राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 11 जनवरी 2024

इतिहास की 11 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 11 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 जनवरी 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 17:29 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा़ – 17:39 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* नाग – 17:29 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* व्याघात – 17:48 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 23:05 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 13:47 से 15:05
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी अमावस्या 17:29 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नानदानादि की देवपितृकार्य पौषी अमावस्या ,वकुला अमावस्या (उड़ीसा), सूर्य उत्तराषाढा नक्षत्र में 20:13 पर , शनि शतभिषा नक्षत्र में 07:37 पर , कपिल धारा तीर्थ श्राद्ध , कालबादेवी यात्रा (महा.) ,श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस , श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस , श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस , श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस , ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day) व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 ( हर साल 11 से 17 जनवरी तक )।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉पौष सुदी प्रतिपदा 14:25 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न  मे देहेन सम्बन्धो*
*मेघेनेव   विहायस : ।*
*अतः कुतो मे तद्धर्मा*
*जाग्रत्स्वप्नसुषुप्तयः।।*
*★विवेकचूडामणि:*
*अर्थात्👉*
_जैसे मेघ से आकाश का कोई संबंध नहीं होता है वैसे ही मेरा भी इस शरीर से कोई सम्बन्ध नहीं है, तो फिर इस शरीर के धर्म जाग्रत् स्वप्न और सुषुप्ति आदि मुझमें कैसे हो सकते हैं ? अर्थात् आत्मा सदैव प्रबुद्ध चैतन्य अवस्था में रहता है।_
🌹

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 11 जनवरी 2024*

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन व्यर्थ की भाग-दौड़ अधिक रहेगी व्यावसायिक कारणों से भी यात्रा के योग बनेंगे परन्तु अंत समय मे निरस्त भी हो सकते है। यात्रा होने पर भी लाभ की जगह खर्च बढेगा। कार्य क्षेत्र पर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें कागजो को संभालकर रखें गुम हो सकते है। सरकारी कार्य आज ना करें नाही आज किसी से कोई वादा करें अन्यथा नई मुसीबत गले पड़ेगी। धन लाभ के लिए मानसिक एवं शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी केवल निर्वाह योग्य आय ही हो सकेगी। महिलाये पूजा पाठ में दिखावा करेंगी लेकिन घरेलू मामलों के लिए लाभदायी ही रहेंगी। परिवार में किसी के अस्वस्थ्य होने की सम्भवना है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको शांति से बिताने की सलाह है पराये काम अथवा धन से दूरी बना कर रहें आज परोपकार के बदले अपशब्द सुनने को मिलेंगे। लोग आपसे स्वार्थ का संबंध रखेंगे काम निकलने के बाद मुह मोड़ लेंगे। आज पहले अपने उलझे कार्यो को सुलझाये बाद में ही किसी अन्य के कार्य देखें। आर्थक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा। आय ना के बराबर परन्तु खर्च रोकने पर भी बढ़ चढ़ कर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर नए सौदे मिलेंगे लेकिन इनपर कार्य अतिशीघ्र आरम्भ करें लापरवाही करने पर हाथ से निकल सकते है। लंबी यात्रा की योजना अधर में रहेगी। आज आराम की चाह मन मे ही रह जायेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए आनंद दायक रहेगा। आप आज प्रत्येक कार्य को जांच पड़ताल कर ही करेंगे जिससे सफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। नौकरी व्यवसाय में आज मध्यान तक किया परिश्रम का फल संध्या के समय सम्मान एव धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी लेकिन आपके काम निकालने की कला लाभ दिलाएगी। आज आप घरवालों की मनोकामना पूर्ति करने में हिचकिचाएंगे नही। परिजनों से स्नेह की वर्षा होगी। संतानो का व्यवहार भी आपके अनुकूल ही रहेगा। महिलाये घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको मिलाजुला फल देगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन बेचैन रहेगा। महिलाओ में आज बुद्धि विवेक की कमी रहने से बात बात में शक करेंगी व्यर्थ की बयान बाजी भी आग में घी का काम करेंगी। कार्य क्षेत्र पर भी धन को लेकर किसी से उलझेंगे। कार्य समय पर पूर्ण ना होने पर आपकी आलोचना भी होगी। संध्या से स्थिति में बदलाव आने लगेगा रुके कार्यो में गति आएगी थोड़ा बहुत धन लाभ भी होगा परन्तु खर्च की अपेक्षा कम ही रहेगा। महिलाये अपने किये आचरण को लेकर दुखी होंगी परन्तु गलती नही मानेंगी। संतानो से सुखदायक संबंध रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आप आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने पर थोड़े असहज भी रहेंगे लेकिन महिलाओ का बराबर सहयोग मिलने से परेशानी से राहत मिलेगी। व्यावसायिक कार्य को लेकर मध्यान तक भाग दौड़ लगी रहेगी धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार ही रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी आज जल्दबाजी में कार्य करेंगे। मध्यान से पहले आवश्यक कार्य पूर्ण करलें इसके बाद शारीरिक रूप से कार्य करने मे सक्षम नही रहेंगे विघ्न बाधाएं भी बढ़ने से कार्य अधूरे रह जाएंगे। संध्या के समय बुरी खबर मिल सकती है। परिवार का वातावरण भी शाम को जाकर खराब होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के मध्यान तक का समय व्यर्थ की बहसबाजी में खराब होगा। स्वभाव में भी अहम रहने से स्वयंजन से टकराव की स्थिति बनेगी। महिलाये आज जानबूझ कर किसी काम को बिगाड़ेंगी बाद में इसका पश्चाताप भी होगा। हास परिहास भी मर्यादित ही करें आपकी मामूली बात भी किसी के दिल को चुभ सकती है। कार्य व्यवसाय दोपहर तक मंदा रहेगा इसके बाद आकस्मिक उछाल आने से व्यवस्तता बढ़ेगी। संध्या से समय में सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर आज मनमानी करने से बचे अन्यथा किसी से संबंध विच्छेद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत कहासुनी लगी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा बीते कल के अधूरे कार्य आज पूर्ण होने से धन की आमद होगी। नौकरी पेशा लोग भी अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। दूर के व्यवसायों अथवा शेयर आधी के कार्यो में उछाल आने से अन्य आय के साधन बनेंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दे अन्यथा लंबे समय के लिये लटक सकते है। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी उपयुक्त समय नही निकाल पाएंगे। संध्या के बाद समय प्रतिकूल हो जाएगा आसपास का वातावरण क्रोध दिलाने वाला बनेगा ना चाहते हुए भी किसी से झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओ की सेहत खराब होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी परन्तु साधनों की कमी के कारण कल्पनाओं को साकार रूप नही दे पाएंगे। महिलाये भी आज बाते बड़ी बड़ी करेंगी परन्तु अंदर से खोखलापन रहेगा। कार्य व्यवसाय बिना किसी की सहायता के चलाना मुश्किल होगा। व्यवसाय में आज किसी सौदे के अंतिम क्षण में पहुचने पर अचानक निरस्त होने से निराश होंगे। दोपहर के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से राहत मिलेगी। नौकरी वाले लोगो को आज कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। घर मे भी संध्या बाद सुख शांति लौटेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए खर्चीला साबित होगा। रिश्तेदारी के साथ ही घरवालों की जिद पूरी करने में धन खर्च होने पर बजट गड़बड़ायेगा। आज आपकी मनोरंजन की प्रवृति रहने के कारण भी मौज-शौक एवं सुख सुविधा जुटाने पर अनावश्यक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी व्यवसाय से रुक रुक कर धन लाभ होता रहेगा। दोपहर के बाद बनते कामो में अड़चनें आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपको हानि पहुचाने के प्रयास करेंगे। स्त्री का सहयोग घरेलू परिस्थिति को सामान्य बनाये रखेगा संध्या के बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पूर्वार्ध जितना बेचैनी भरा रहेगा दिन का अंतिम भाग उतना ही राहत वाला रहेगा। दिन के आरंभ में स्वास्थ्य संबंधित समस्याए कार्यो में बाधा डालेंगी। व्यवसाय में आज प्रयास करने पर भी हानि को रोक नही पाएंगे। अधिकांश कार्यो में आज किसी अन्य के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा लेकिन जिसके ऊपर आश्रित रहेंगे वह भी टालमटोल करेगा। उदासीनता मन पर हावी रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था रहेगी लेकिन पूजा पाठ के समय मन इधर उधर भटकने से शांति नही मिलेगी। संध्या बाद से सभी मामलों में राहत मिलने लगेगी। सेहत में सुधार आएगा। परिजनों का व्यवहार आज दिल दुखाने वाला ही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपकी किसी मनोकामना की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यापार में विस्तार करेंगे जिसका लाभ भी शीघ्र ही मिलता दिखेगा। लेकिन आज पल पल पर राय देने वाले भी बहुत मिलेंगे जिससे थोड़ी असुविधा महसूस होगी। दिन के आरंभ में आलस्य ना करें अन्यथा सारी दिनचार्य अस्त व्यस्त हो जाएगी। दिन सभी कार्यो में फायदा दिलाने वाला है इसका भरपूर लाभ उठाएं संध्या बाद परिस्थिति बदलजायेगी जहां लाभ होना होगा वहां हानि होने से निराशा होगी। महिलाये आज अधिक मेहनत के कारण बीमार पड़ेंगी। परिवार में किसी के हाथ बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही के लिए उत्तम है। सरकारी कार्य आज थोड़े से परिश्रम से आशाजनक परिणाम देंगे लेकिन किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रयास करने पर सरकार से सहयोग मिल सकता है। धन की आमद मध्यान तक उत्तम रहेगी इसके बाद कुछ समय के लिए रुकावटे आएगी। महिलाये संतानो अथवा अन्य घरेलू उलझनों के कारण थोड़ी परेशान रहेंगी इसका निराकरण संध्या बाद ही सम्भव होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों के कृपापात्र बनेगे काम निकलना आज आसान रहेगा वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रशंशा होगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*11 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।
1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।
1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।
1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
1709 – कोले सिबर का प्ले “राइवल फूल्स” का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1753 – स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।
1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।
1775 – फ्रांसिस साल्वाडोर अमेरिका में कार्यालय के लिए चुने गए पहले ज्यूली बने।
1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।
1787 –  विलियम हर्शल ने तीतनिया और ओबर्नोन, यूरेनस के दो चंद्रमाओं का पता लगाया।
1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।
1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।
1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।
1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।
1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।
1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।
1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।
1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।
1955 – भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।
1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।
1970 – अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।
1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।
1973 – बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।
1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।
1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।
1993 – सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।
1995 – कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।
1995 – सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।
1998 – लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।
1999 – शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
2002 – पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी।
2002 – ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।
2004 – अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।
2005 – यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।
2005 – रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।
2006 – ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।
2008 – कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।
2008 – संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।
2009 – आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।
2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।
2009 – अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।
2010 – भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
2010 – भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है।
2010 – दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन जजों की पीठ ने फ़ैसला सुनाया है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दफ़्तर के लिए भी सूचना का अधिकार (आरटीआई) क़ानून के तहत सूचना देना अनिवार्य है।
2015 – कोलिंदा ग्रबर किटरोविक क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।
2019 – केन्‍द्र और छह राज्‍यों ने रेणुकाजी बांध बहुद्देश्‍यीय परियोजना के निर्माण के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2019 – सीबीआई की एक अदालत ने पत्रकार राम चंदर छत्रपति हत्‍या मामले में गुरमीत राम रहीम और अन्‍य तीन को दोषी करार दिया।
2019 – CBI डायरेक्टर पद से हटाए जाने के अगले दिन आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा।
2019 – मेघालय: खदान से 1 करोड़ ली. पानी निकला, मजदूरों को निकालने के लिए नेवी ने रिमोट से चलने वाले 5 वाहन लगाए।
2020 – महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर में एक रसायन फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में आठ लोग मारे गए।
2020 – नौसेना के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas) ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रचा।
2020 – 18वां ढाका अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव बंगलादेश के राष्‍ट्रीय संग्रहालय में शुरू हुआ।
2021 – केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोयला मंत्रालय के सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल का शुभारंभ किया।
2022 – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मानव संचालित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का अंतिम सफल परीक्षण किया।
2023 – केन्द्र सरकार ने हज यात्रियों में VIP कोटा समाप्त किया।
2023 – चीनी अधिकारियों के साथ हो रही बैठक के दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के पास आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हुई।
2023 – अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 83वां सम्‍मेलन जयपुर में आरंभ हुआ।

*11 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1320 – जापान के सम्राट कोमयो का जन्म हुआ।
1842 – मशहूर अमरीकी विचारक व दार्शनिक विलियम जेम्ज़ का न्यूयॉर्क में जन्म हुआ।
1860 – श्रीधर पाठक – भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक।
1927 – लुइस प्रोटो बारबोसा – गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ।
1927 – सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।
1944 – शिबु सोरेन, भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1946 – भारतीय अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू का जन्म हुआ।
1954 – बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ।
1958 – बाबूलाल मरांडी – झारखंड प्रान्त के पहले मुख्यमंत्री।
1965 – मदन कौशिक – उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य बने।
1969 – अनु अग्रवाल हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।
1973 – भारत के क्रिकेट टीम के पूर्व  कप्तान राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ।
1977 – तारा शर्मा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1993 – मशाल दुर्रानी – अभिनेता , जो बॉलीवुड में अभिनय प्रदर्शन करते हैं।
1993 – अंकिता रैना भारतीय टेनिस खिलाड़ी।

*11 जनवरी को हुए निधन👉*

1889 – फ्रांस के रसायनशास्त्री मिशल यूजीन शेवरल का निधन हुआ। उन्होंने एक प्रकार की मोमबत्ती का अविष्कार किया जिसे चूने की मोमबत्ती कहा जाता है।
1962 – अजय घोष – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
1966 – जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन हुआ।
1990 -राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
2008 – सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी।
2011 – बालेश्वर यादव- भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगायक थे।
2018 – दूधनाथ सिंह, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – मीरा सान्याल – एक भारतीय इन्वेस्टमेंट बैंकर और राजनीतिज्ञा।
2019 – भाजपा के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का अधिक आयु से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया।
2020 – प्रसिद्ध कन्नड़ विद्वान डॉक्टर एम चिदानंद मूर्ति का बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।
2021 – वयोवृद्ध पत्रकार, लेखक और पद्म श्री से सम्मानित तुरलापति कुटुम्बा राव (87 वर्ष) का निधन हो गया।
2021 – प्रोफेसर शशिकुमार मधुसूदन चित्रे (84 वर्ष) – एक भारतीय गणितज्ञ और खगोल भौतिकीविद् थे।
2022 – दिग्गज मराठी फिल्म और टीवी अभिनेत्री रेखा कामत (89) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटेन – द्रविड़ भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षक और ब्रिटिश भाषाविद् रोनाल्ड ई. अशर (96) का लंदन  में निधन हुआ।
2023 – पुराने एनबीसी धारावाहिक मंच में जूलियन क्रेन की भूमिका के लिए जाने वाले अभिनेता बेन मास्टर्स (75) का निधन हुआ।

*11 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री कैलाश सत्यार्थी जन्म दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल मरांडी जन्म दिवस।
🔅 श्री राहुल द्रविड़ जन्म दिवस।
🔅 श्री लालबहादुर शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 ‘राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस’ (National Human Trafficking Awareness Day)।
🔅 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2024 ( हर साल 11 से 17 जनवरी तक )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button