पञ्चांग एवं राशिफल , बृहस्पतिवार, दिनांक 20 जून 2024
इतिहास की 20 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 20 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 जून 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 07:51 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 18:10 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* तैतिल – 07:51 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* साध्य – 20:11 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 18:00
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 14:07 से 15:52
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी 07:51 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम , सूर्य सायन कर्क राशि में 26:15 पर , सायन सूर्य दक्षिणायन , सायन वर्षा ऋतु प्रारंभ , दैत्यों की मध्यरात्रि एवं देवताओं का मध्याह्न , विराज दिन , ऐतरेय ब्राह्मण , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग 18:10 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 18:10 से , चतुर्दशी व्रत (जैन), हज यात्रा समाप्त (मुस्लिम) , श्री शिवराज्याभिषेक दिवस (तिथिप्रमाणे , महाराष्ट्र) , श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस , विश्व शरणार्थी दिवस व इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी चतुर्दशी 07:33 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत (पंचांग भेद से कल शनिवार को श्रेष्ठ) , वर्षा योग।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*लीलयाल्पं यथा गात्रात्*
*प्रमृज्यात् तु रजः पुमान् ।*
*बहुयत्नेन च महत्*
*पापनिर्हरणं तथा ॥ २७ ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_जैसे शरीर में थोड़ी-सी धूल लगी हुई हो तो मनुष्य उसे अनायास ही झाड़-पोंछकर दूर कर देता है; परंतु बहुत अधिक मैल बैठ जाय तो उसे बड़े प्रयत्न से दूर कर सकता है, उसी प्रकार थोड़ा पाप थोड़े-से प्रयत्न से और महान् पाप महान् प्रायश्चित्त करने से दूर होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 जून 2024 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया और ब्रिटिशों से कलकत्ता को मांगा।।
1768 – रूस-तुर्की युद्ध (1768-74), रूस ने बार के किले पर कब्जा कर लिया।
1779 – स्टोनो फेरी की लड़ाई (अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध) चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास लड़ी।
1782 – गंजा ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतीक के रूप में चुना गया।
1791 – राजा लुई XVI को फ्रांसीसी क्रांति से बचने की कोशिश में पकड़ा गया।
1819 – 320 टन की सवाना, किसी भी महासागर (अटलांटिक) को पार करने वाली पहली स्टीमशिप बन गई।
1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1858 – ग्वालियर में 1857 के भारतीय विद्रोह के अंतिम विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1866 – इटली की किंगडम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।
1874 – लुसियन क्लेमन्स को प्रथम यूएस लाइफशविंग मेडल से सम्मानित किया गया।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1931 – कार्ल ब्यूरेश आस्ट्रिया के कुलपति बनाये गए।
1943 – न्यू जॉर्जिया अभियान शुरू हुआ।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
1999 – सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 – काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास।
2001 – श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।
2001 – ताइवान ने मिसाइल परीक्षण किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2002 – पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई।
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 – बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।
2008 – यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।
2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।
2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
2019 – संक्रांति के उत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून को मनाया गया तथा इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 जून 2019 को की गई थी।
2019 – WHO ने बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया उपकरण “AWaRe” प्रदान किया ।
2019 – भारतीय रेलवे और आरईएल ने चार खंडों पर सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत की।
2020 – चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) के ‘हॉर्सशू क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ की बैठक में 20 जून, 2020 को प्रथम ‘इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया।
2021 – अमेरिका में आए समुद्री तुफान से 10बच्चों सहित 12 की मौत हुई।
2022 – इजरायल में फिर सरकार गिरी (नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हुए) , साढ़े तीन साल में पांचवीं बार चुनाव निश्चित।
2022 – पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू करने का अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया।
2022 – कर्नाटक में पीएम मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया व विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
2022 – बहुराष्ट्रीय पीसकीपिंग युद्धाभ्यास “खान क्वेस्ट- 2022” मंगोलिया में संपन्न हुआ।
2023 – पंजाब विधानसभा में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
2023 – अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बालकनी टूटने से 22 लोग घायल हुए।
2023 – चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक पुणे में शुरू हुई व जी20 के अंतर्गत पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक का उद्घाटन सत्र गोवा में आयोजित हुआ।
2023 – भारत ने नई दिल्ली में भारत-ईराक संयुक्त आयोग की बैठक के 18वें सत्र की मेजबानी की।
*20 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1760 – लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहा था (भारत के पूर्व महाराज्यपाल)।
1869 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1910 – भुवनेश्वर – हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
1923 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
1936 – सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री ।
1940 – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार।
1949 – श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।
1952 – विक्रम सेठ – जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।
1958 – द्रौपदी मुर्मू भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
1967 – ऑस्ट्रेलियाई – अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता निकोल किडमैन का जन्म हुआ।
1972 – एक भारतीय अभिनेता राहुल खन्ना का जन्म हुआ था।
1978 – अंग्रेजी प्रोफेशनल फुटबॉल प्रबंधक फ्रैंक लैंपार्ड का जन्म हुआ।
1979 – एक भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और आई-लीग क्लब NEROCA FC के मुख्य कोच पी रेंडी सिंह का जन्म हुआ।
*20 जून को हुए निधन👉*
1930 – रामपुर रियासत के नवाब हामिद अली खान बहादुर का निधन हुआ ।
1965 – वेंकटेश नारायण तिवारी – हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।
1987 – सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे।
2005 – अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैक किल्बी का निधन हुआ।
2012 – प्रोफेसर, वैज्ञानिक और पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालू शंकरन का निधन हुआ।
2020 – कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हुआ।
2022 – राजस्थान में एसटी-3 नामक बाघिन की मौत हुई , पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम के अधिकारी और गोल्डन ग्लव्स बॉक्सिंग चैंपियन रेमंड डगलस व्हीटली (74) का निधन हुआ।
*20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 सायन सूर्य दक्षिणायन।
🔅 सायन वर्षा ऋतु प्रारंभ।
🔅 हज यात्रा समाप्त (मुस्लिम)।
🔅 श्री शिवराज्याभिषेक दिवस (तिथिप्रमाणे , महाराष्ट्र)।
🔅 श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस।
🔅 विश्व शरणार्थी दिवस।
🔅 इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*