पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 11 जुलाई 2024
इतिहास की 11 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 11 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 जुलाई 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 10:05 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 13:04 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बालव – 10:05 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वरियान – 28:08 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 10:15
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 19:50 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 14:10 से 15:54
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी पंचमी 10:05 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , स्कन्द पंचमी , हेरा पंचमी ( उड़ीसा ) , ऋषि पंचमी व्रत (जैन ) , स्कन्द (कुमार / कर्दम) षष्ठी व्रत (पूर्वविद्धा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:04 से , श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन , पारशी अस्पंदार्मद मासारंभ , साईं टेऊं राम जयंती (मतभेद) , आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री नाथभुजंग महाराज पुण्यतिथि – परंडा (उस्मानाबाद) , सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती , सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) व विश्व जनसंख्या दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ सुदी षष्ठी 12:35 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यस्तु कल्यं तथा सायं*
*भुञ्जानो नान्तरा पिबेत्॥६॥*
*अहिंसानिरतो नित्यं*
*जुह्वानो जातवेदसम् ।*
*षड्भिरेव स वर्षैस्तु*
*सिध्यते नात्र संशयः ॥ ७ ॥*
★महाभारत अनुशासनपर्व १०७
*अर्थात् 👉*
_जो सुबह और शाम को ही भोजन करता है , बीच में जल तक नहीं पीता तथा अहिंसापरायण होकर नित्य अग्निहोत्र करता है , उसे छः वर्षों में ही सिद्धि प्राप्त हो जाती है – इसमें संशय नहीं है॥६-७॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 जुलाई 2024 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होने के योग। आराम व ध्यान रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1750 – नोवा के हैलिफ़ैक्स स्कॉशिया लगभग पूरी तरह से आग से नष्ट हो गया।
1776 – प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।
1781 – थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।
1804 – अलेक्जेंडर हैमिल्टन को हारून बोर के साथ एक द्वंद्वयुद्ध के दौरान गोली मार दी गई और अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।
1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1919 – नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।
1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1943 – अमेरिकी ने न्यू जॉर्जिया से एनोगाई की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1981 – राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने अपना 13 सप्ताह की हड़ताल समाप्त कर की।
1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1987 – ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट हॉक की सरकार तीसरी अवधि के लिए चुनी गई।
1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।
1997 – थाईलैंड के पटाया शहर के सबसे खराब होटल में आग लगने से 90 लोगो की मौत हो गयी।
2002 – चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2003 – लाहौर में ‘दोस्ती बस’ और दिल्ली से ‘सदा-ए-सरहद’ बस का परिचालन हुआ।
2004 – एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।
2004 – मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुये।
2004 – पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।
2007 – चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।
2008 – पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
2019 – भारत सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क (BCD) माफ किया।
2019 – यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर को शामिल किया गया है। यह 108 मीटर ऊंचा गुंबद है जिसका वजन 36,000 टन है।
2020 – नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 23 लोगों की मौत, दर्जनों लापता हुए (समाचार एजेंसी रॉयरटर्स की रिपोर्ट )।
2021 – राजस्थान में अलग – अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 7 बच्चों सहित 20 से ज्यादा लोगों की मौत व 21 से ज्यादा घायल हुए। UP: में भी अलग – अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 40 लोगों की मौत, 38 मवेशियों की भी जान गई।
2021 – भारतवंशी बेटी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष की सफल उड़ान भरी , अंतरिक्ष में चौथी बार किसी भारतीय के कदम पड़े।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नए संसद भवन की छत पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ की प्रतिमा (कांस्य धातु , ऊंचाई 6.5 मीटर , वजन 9500 किलो ) का अनावरण किया।
2022 – भारत की भगवानी देवी ने 94 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रचा।
2022 – भारत के पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने नये प्रतीक-चिह्न (लोगो) का अनावरण कर अपने गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।
2023 – नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ , छह सवार व्यक्तियों में से पांच शव बरामद हुए।
2023 – बांग्लादेश और भारत ने मंगलवार को रुपये में व्यापार लेनदेन शुरू किया।
2023 – भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स23) का समापन हुआ।
2023 – दो दिवसीय विजिटर्स कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विजिटर कॉन्फ्रेंस 2023 के समापन समारोह को संबोधित किया।
*11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1857 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1882 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।
1899 – सी एस वेंकटाचारी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
1902 – सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1920 – वीआर नेदुचेझियान – दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
1923 – टुन टुन – एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थीं।
1956 – अमिताभ घोष भारत के अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार।
1960 – कुमार गौरव भारतीय फिल्म अभिनेता।
1967 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब ‘इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज’ के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।
*11 जुलाई को हुए निधन👉*
1630 – रेजाबीबेह सूकिएस – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम ।
1912 – फ़र्डिनांड मोनोयेर – प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
1957 – आगा ख़ाँ तृतीय – शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।
1994 – सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
2003 – भीष्म साहनी – भारतीय लेखक।
2020 – जाने-माने प्रसारक और बीबीसी हिंदी सेवा के प्रमुख रहे कैलाश बुधवार का सुबह लंदन में निधन हो गया।
2020 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
2022 – जेम्स बॉन्ड फिल्मों के लिए थीम ट्यून लिखने वाले ब्रिटिश संगीतकार मोंटी नॉर्मन (94) का निधन हुआ।
2023 – चेकोस्लोवाकिया के ब्रनो में जन्मे चर्चित उपन्यासकार मिलान कुंदेरा (94) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश व्यापारी सर पीटर इनग्राम वाल्टर्स (92) का निधन हुआ।
2023 – जापानी संगीतकार और कंडक्टर युज़ो टोयामा (92) का निधन हुआ।
*11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 साईं टेऊं राम जयंती (मतभेद)।
🔅 आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🔅 श्री नाथभुजंग महाराज पुण्यतिथि – परंडा (उस्मानाबाद)।
🔅 सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती।
🔅 सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 विश्व जनसंख्या दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*