्रीका) द्वारा पाकिस्तान को निलम्बित करने की घोषणा।
2002 – चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2006 – भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
2007 – डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
2008 – मून इम्पैक्ट प्रोब चाँद की सतह पर उतरा।
2009 -मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है।
2019 – फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने आर्सिन वेंगर को दुनिया में फुटबॉल के विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम ग्लोबल फुटबॉल डेवलपमेंट का अध्यक्ष नियुक्त किया।
2020 – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीता, खिताबी भिड़ंत में न्यूजीलैंड पर आठ विकेट से जीत दर्ज की।
2022 – पंजाब के अमृतसर में सुबह 3:42 बजे भूकंप (4.1 तीव्रता) के झटके आए।
2022 – 41वां भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ।
2022 – भारत और फिनलैंड की कई क्षेत्रों में परस्‍पर सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर सहमति हुई।
2022 – मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हुई।

*14 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1889 – पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1919 – बलबीर सिंह ‘रंग’-  भारतीय कवि ।
1922 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
1926 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
1942 – इंदिरा गोस्वामी – असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थीं। ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1946 – पुखराज बाफना बच्चों के चिकित्सक और किशोर स्वास्थ्य सलाहकार।
1948 – सिन्धुताई सपकाल अनाथ बच्चों के लिए कार्य करनेवाली भारत की एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।
1971 – ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जन्म हुआ।
1992 – अमिया कुमार मलिक – भारतीय धावक , ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी।
1993 – विकास ठाकुर एक भारतीय भारोत्तोलक और भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट अधिकारी।

*14 नवंबर को हुए निधन👉*

1716 – वेल्हम लाएबनिटज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1967 – भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के प्रथम कप्तान सी.के. नायडू का निधन हुआ।
1977 – भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद – प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
2008 – पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
2010 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
2011 – शरद कुमार दीक्षित  – भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
2013 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
2019 – महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का 73 वर्ष की आयु में पटना में निधन हुआ।
2020 – हरियाणा की पहली महिला सांसद व पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का कोरोना से 92 साल की उम्र में निधन ( रात 10:45 पर ) हुआ।
2021 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार ( पद्म भूषण, ज्ञानपीठ , पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित)।

*14 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा , अन्नकूट।
🔅 विश्व मधुमेह / डायबिटीज दिवस।
🔅 पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती ( राष्ट्रीय बाल दिवस )।
🔅 स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 22वीं वर्षगांठ।
🔅 राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर )।
🔅 राष्ट्रीय भूमि संसाधन संरक्षण सप्ताह भारत ( 14 से 21 नवम्बर {2012 अनुसार})।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button