पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 13 अगस्त 2024
इतिहास की 13 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 13 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 अगस्त 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 09:33 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 10:44 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* बव. – 09:33 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ब्रह्म – 16:32 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 19:01
*🌙चन्द्रोदय-* 13:31
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 15:43 से 17:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी अष्टमी 09:33 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री भौम व्रत , श्री दुर्वाष्टमी व्रत / श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री भौमाष्टमी , श्री वर महालक्ष्मी व्रत (द.भा.) , कुमारी पूजन , गौरी दुर्गा पूजा , श्री दुर्गाजी यात्रा एवं दर्शन काशी में , संकटमोचन हनुमत् दर्शन , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:45 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , मेला श्री नयनादेवी – चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.) , वीर श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (385वीं) , श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस , श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस , देशभक्त दिवस (मणिपुर) , विश्व अंगदान दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस व अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Lefthanders Day)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी नवमी 10:25 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*स्वभावो नोपदेशेन*
*शक्यते कर्तुमन्यथा ।*
*सुतप्तमपि पानीयं*
*पुनर्गच्छति शीतताम् ।।*
*भावार्थ👉*
_किसी व्यक्ति को आप चाहे कितनी ही सलाह अथवा कैसा भी दंड दे दीजिए किन्तु उसका मूल स्वभाव नहीं बदलता, ठीक उसी तरह जैसे ठंडे पानी को उबालने पर तो वह गर्म हो जाता है लेकिन बाद में वह पुनः ठंडा हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 अगस्त 2024 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र ‘एफ्रो-अमेरिकन’ का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
1902 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
1913 – इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।
1977 – अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।
1993 – वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
1993 – थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
1994 – सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
1999 – लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया ।
1999 – स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
2000 – रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
2002 – इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
2004 – यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
2005 – श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
2008 – विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
2008 – भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
2008 – प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
2015 – इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
2019 – केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ‘हेडगियर’ अनिवार्य कर दिया ।
2019 – आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला नैदानिक उपकरण (diagnostic device) विकसित किया है,जो एक अंगुली ( फिंगरप्रिक) से लिए गए रक्त का उपयोग करके विभिन्न रोग परीक्षण कर सकता है।
2020 – भारत सरकार द्वारा मालदीव को 100 मिलियन अमरीकी डालर का अनुदान और 400 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करने की घोषणा हुई।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऐतिहासिक समझौता हुआ।
2020 – चीन ने आधिकारिक तौर पर “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का एक नया संस्करण लॉन्च किया।
2021 – भारत देश में एक साल तक चलने वाला आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ शुरू हुआ।
2021 – तालिबान विद्रोहियों ने अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर क़ब्ज़ा कर लिया।
2022 – केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद के नए मुख्यालय कार्यालय भवन का उद्घाटन हुआ।
2022 – भारत और ओमान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजफ IV महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ।
2022 – केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया।
2022 – चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए विश्व की सबसे बड़ी मानवीय छवि प्रदर्शित की गई।
2022 – सियाचिन ग्लेशियर की बर्फ में दबकर शहीद हुए शहीद लांसनायक चंद्रशेखर का शव 38 साल बाद मिला।
2023 – भारतीय वायु सेना ने अपने बेड़े में ‘हेरॉन मार्क 2’ ड्रोन को शामिल किया।
2023 – पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले में 4 चीनी नागरिक समेत 13 की मौत हुई।
2023 – महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई। मुकेश शास्त्री भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – हिमाचल प्रदेश में सोलन के जादोन गांव में देर रात बादल फटने से 7 लोगों की मौत, 13 लापता हुए।
2023 – यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हुई व 22 घायल हुए।
2023 – इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हुए हवाई हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए।
2023 – उत्तरी यमन में बिजली गिरने से 4 की मौत हुई व 4 घायल हुए।
2023 – फ्रांस के दक्षिणी शहर ग्रासे में आग लगने से 3 लोगों की मौत हुई व 18 लोग घायल हुए।
*13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1638 – दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
1848 – रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।
1863 – गंगाप्रसाद वर्मा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1887 – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
1933 – मधुर जाफरी एक भारतीय अभिनेत्री।
1936- वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1952 – योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
1963 – श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1984 – उषा नेगिसेटी – भारतीय महिला मुक्केबाज़।
2000 – सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
*13 अगस्त को हुए निधन👉*
1795 – अहिल्याबाई होल्कर – भारत की वीरांगनाओं में से एक।
1910 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।
1936 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
1988 – गजानन जागीरदार – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2003 – भवेन्द्रनाथ सइकीया असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2018 – सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2023 – ब्राज़ील के इतिहासकार, ब्राज़ीलियन एकेडमी ऑफ़ लेटर्स के सदस्य जोस मुरिलो डे कार्वाल्हो (83) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एमआरएस राव (75) का बेंगलुरु में निधन हुआ।
*13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला श्री नयनादेवी – चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)।
🔅 वीर श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (385वीं)।
🔅 श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस।
🔅 देशभक्त दिवस (मणिपुर)।
🔅 विश्व अंगदान दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (International Lefthanders Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*