राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 17 अक्तूबर 2024

इतिहास की 17 अक्तूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 अक्टूबर 2024*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 16:58 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 16:21 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि – 06:50 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* हर्शण – 25:41 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:23
*🌄सूर्यास्त-* 17:48
*🌙चन्द्रोदय-* 17:41
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 16:21 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 13:31 से 14:57
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 आश्विन सुदी पूर्णिमा 16:58 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की रेवती /अश्विनी नक्षत्रयुता अश्विनी  पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत और पुण्य , महारास पूर्णिमा (व्रजभूमि ) , रात्रि में लक्ष्मी – कुबेरादि पूजा , बंगदेशीय लखी पूजा , आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा ) , नवान्न भक्षण , कार्तिक स्नान प्रारम्भ , पूर्णिमा मास के व्रत  – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , आज से कार्तिक मास पर्यन्त आकाश दीपदान यज्ञ प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 06:49 तक , पंचक 16:21 तक , सूर्य तुला राशि में 07:42 पर , कार्तिक संक्रान्ति (पुण्यकाल 13:06 तक) , ओली समाप्त (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , मेला सालासर बालाजी , महर्षि वाल्मीकि जयन्ती , वासुदेव महाराज पुण्यतिथि-आष्टा (चंद्रपूर) , श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस , श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस , विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस व आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी प्रतिपदा 13:17 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ  , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , राजयोग 13:26 से सूर्योदय तक , कुमारयोग 13:26 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्राप्तव्यमर्थं    लभते    मनुष्यो*
*देवोऽपि तं लङ्घयितुं न शक्तः।*
*तस्मान्न शोचामि न विस्मयो मे*
*यदस्मदीयं  न  हि  तत्परेषाम्  ॥*
*भावार्थ👉*
_मनुष्य को जो प्राप्त होना होता है, वह  उसके भाग्य में है। उसका उल्लंघन करने में देवता भी समर्थ नहीं हैं इसलिए मुझे न आश्चर्य है और न शोक क्योंकि जो मेरा है वह किसी दूसरे का नहीं हो सकता है।_
🌹
आज 17 अक्टूबर 2024 का राशिफल
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 अक्टूबर 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा व खरीददारी की योजना कर सकती हैं या खरीदारी किए को सम्भाल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक व धार्मिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1797 – कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।
1801 – बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।
1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।
1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।
1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।
1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।
1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।
1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।
1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।
1919 – आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।
1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।
1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।
1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।
1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।
1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमरीका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।
1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।
1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।
2003 – ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2003 – पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार।
2003 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची।
2004 – गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
2019 – नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।
2020 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई , जबकि करीब 32 लोग घायल हुए ।
2020 – उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी का भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए चार दिवसीय अमेरिका दौरा आज से शुरू हुआ।
2020 – भारत के औषधि महानियंत्रक ने रूस की कोविड वैक्सिन स्पुतनिक-5 के मानव परीक्षण को अनुमति दी।
2020 – न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की लेबर पार्टी ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की।
2020 – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने राष्ट्रीय टी 20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना लांच की।
2021 – रुसी टीम अंतरिक्ष में पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग करने का इतिहास रचने के बाद सकुशल धरती पर वापस लौटी।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया व किसानों के लिए विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।
2022 – रूस में एक बिल्डिंग पर लड़ाकू विमान क्रैश होने से 4 की मौत , 19 घायल व 6 लापता हुए।
2022 – रूस में कल एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोगों की मृत्यु हुई।
2023 – तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 18 की मौत, कई घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू ने 69वें फिल्म पुरस्कार समारोह में वहीदा रहमान को दादा साहेब फ़ाल्के पुरस्कार और आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का पुरस्कार दिए।

*17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1817 – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सैयद अहमद खां का दिल्ली में जन्म हुआ।
1877 – सिस्टर यूप्रासिआ, भारतीय ईसाई महिला संत।
1892 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1923 – प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
1927 – ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं।
1929 – चंद्रशेखर रथ ओड़िया भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1931 – एस सी जमीर – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1932 – राजीव तारानाथ – भारतीय सरोद वादक शास्त्रीय संगीतकार।
1936 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1955 – स्मिता पाटिल – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1970 – भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान अनिल कुंबले का कर्नाटक की राजधानी बेंगलोर (अब बेंगलुरु) में जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।
1973 – भगवंत सिंह मान – कवि व पंजाब के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री ।
2001 – टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले फरीदाबाद के मनीष नरवाल।

*17 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1890 –  सूफी संत लालन फकीर।
1906 – स्वामी रामतीर्थ – हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1983 – फ़्रांस के समाज शास्त्री रेमन्ड आरोन का निधन हुआ।
1998 – लल्लन प्रसाद सिंह आईसीएस – असम , मणिपुर , मेघालय , नागालैंड  और त्रिपुरा के राज्यपाल थे। –
2019 – क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन।
2022 –  यूके (विरागो प्रेस) में कार्यरत ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशक कारमेन कैलिल का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – बेल्जियम के मैराथन धावक ऑरेले वांडेन्ड्रिस्शे का 91 वर्ष की आयु में निधन।
2023 – अमेरिकी जैज़ पियानोवादक कार्ला ब्ले (87) का निधन हुआ।

*17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला सालासर बालाजी।
🔅 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती।
🔅 वासुदेव महाराज पुण्यतिथि-आष्टा (चंद्रपूर)।
🔅 श्री एस. सी. जमीर जन्म दिवस।
🔅 श्री भगवंत सिंह मान जन्म दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस।
🔅 विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस।
🔅 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button