राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 06 फरवरी 2024

इतिहास की 06 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 फरवरी 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 16:10 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 07:36 तक
*🌠पश्चात्-* मूल – 30:28 तक
*💫करण-* बालव – 16:10 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात – 08:49 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:06
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 28:53
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 07:36 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 15:19 से 16:41
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 माघ बदी एकादशी 16:10 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में 25:44 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 30:28 तक , संत निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर , कवि श्री प्रदीप जयन्ती , अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित) , श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती , श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस , श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस , नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित) ,भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (दूसरा) , महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस व सुरक्षित इंटरनेट दिवस ( Safer Internet Day – फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 माघ बदी द्वादशी 14:04 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अतीतानागते चोभे*
*पितृवंशं    च   भारत ।*
*तारयेद् वृक्षरोपी च*
*तस्माद् वृक्षांश्च रोपयेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! वृक्ष लगाने वाला पुरुष अपने मरे हुए पूर्वजों और भविष्य में होने वाली संतानों का तथा पितृकुल का भी उद्धार कर देता है, इसलिए वृक्षों को अवश्य लगाना चाहिए।_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 06 फरवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में धन हानि की संभावना है। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्रोध भी आज सामान्य से अधिक रहने से घर-बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे। महिलाओ का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप भागदौड की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से आपकी यह कामना पूरी नही हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। परिजन आज आपके ऊपर नजर लगाए हुए है किसी भी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कष्ट साध्य रहेगा। आज आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस मे झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रातः काल का समय आलस्य में खराब होगा परन्तु इसके बाद कही से प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप मध्यान तक कि गतिविधियों से दिन भर का लाभ कमा लेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है परंतु इसका दैनिक क्रियाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*6 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1715 – स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 – ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
1788 – मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 – सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 – ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 – यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
1899 – स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 – तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 – कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1952 – ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 – सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनी
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन आेलंपिक खेल शुरु।
1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 – पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 – विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1994 – पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 – इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2002 – पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 – अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 – तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 – आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय शृंखला जीती।
2005 – जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 – अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की।
2008 – देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
2008 – भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 के विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।
2009 – भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
2019 – भारत और न्‍यूजीलैंड ने क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों  की समीक्षा की।
2019 – तीन लाख रूपये का इनामी लश्कर आतंकी इरफान शेख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चकुरा में मार गिराया।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 42 कलाकारों को 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए।
2019 – संत निरंकारी मिशन के 18770 भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन मिनार की मानव आकृतिगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज।
2020 – सीरिया की सरकारी सेना ने विद्रोहियों के कब्‍जे वाले एक नगर साराकीब को अपने नियंत्रण में किया।
2020 – लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी-2020 में भारत और रूस के बीच 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किये व देश में पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर 177 वैगन के साथ एनाकोंडा मालगाड़ी ने 220 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में पूरी की।
2020 – येरूशलम में संदिग्ध आतंकवादी कार हमलें में 14 लोग घायल हुए।
2020 – लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद  अमेरिकी अंतरिक्षयात्री क्रिस्टिना कोच वापस पृथ्‍वी पर लौटी। वहां उन्‍होंने रिकॉर्ड 328 दिन बिताए।
2021 – केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन गुवाहाटी में चाह बगीचा धन पुरस्कार मेले के तीसरे चरण में शामिल हुईं।
2021 – रूस ने जर्मनी, पोलैंड और स्‍वीडन तीन राजनयिकों को निष्‍कासित किया।
2021 – नक्सलियों का पल भर में काम तमाम कर देने के लिए बनी कोबरा कमांडो में लेडी कमांडोज को पहली बार शामिल किया गया।
2021 – भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2022 – श्रीलंका के विदेश मंत्री जी एल पीरिस तीन दिन की भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे।
2022 – अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – आंध्र प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे में विवाह समारोह से लौट रहे 9 लोगों की मौत हो गई व एक घायल।
2023 – 24 घंटों में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के 3 झटकों ने तुर्किये और सीरिया में 3700 से अधिक लोगों की मौत , 2000 से ज्यादा घायल व कई इमारतें धराशाही हो गई। शाम को पश्चिमी न्यूयॉर्क में भी 4.2 की तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसे 40 वर्षों का सबसे अधिक शक्तिशाली बताया गया।
2023 – सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जजों को CJI चंद्रचूड़ ने शपथ दिलवाई।
2023 – PM मोदी ने कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
2023 – मेड इन इंडिया INS विक्रांत पर दो लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग कर नेवी ने इतिहास रचा।
2023 – व्‍हाट्सएप द्वारा ऑनलाइन भोजन का ऑर्डर करने की भारतीय रेल ने नई सेवा आरंभ की।
2023 – भारत ने तजाकिस्‍तान और कजाकिस्‍तान के साथ दो समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए।

*6 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1890 – ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान – भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी।
1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी – डच-एंटन हरमान फ़ोकर (Dutch-Anton Harman Fokker)।
1913 – लेफ्टिनेंट कर्नल दीवान रणजीत राय महावीर चक्र सम्मानित एक भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1915 – प्रदीप – प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
1922 – महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका।
1940 – भूपिंदर सिंह हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक एवं संगीतकार थे।
1945 – एफ़. ए. खोंगलाम – मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री रहे।
1948 – कृष्ण कान्त पॉल – भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी रहे।
1983 – अंगद सिंह बेदी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता और मॉडल।
1983 – एस. श्रीसंत – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

*6 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1793 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
1900- विलियम विलसन हन्टर -सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1931 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1946 – उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।
1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1976 – ऋत्विक घटक – भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक।
1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1985 – ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1993 – टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।
2001 – वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।
2006 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
2020 – हिंदी के समादृत साहित्यकार कृष्ण बलदेव वैद का न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
2021 – प्रख्यात रंगकर्मी पद्मश्री बंसी कौल का निधन हुआ।
2021 – न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर ब्रूस टेलर (77) का निधन हुआ।
2022 – भारत की सबसे लोकप्रिया और आदरणीया भारत रत्न गायिका , ‘स्वर कोकिला’ सुश्री लता मंगेशकर (92) का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ।

*6 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत निवृत्तिनाथ यात्रा त्र्यंबकेश्वर।
🔅 कवि श्री प्रदीप जयन्ती।
🔅 अबदुल गफ्फार खान जयन्ती (भारतरत्न सम्मानित)।
🔅 श्री फ्लिंडर एंडरसन खोंगलम जयन्ती।
🔅 श्री मोतीलाल नेहरु स्मृति दिवस।
🔅 श्री प्रतापसिंह कैरों स्मृति दिवस।
🔅 नायक श्री यदुनाथ सिंह शहीदी दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर स्मृति दिवस (दूसरा)।
🔅 महिला जननांग विकृति, पूर्ण असहिष्णुता उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🔅 सुरक्षित इंटरनेट दिवस ( Safer Internet Day – फ़रवरी के दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button