राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 02 नवम्बर 2023

इतिहास की 02 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 02 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 नवम्बर 2023*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 21:54 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 29:57 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* कौलव – 09:32 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शिव – 13:11 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:33
*🌄सूर्यास्त-* 17:35
*🌙चन्द्रोदय-* 21:10
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:27 से 14:50
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी पंचमी 21:54 तक पश्चात् षष्ठी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 29:57 से , शुक्र कन्या राशि में 29:12 पर , श्री बसन्त कुमार जयन्ती व पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी षष्ठी 23:10 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*रोहते   सायकैर्विद्धं  ,*
*वनं   परशुना   हतम्  ।*
*वाचा दुरुक्तं बीभत्सं*
*न संरोहति वाक्क्षतम्॥*
* भावार्थ👉*
_बाणों से छलनी और फरसे से काटा गया जंगल पुनः हरा -भरा हो जाता है लेकिन घृणापूर्ण कटु -वचन से बना घाव कभी नहीं भरता।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 नवम्बर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*2 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1749 – अंग्रेजी ओहियो की व्यापार कंपनी को पहली व्यापारिक पोस्ट बनाया गया।
1772 – बोस्टनः अंग्रेजी-विरोधी समिति ऑफ कॉरस्पोन्डैंस का गठन किया गया।
1774 – अंग्रेज अधिकारी कमांडर इन चीफ ऑफ ब्रिटिश इंड़िया राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1795 –  कुराकाओ सरकार ने रविवार को दासता का काम मना कर दिया।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया,जिसमें उसे सफलता मिली।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1884 –  तिमिसोरा बिजली की रोशनी द्वारा प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1951 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फाँसी की सजा दी गयी।
1986 – बेरूत में कट्टरपंथियों के जरिए बंधक बनाए गए एक अमेरिकी नागरिक डेविड जैकोब्सन को रिहा कराया गया।
1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2001 – श्रीपाद येसो नाईक ने केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री में पोत परिवहन पद ग्रहण किया था।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2014 – पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2019 – कैलिफोर्निया के जंगल में एक और आग, हजारों लोग घर छोड़ने पर बाध्य हुए।
2019 – अमेरिकी संसद में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दी।
2020 -प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बनी।
2020 – फ्रेंच सैनिकों ने सेंट्रल माली में हवाई हमला किया जिसमें आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कम से कम 50 जिहादी मारे गए।
2021 – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान भी किया।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा की व्यवहार्यता में सुधार के लिए ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ का आह्वान किया।
2021 – चुनौतीपूर्ण व्यापार और कानूनी माहौल के कारण याहू ने चीन से बाहर निकलने का निर्णय लिया।
2022 – भारत (डीआरडीओ) ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक इंटरसेप्टर AD-1 मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया।
2022 – संयुक्‍त अरब अमीरात में शारजाह में 41वां अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेला-2022 शुरू हुआ।

*2 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1833 – महेन्द्रलाल सरकार – समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले।
1877 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1883 – बसंत कुमार दास – असम के स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता।
1897 – सोहराब मोदी – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1929 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
1929 – अमर गोपाल बोस – बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष
1940 – ममता कालिया, साहित्यकार।
1941 – अरुण शौरी – भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता।
1960 – अनु मलिक, हिन्दी फ़िल्म संगीतकार।
1965 – शाहरुख़ ख़ान, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1969 – संजीव बजाज एक भारतीय व्यवसायी और बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष एमडी और सीईओ।
1981 – ईशा देओल –  एक भारतीय फ़िल्मी अभिनेत्री।
1982 – योगेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी।
1985 – डायना पेंटी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

*2 नवंबर को हुए निधन👉*

1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1965 – रसूना सईद – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक प्रचारक थीं।
1990 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे भारत के एक अग्रणी उद्योगपति थे।
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर – भारतीय – अमेरिकी गणितज्ञ।
2020 – बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन।
2020 – मशहूर अभिनेता, फिल्म निर्माता और वॉयसओवर कलाकार आशीष कक्कड़ का निधन हुआ।
2020 –  विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित टी. एन. कृष्णन (92) का निधन हुआ।
2022 – लुमला सीट से 3 बार व भाजपा के मौजूदा विधायक तथा बैडमिंटन खिलाड़ी जंबे ताशी (48) का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध गांधीवादी , वकील , पद्म भूषण सम्मानित व महिला अधिकार कार्यकर्ता इला भट्ट उर्फ इलाबेन भट्ट (89) का निधन हुआ।

*2 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री बसन्त कुमार जयन्ती।
🔅 पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जन्म दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button