राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 29 फरवरी 2024

इतिहास की 29 फरवरी 2020 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 29 फरवरी 2020 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 फरवरी 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 30:24 तक
(अगले दिन सुबह 06:24 तक)
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 10:23 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* कौलव – 17:26 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वृद्धि – 17:54 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:46
*🌄सूर्यास्त-* 18:20
*🌙चन्द्रोदय-* 22:36
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:10 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 14:00 से 15:27
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 30:24 तक (यानी अगले दिन सुबह 06:24 तक ) पश्चात् षष्ठी शुरु , श्री ओंकार पंचमी (बंगाल ) , श्री महाकालेश्वर नवरात्रि प्रारंभ (उज्जैन ), श्री बीरबलनाथ यात्रा-मंगलूरपीर (अकोला) , श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव ( बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी ) , राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस ( श्री मोरारजी देसाई जयन्ती) व श्री कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि जयन्ती।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 फाल्गुन बदी षष्ठी पूर्णरात्रि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अप्रशस्तानि कार्याणि*
*यो   मोहादनुतिष्ठति ।*
*स तेषां विपरिभ्रंशाद्*
*भ्रंश्यते जीवितादपि॥*
*भावार्थ👉*
_जो मोह -माया में पड़कर अन्याय का साथ देता है , अन्याय करने वालों के पतन के साथ उसका अपने जीवन से भी पतन हो जाता है। उसका जीवन नरक-तुल्य हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 फरवरी 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। किसी कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका रहेगी। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने परिश्रम भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होने की पूरी संभावना है। दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधियों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नहीं प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष का सहयोग करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानों अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद सहयोगी सिद्ध होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*29 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

जुलियस सीजर ने 46 ईसा पूर्व पहले लीप डे की घोषणा की।ईसा पूर्व 46 में जूलियस सीजर द्वारा लाए गए जूलियन कैलेंडर में लीप वर्ष की व्यवस्था की गई थी. उस दौर में कैलेंडर का अंतिम महीना फरवरी होता था. यह सबसे छोटा महीना भी था इसलिए अतिरिक्त दिन फरवरी महीने में ही जोड़ा गया था. जूलियस सीजर ने मौसम को महीने से मिलाने की पूरी कोशिश की. प्रयास में उसी साल यानी 46 बीसी में कुल 90 अतिरिक्त दिन जोड़े गए थे. इस वर्ष में कुल 445 दिन थे जिसे खुद सीजर ने भी ‘भ्रम का अंतिम वर्ष’ कहा था।
1644 – एबेल तस्मान की दूसरी प्रशांत यात्रा शुरू हुई।
1780 – ओमिक्रान डेल्टा ओमेगा सह-एड बिरादरिन की स्थापना बेंजामिन फ्रैंकलिन ने की।
1796 – अमेरिका के राष्ट्रपति ने जे की संधि के कार्यान्वयन की घोषणा की।
1856 – रूस और तुर्की के बीच युद्धविराम हुआ।
1860 – हरमन होल्‍लेरिथ ने सारणी मशीन का आविष्‍कार किया।
1880 – स्विटजरलैंड और इटली के बीच गाटहाई रेलवे सुरंग का निर्माण पूरा हुआ।
1908 – डच वैज्ञानिकों ने ठोस हीलियम गैस का निर्माण किया।
1912 – टैंडिल का पिएड्रा मोवेदिज़ा (चलता हुआ पत्थर) गिरकर टूट गया।
1916 – दक्षिण कैरोलिना में, कारखाने, मिल और खदान श्रमिकों के लिए न्यूनतम कार्य आयु बढ़ा दी गई।
1920 – चेकोस्लोवाक नेशनल असेंबली ने संविधान को अपनाया।
1936 – नेचर पत्रिका ने नील्स बोर के बाउल आफ बॉल्स के बारे में छापा था।
1940 – हैती एमसीडेनिअल ऑस्कर जीतने वाली पहली अश्वेत अभिनेत्री बनीं।
1940 – यूरोपीय देश फिनलैंड ने शीतकालीन युद्ध शांति वार्ता शुरू की।
1944 – अमेरिकी जनरल डगलस मैकआर के नेतृत्व में ऑपरेशन ब्रेवर में एडमिरल्टी द्वीप समूह पर आक्रमण किया गया।
1952 – पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करने संबंधी निर्देश पहली बार टाइम्स स्क्वेयर के 44 वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे में लगाए गए थे।
1960 – मोरक्को के दक्षिणी शहर अगादीर में आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों की मौत हो गयी। इस भूकंप की तीव्रता 6.7 थी।
1972 – निक्सन के वियतनामी के हिस्से के रूप में दक्षिण कोरिया ने वियतनाम से अपने 48,000 सैनिकों में से 11,000 को वापस बुला लिया।
1980 – हार्टफोर्ड व्हेलर्स के गोर्डी होवे ने अपना 800वां गोल करते हुए एनएचएल में इतिहास रचा।
1984 – कैनेडियन प्रधान मंत्री, पियरे ट्रुडो ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
1988 – दक्षिण अफ़्रीकी आर्चबिशप डेसमंड टूटू को 100 अन्य पादरियों के साथ गिरफ्तार किया।
1996 – 4 साल तक लगातार गोलीबारी और हमलों के बाद बोसनिया की राजधानी सरायेवो की घेराबंदी ख़त्म हो गयी।
2000 – रावलपिंडी में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेवाज यूनुस खान ने अपने पहली ही टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ 107 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम दो विकेट से हार गई।
2000 – मोजांबिक में आए भीषण बाढ़ में 700 लोगों की मौत।
2000 – चेचेन्या के 99 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेनाओं का कब्ज़ा, रवाण्डा के प्रधानमंत्री पिरे सेलेस्टिन रविगेमा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2004 – कैरेबियाई देश में जन विद्रोह के कारण राष्ट्रपति जीन बर्टाड ने पद से इस्तीफा दिया।
2004 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के यात्री मिशेल फ़ोएल का अलेक्ज़ेंडर केलरी अंतरिक्ष में उतरे, पर अंतरिक्ष सूट में ख़राबी के कारण पुन: वापस स्टेशन लौट गये।
2008 – प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.बच्चन सिंह को अनुवाद के लिए वर्ष 2008 का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा ॠचा गंगोपाध्याय ने न्यूजर्सी में हुई 26वीं सालाना सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया यूएसए-2007 का खिताब जीता।
2008 – पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमलावर ने पेशावर में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी और 90 से अधिक घायल हुए।
2012 –  दुनिया की सबसे ऊंची मीनार और दूसरी सबसे ऊंची संरचना टोक्यो स्काईट्री का निर्माण पूरा हुआ था।
2012- ट्यूमर से पीड़ित वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ के श्रोणि से ट्यूमर निकाले जाने के बाद वे ठीक हो गए।
2016 – पाकिस्तान में मुमताज कादरी को रावलपिंडी के अडियाला जेल में फांसी दे दी गई।
2020 –  जो बाइडेन ने साउथ कैरोलिना प्राइमरी चुनाव जीता।
2020 – एक प्रदर्शन के दौरान, सरकार समर्थक सामूहिक लोगों ने विवादित राष्ट्रपति और एसपी पर गोली चला दी।
2020 – अमेरिका और तालिबान ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति लाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2020 – चेन्नई के तेल गोदाम में लगी भीषण आग से आसमान में धुंए के बादल छाए।

*29 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1528 – बवेरिया के ड्यूक अल्बर्ट वी का जन्म हुआ।
1792 – भ्रूणविज्ञानी कार्ल अर्नस्ट वॉन बेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1827 में स्तनधारियों के अण्डाणु की खोज की। उन्होने ऊतकों की परतों से भ्रूण के विकास के बारे में बताया।
1812 – ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के पूर्व शीर्ष नेता सर जेम्स विल्सन का जन्म।
1840 – आधुनिक पनडुब्बी के जनक आयरिश – अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फ़िलिप हॉलैण्ड का जन्म हुआ।
1896 – मोरारजी देसाई – भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री।
1904 – रुक्मिणी देवी अरुंडेल  – भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
1932 – कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि भारत के एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे।
1956 –  कनाडाई व्यवसायी और राजनीतिज्ञ, 30वें कनाडाई कृषि मंत्री बॉब स्पेलर का जन्म हुआ।
1964 – अमेरिकी गायक, संगीतकार और निर्माता मर्विन वॉरेन का जन्म हुआ।
1984 – जान्वी छेड़ा एक भारतीय अभिनेत्री।
2004 – अमेरिकी पेशेवर तैराक ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली अलास्कावासी लिडिया ऐलिस जैकोबी का जन्म हुआ।

*29 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1744 – फ़्रांस के प्राकृतिक दर्शनशास्त्री जॉन थियोफिलस डेजाग्युएलिये का निधन हुआ। वे रॉयल सोसायटी आफ लंदन के सदस्य थे।
1840 – आधुनिक पनडुब्बी के जनक आयरिश अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फिलिप हॉलैंड का निधन हुआ।
1880 – ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया राज्य के पूर्व शीर्ष नेता सर जेम्स विल्सन का निधन भी 29 फरवरी को ही हुआ था। संभवतः विल्सन पहली शख्सियत हैं जिनका जन्म और निधन दोनों ही 29 फरवरी को हुआ।
1928 – अमेरिकी कवयित्री , लेखिका और पुस्तकालय संचालिका इनका डोन्ना कूलब्रिद का निधन हुआ।
1952 – कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1996 – अमेरिकी पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक और शिक्षक फ्रैंक” डैनियल का निधन हुआ।
2000 – अमेरिकी संगीतकार, गिटारवादक डेनिस डेनेल निधन हुआ।
2008 – अमेरिकी लेखक जेनेट कगन का निधन हुआ।
2012 – अंग्रेजी गायक, गिटारवादक और अभिनेता डेवी जोन्स का निधन हुआ।
2016 – फिलिपिनो निर्देशक और पटकथा लेखक यदि वी. डेरामास का निधन हुआ।
2020 –  हंगेरियन हॉल ऑफ फेम तैराक और 1952 ओलंपिक चैंपियन करता ईवा शेकली का निधन हुआ।
2020 – जर्मन अभिनेता डाइटर लेजर का निधन हुआ।

*29 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री बीरबलनाथ यात्रा-मंगलूरपीर (अकोला)।
🔅 श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज का जन्मोत्सव ( बंगाल , फाल्गुन कृष्ण पंचमी )।
🔅 राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस ( श्री मोरारजी देसाई जयन्ती)।
🔅 श्री कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि जयन्ती।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button