राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 26 अक्तूबर 2023

इतिहास की 26 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 26 अक्टूबर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 अक्टूबर 2023*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 09:46 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 11:27 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 09:46 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ध्रुव – 08:49 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 14:11
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:53
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 09:46 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री पद्मनाथ द्वादशी , कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , पंचक जारी, भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार ) , श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती , श्री जे. डी. रमबई जयन्ती , श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती व जम्मू-कश्मीर विलय की 76वीं वर्षगांठ।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी त्रयोदशी 06:59 तक पश्चात् चतुर्दशी 28:19 तक , चतुर्दशीतिथि का क्षय , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:25 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शुश्रूषा   श्रवणञ्चैव*
*ग्रहणं  धारणं तथा ।*
*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*
*तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*
*अर्थात्👉*
_शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 अक्टूबर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1708 –  लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
1774 – फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 – एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 – नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 – महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 – कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 – इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 – संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 – चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 – त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 – इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 – 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 – उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 – जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 – वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 – इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 – अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 – बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 – अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 – उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
2019 – भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्‍वागत किया।
2020 – सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?”  जारी किया।
2020 – नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
2021 – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
2021 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
2022 – कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
2022 – ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।

*26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1270 – भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 – गणेशशंकर विद्यार्थी – पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1920 – मधुकर दिघे – मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
1923 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 – ठाकुर प्रसाद सिंह – भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1933 – सरेकोप्पा बंगरप्पा – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 –  मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
1937 – हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
1971 – प्रीति सिंह – भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
2002 – जेरेमी लालरिनुंगा – भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।

*26 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1947 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 – डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 – बलराज भल्ला – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
2020 – रॉबर्ट डैनियल मेनकर – एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।

*26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार )।
🔅 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
🔅 श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
🔅 श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
🔅 जम्मू-कश्मीर विलय की 76वीं वर्षगांठ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button