राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 04 जुलाई 2024

इतिहास की 04  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 04  जुलाई  2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 05:56 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी – 29:00 तक
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 27:55 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* वणिज – 05:56 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* गण्ड – 06:58 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 28:23
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 15:58 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 14:09 से 15:54 तक
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ बदी त्रयोदशी 05:56 तक पश्चात् चतुर्दशी 29:00 तक , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , चतुर्दशी तिथि का क्षय (चौदस तिथि टूटी) , मास शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 05:55 से 17:27 तक , आचार्य श्री विद्यानंद जी आचार्य पद (जैन , कन्फर्म नहीं ), श्री के. रोसैया जयन्ती , स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि , श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती , श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती , श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस व अमेरिका स्वतंत्रता दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी अमावस्या 28:29 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य आषाढ़ी अमावस्या।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*माता  गरीयसी  यच्च*
*तेनैतां  मन्यते  जनः ।*
*ज्येष्ठो भ्राता पितृसमो*
*मृते पितरि भारत ॥१६॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०५
*अर्थात् 👉*
_हे भरतनन्दन ! माता का गौरव सब से बढ़कर है, इसलिये लोग उसका विशेष आदर करते हैं। हे भारत ! पिता की मृत्यु हो जाने पर बड़े भाई को ही पिता के समान समझना चाहिये॥ १६ ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*04 जुलाई 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें। दौड़धूप अधिक रहेगी। कोई सूचना मिल सकती है , धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव को हावी न होने दें विजय आपकी ही होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । बड़ा काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें। नींद पूरी लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन साधारण रहेगा । भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1827 – न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
1828 –  लॉर्ड विलियम बेंटिंक कलकत्ता (अब कोलकाता) नए गवर्नर-जनरल के रूप में अपना प्रशासन शुरू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज IV के स्थान पर भारत आए।
1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
1886 – फ्रांस ने अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का तोहफा दिया।
1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
2010 – एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने केरल के प्रोफ़ेसर जोसेफ़ पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2013 – अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबाल खिताब जीता।
2019 – भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
2019 – नासा ने ओरियन कैप्सूल के लिए एक लॉन्च-एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण एसेंट एबॉर्ट -2 का सफल परीक्षण किया।
2020 –  जर्मन फुटबॉल कप : बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर सबसे ज्यादा 20वीं बार खिताब जीता।
2021 – पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2021 – दक्षिणी फिलीपींस में सैन्य विमान C-130 क्रेश हुआ , 92 लोग सवार थे, लगभग 17 की मौत व 40 घायल हुए।
2022 – दिल्ली विधानसभा ने वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक 2022 पारित किया , राष्ट्रपति के पास स्‍वीकृति के लिए भेजा जाना शेष।
2022 – हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, कई जख्मी हुए।
2022 – अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान हुई फायरिंग 222 में 9 लोगों की मौत हुई व 57 लोग घायल हुए।
2023 – महाराष्ट्र में मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल में कंटेनर घुसा व 38 को कुचला ,10 की मौत हुई।
2023 – अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता बने।
2023 – पंचायती राज मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्‍न हुई।

*4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1898 – गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।
1912 – दक्षिणायनी वेलायुधन एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेता थे ।
1916 – नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1933 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल – के. रोसैया।
1943 – विमलेश कांति वर्मा – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।
1945 – सुशील कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1954 – एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के २१वें नौसेनाध्यक्ष थे।
1956 – लक्ष्मीकांत यशवंत पारसेकर गोवा के एक राजनेता।
1997 – चिराग शेट्टी एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी।

*4 जुलाई को हुए निधन👉*

1760 : मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1857 – धन सिंह गुर्जर भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1902 – स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।
1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ।
1963 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक।
1978 – अम्मु स्वामीनाथन – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक सेनानी और भारत की संविधान सभा के लिए चुनी जाने वाली महिला सदस्य थीं (कन्फर्म नहीं)।
1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।
2022 – वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, तरुण मजूमदार (92) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्जिस बेरेटा (77) का निधन हुआ।

*4 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री के. रोसैया जयन्ती।
🔅 स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि।
🔅 श्री अल्लूरी सीताराम राजू जयन्ती।
🔅 श्री गुलज़ारीलाल नन्दा जयन्ती।
🔅 श्री पिंगलि वेंकय्या समृति दिवस।
🔅 अमेरिका स्वतंत्रता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button