राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 04 जनवरी 2024

इतिहास की 04 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 जनवरी 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 22:07 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 17:34 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* बालव – 09:02 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* अतिगण्ड दिनरात
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 25:02
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 13:43 से 15:01
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 पौष बदी अष्टमी 22:07 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री कालाष्टमी व्रत , रुक्मिणी अष्टमी , अष्ट का श्राद्ध, श्री जिन सागर पुण्य दिवस ( जैन ,पौष कृष्ण अष्टमी ) ,सर आइज़ैक न्यूटन जयन्ती , लुईस ब्रेल दिवस /जयन्ती , वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) का 77वाँ प्लेटिनम जयंती वर्ष / स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉  पौष बदी नवमी 23:48 तक पश्चात् दशमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मध्यस्थस्येह विप्रस्य*
*योऽनूचानस्य भारत ।*
*वृत्तिं हरति दुर्बुद्धिस्तं*
*विद्याद् ब्रह्मघातिनम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २४
*अर्थात् 👉*
_भरतनन्दन ! जो दुष्ट बुद्धिवाला मनुष्य तटस्थ रहने वाले विद्वान् ब्राह्मण की जीविका छीन लेता है, उसे भी ब्रह्महत्यारा ही समझना चाहिये।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 जनवरी 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।
1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
1725 – लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर हुआ।
1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।
1854 ​– कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।
1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ।
1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल ऑपरेशन किया।
1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
1947 – नई दिल्ली स्थित CSIR – NPL , उन चुनिंदा प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में से एक , जिसकी स्थापना वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत हुई।
1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।
1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।
1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
2008 – अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से14 लोग मारे गये।
2019 – लोकसभा में आधार और कम्‍पनी संशोधन विधेयक पास।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
2019 – पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।
2019 – चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया, बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’।
2020 – इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल रेफलिसिया मिला।
2020 – ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2020 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले (28वां संस्करण) का उद्घाटन किया।
2021 – भारत ने अंटार्कटिका के लिए 40वाँ वैज्ञानिक अभियान शुरू किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 के उद्घाटन अवसर पर संबोधन दिया।
2021 – न्यायमूर्ति पंकज मित्‍तल ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के संयुक्‍त उच्‍च न्‍यायालय में मुख्‍य न्‍यायाधीश की शपथ ली।
2022 – भारत और श्रीलंका के बीच करीब 35 साल के लंबे इंतजार के बाद त्रिंकोमाली तेल टैंक फॉर्म के लिए बेहद अहम समझौता हुआ।
2022 – CSIR की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के 75वें प्लैटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी हुआ।
2023 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने कैबिनेट में बदलाव किया व गैलिमज़ान कोइशयबायेव को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – आयरलैंड ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर €390 मिलियन का जुर्माना लगाया।
2023 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बिहार नालंदा महाविहार परिसर में भूनिर्माण गतिविधि के दौरान लगभग 1200 वर्ष पुराने दो स्तूपों की खोज की।

*4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।
1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ‘ब्रेल लिपि’ का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
1889 – मंडकोलतुर पतंजली शास्त्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीश थे।
1892 – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
1906 – विष्णु दामोदर चितले – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1916 – राजकुमारी निलोफर खानम सुल्तान फरहत बेगम साहिबा ( हैदराबाद का कोहिनूर ) एक तुर्क राजकुमारी थी।
1924 – सेबास्तियन कप्पेन – एक धार्मिक विचारक थे।
1925 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
1925 – प्रदीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1929 – राममूर्ति त्रिपाठी – हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।
1931 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।
1952 – टी. एस. ठाकुर – भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
1955 – प्रताप चन्द्र सारंगी – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता।
1965 – आदित्य पंचोली – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ।
1988 – नाबिला जमशेद – भारतीय लेखक थे।
1993 – अपूर्वी चंदेला – भारतीय महिला निशानेबाज़।

*4 जनवरी को हुए निधन👉*

1905 – अयोध्याप्रसाद खत्री – खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
1967 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
1991 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह भारत के बारहवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1993 – नवलपक्कम पार्थसारथी – एक भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव।
1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
2009 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2016 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2017 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
2021 –  महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के कांग्रेस विधायक विलास पाटिल अंदलकर (82) का निधन हुआ।
2022 – पद्मश्री सिंधुताई सपकाल (73) अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता का पुणे में निधन हुआ।

*4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री जिन सागर पुण्य दिवस ( जैन ,पौष कृष्ण अष्टमी )।
🔅 सर आइज़ैक न्यूटन जयन्ती।
🔅 लुईस ब्रेल दिवस /जयन्ती।
🔅 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) का 77वाँ प्लेटिनम जयंती वर्ष / स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button