राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 12 दिसम्बर 2023

इतिहास की 12 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 12 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 दिसम्बर 2023*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 29:03 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 11:56 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* चतुष्पाद – 17:49 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* धृति -18:50 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 07:03
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 14:49 से 16:07
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅 आज मंगलवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 29:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:56 के बाद , श्री रजनीकांत जन्म दिवस , क्रिकेटर श्री युवराज सिंह जन्म दिवस , श्री रामानंद सागर पुण्य दिवस , श्री मैथलीशरण गुप्त स्मृति दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल स्मृति दिवस , श्री नित्यानंद स्वामी स्मृति दिवस , बलिदान / स्वदेशी – दिवस : बाबू गेनू का बलिदान : स्वदेशी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (Universal Health Coverage Day) व अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस ( International Day of Neutrality)._*
*_🔅कल बुधवार को 👉मार्गशीर्ष सुदी प्रतिपदा 27:11 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  दुर्जन :  साधुदशामुपैति*
*बहुप्रकारैरपि  शिक्ष्यमाण:।*
*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*
*न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*
*भावार्थ👉*
_जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_
🌹

*12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।
1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1911 – जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923 – इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा।
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।
1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1980 – अमेरिका ने कॉपीराइट कानून में बदलाव कर उसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को शामिल किया।
1981 – पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित हुए।
1990 – टी. एन. शेषन – मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1992 – हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996 – भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।

Related Articles

Back to top button