राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 25 जनवरी 2024

इतिहास की 25 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 25 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 जनवरी 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा 23:26 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 08:17 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* विष्टि – 10:36 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* विश्कुम्भ – 07:31 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:54
*🌙चन्द्रोदय-* 17:30
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 13:53 से 15:13
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष सुदी पूर्णिमा 23:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , स्नान – दान – व्रतादि की पुष्य नक्षत्रयुता पौषी पूर्णिमा ( परम पुण्यकाल 08:17 से सूर्यास्त तक ) , पूर्णिमा व्रत , श्री सत्यनारायण व्रत , माघ स्नान प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 10:38 तक ,  गुरुपुष्यामृतयोग 08:17 से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वार्थ – कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:17 तक , सूर्य की अभिजित निवृत्ति 18:57 पर , पौष मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , माता शाकम्भरी नवरात्र समाप्त / यात्रा, थाई पूसम (तमिल) , माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा) , भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा ) , राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर) , भारतीय पर्यटन दिवस , राष्ट्रीय मतदाता दिवस (14वां) , भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस व हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री भिवानी।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉माघ बदी प्रतिपदा 25:22 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , माघ माह कृष्ण पक्ष आरम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*संनियच्छति यो वेगम्-*
*उत्थितं   क्रोधहर्षयोः।*
*स श्रियो भाजनं राजन्*
*यश्चापत्सु  न  मुह्यति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३७-५१
*अर्थात्👉*
_हे राजन्!  जो क्रोध और हर्ष के उठे हुए वेग को रोक लेता है और आपत्ति में भी मोह को प्राप्त नहीं होता, वही राजलक्ष्मी का अधिकारी होता है।_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 25 जनवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी। आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

1327 –  एडवर्ड III इंग्लैंड के राजा बने
1494 – अल्फोंसो द्वितीय नेपल्स का राजा बना।
1565 – तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 – डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 – मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1791 – ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।
1831 – पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1839 – चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
1952 – सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
1924 – इतिहास का पहला शीतकालीन ओलंपिक फ्रांस के शैमॉनिक्स में आयोजित किया गया।
1939 – अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जो लुई ने दो काले मुक्केबाजों के बीच विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप की केवल दूसरी लड़ाई में जॉन हेनरी लुईस को राउंड 1 में हरा दिया।
1949 – सर्वश्रेष्ठ टेलीविज़न शो के लिए पहला एमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
1959 – ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1961 –  डिज़्नी एनिमेटेड क्लासिक वन हंड्रेड एंड वन डेलमेटियन्स को अमेरिका में रिलीज़ किया गया और प्रशंसकों को प्रतिष्ठित खलनायक क्रुएला डी विल से परिचित कराया गया।
1969 – अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ किया।
1971 – हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1971 –  अमेरिकी पंथ नेता चार्ल्स मैनसन और उनके तीन अनुयायियों, जिन्होंने गर्भवती अभिनेत्री शेरोन टेट और चार अन्य लोगों की जघन्य हत्या को अंजाम दिया था, को दोषी ठहराया गया था।
1975 – शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
1976 – भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर नाथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 124 रन बनाए।
1980 ‌- मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 – आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।
1991 – यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।
1992 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
1994 – तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
1999 – हॉरर फिल्म द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट, जिसने फाउंड-फुटेज हॉरर फिल्मों का चलन शुरू किया।
2002 – अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।
2002 – दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।
2003 – चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 – अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।
2005 – नासा का मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर, जिसे अपॉर्चुनिटी भी कहा जाता है, मंगल ग्रह पर उतरा और 2018 तक काम करता रहा।
2006 – लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
2008 – उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 – सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।
2008 – पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2009 – केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।
2010 – इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
2011 –  बढ़ती पुलिस क्रूरता के खिलाफ प्रतिक्रिया के रूप में देश में मिस्र की de – सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों की विज्ञापन दरों को 11 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया।
2019 – नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न , 112 हस्तियों को अलग-अलग कैटिगरी में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
2020 – गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर  7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। जॉर्ज फर्नान्‍डीस, अरूण जेटली और सुषमा स्‍वराज को मरणोपरांत पदम विभूषण देने का ऐलान किया गया।
2020 – ब्रिटेन के चांसलर साजिद जाविद ने 50 पेंस (आधा पौंड) का विशेष ब्रेक्जिट सिक्का जारी किया। इस पर ‘सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और दोस्ती’ लिखा है।
2021 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आकाश-एनजी (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हुई।
2021 – अमेरिका के 46वें राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप के फैसले को पलटकर अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगे बैन को हटाया।
2021 –  पद्म पुरस्कारों की घोषणा – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को इस साल के पद्म सम्मान पाने वालों में शामिल किया गया (कुल सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री)।
2021 – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैट्रिक और जर्मन चांसलर ओल्फ शोल्ज, बर्लिन में बैठक के लिए सहमत हुए।
2022 – लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 10 कर्मियों को पहली बार ‘प्रशंसा प्रमाण पत्र’ से सम्मानित किया।
2022 – केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस के G20 शेरपा इमैनुएल बोने के साथ एक आभासी बैठक की।
2022 – दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के एक हिस्से के रूप में एक मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
2023 – क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – पहला इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – यूनेस्को ने यूक्रेन के ओडेसा को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया।
2023 – भारत और मिस्र ने सामग्री के आदान – प्रदान, क्षमता निर्माण और सह – उत्पादन की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 –  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कार- 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी व 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला 2022 प्रदान करने की  घोषणा की।

*25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1736 –  इतालवी गणितज्ञ जोसेफ लुई लैग्रेंज का जन्म हुआ।
1759 – स्कॉटिश कवि रॉबर्ट बर्न्स का जन्म हुआ।
1824 – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
1867 – अंग्रेजी क्रिकेटर बिल स्टोरर का जन्म हुआ।
1874 – ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।
1882 – वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।
1894 – भारतीय वनस्पतिशास्त्री, शिक्षाविद् और संबलपुर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति परशुराम मिश्रा का जन्म हुआ।
1906 – डेनिस मोर्कल, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर का जन्म हुआ।
1908 – अंग्रेजी क्रिकेटर हॉपर लेवेट का जन्म हुआ।
1925 – न्यूजीलैंड क्रिकेटर एरिक डेम्पस्टर का जन्म हुआ।
1928 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुआर्ड शेवर्नडज़े का जन्म हुआ।
1930 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म हुआ।
1931 – अमेरिकी अभिनेता डीन जोन्स का जन्म हुआ।
1933 – फिलीपींस के राष्ट्रपति कोराजोन एक्विनो का जन्म हुआ।
1958 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका कविता कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ।
1960 –  बीजेपी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद कौशल किशोर का जन्म हुआ।
1988 – भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा का जन्म हुआ।

*25 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉🏻*

844 – पोप ग्रेगरी IV का निधन हुआ।
1067 – चीनी सम्राट यिंगज़ोंग का निधन हुआ।
1494 – नेपल्स के राजा फर्डिनेंड प्रथम का निधन हुआ।
1559 – डेनमार्क के राजा ईसाई द्वितीय का निधन हुआ।
1918 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन हुआ।
1947 – अमेरिकी माफिया अल कैपोन का निधन हुआ।
1953 – भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता नलिनी रंजन सरकार का निधन हुआ।
1969 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारिय अनंता सिंह का निधन हुआ।
1999 – भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष जी. जी. स्वेल का निधन हुआ।
2001 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का निधन हुआ।
2019 – प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान करने कृष्णा सोबती का निधन हुआ।
2020 – जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल (86) का निधन हुआ। संजय कुमार मिश्रा लेखक हिन्दी सामान्य ज्ञान परिवार।
2022 – प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी (84) का निधन हुआ।
2023 – लखनऊ बिल्डिंग हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम अख्तर (72) का निधन हुआ।
2023 – लावर्न एंड शर्ली’ की अभिनेत्री सिंडी विलियम्स (75) का निधन हुआ।
2023 – एन्कीबॉयज के टिकटॉक स्टार रैंडी गोंजालेज (35) का निधन हुआ।

*25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅 थाई पूसम (तमिल)।
🔅 माता शाकंभरी जयंती (पौष शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 भगवान श्री धर्मनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन ,पौष शुक्ल पूर्णिमा )।
🔅 राजमाता जिजाऊ साहेब भोसले / जीजाबाई जयन्ती (पौष शुक्ल पूर्णिमा , पारंपरिक मराठी कैलेंडर)।
🔅 भारतीय पर्यटन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मतदाता दिवस (14वां)।
🔅 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस।
🔅 हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button