पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 14 अगस्त 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 14 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 14 अगस्त 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 14 अगस्त 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:09 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 09:06 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* गर – 15:17 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शूल – 13:12 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:49
*🌄सूर्यास्त-* 19:01
*🌙चन्द्रोदय-* 22:07
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 09:06 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 14:04 से 15:43
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 भाद्रपद बदी षष्ठी 26:09 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , चन्द्र षष्ठी व्रत (मरूस्थले) , चम्पा षष्ठी , कपिला षष्ठी व्रत , ललही छठ् , हल षष्ठी व्रत (सायान्हव्यापिनी षष्ठी में) पुत्रार्थियों एवं संतानवती महिलाओं को यह व्रत अवश्य करना चाहिए) , पंचक 09:06 तक , विघ्नकारक भद्रा 26:08 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पतेती , बृहस्पति पूजा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:06 से , रांधण छठ , माधवदेव तिथि (असम) , चेहलम (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री बलदेव / बलराम जयंती (भाद्रपद कृष्ण षष्ठी) , अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस , श्री एडौर्ड गौबर्ट जयन्ती , श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस , श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस , श्री जानी लीवर जन्म दिवस , सिंध स्मृति दिवस (सिंधी समाज) , विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (भारत) व पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉भाद्रपद बदी सप्तमी 23:52 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , श्री शीतला सप्तमी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*नारुन्तुदः स्यान्न नृशंसवादी*
*न हीनतः परमभ्याददीत ।*
*ययास्य वाचा पर उद्विजेत*
*न तां वदेदुषतीं पापलोक्याम् ॥*
*भावार्थ👉*
_दूसरे के मर्म को चोट न पहुंचाए, चुभने वाली बातें न बोले, घटिया तरीके से दूसरे को वश में न करे, दूसरे को उद्विग्न करने एवं ताप पहुंचाने वाली, पापी जनों के आचरण वाली बोली न बोले।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*14 अगस्त 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1248 – जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ।
1523 – संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला।
1758 – ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए।
1762 – अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया।
1805 – अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की।
1848 – अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई।
1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1875 – सोसायटी ऑफ रीगेट अफ्रीकांडर्स ने पर्ल में स्थापित किया गया।
1876 – कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1888 – बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र ‘एफ्रो-अमेरिकन’ का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1893 – फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था।
1904 – इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
1934 – लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई।
1935 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1936 – जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पहली बार बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका ने कनाडा को 19-8 से हराया था।
1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1941 – ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।
1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1979 – फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई।
1980 – लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की।
1980 – कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन काफी अहम है।
2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
2010 – पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया।
2013 – मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
2019 – राष्ट्रपति एवं शस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बल के कार्मिकों को 132 पुरस्कार अनुमोदित किए।
2019 – न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक मानव के आकार के विशाल पेंगुइन का जीवाश्म पाया गया।
2020 – राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वास मत जीता।
2021 – हैती में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1297 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल हुए (जान – माल के नुकसान का सिलसिला जारी )।
2021 – प्रधानमंत्री ने 14 अगस्त को प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया।
2022 – जम्मू – कश्मीर के हैदरबाग में भारतीय सेना ने 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया।
2022 – सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 11 अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित किया।
2023 – नाइजीरिया में वायुसेना के MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 26 सैनिकों की मौत हुई व 8 घायल हुए।
2023 – रूस के दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर भीषण विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई व गरीब 127 लोग घायल हुए।
2023 – ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासी नाव डूबने से 5 की मौत हुई व 7 लापता हुए।
2023 – कम्बोडिया के स्कूल में जमीन में दबे हजारों विस्फोटकों के टुकड़े मिले।
2023 – डोमिनिक गणराज्य की राजधानी के पास जबरदस्त विस्फोट से 10 लोगों की मौत हुई व 50 घायल हुए।
2023 – अर्मेनिया में मिनीबस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत व 9 घायल हुए।
2023 – न्यूजीलैंड ने कोविड-19 संबंधी अंतिम प्रतिबंध हटा दिए।
2023 – लातविया के प्रधानमंत्री क्रिसजानिस करिन्स ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
2024 – PM मोदी ने लगातार 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया।
2024 – असम में पहली बार सीएए के तहत बांग्लादेशी को नागरिकता मिली।
*14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1452 – इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दावेन्ची का जन्म हुआ।
1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।
1923 – सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी – त्रिपुरा, नागालैण्ड, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
1926 – अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल ।
1941 – तिरुप्पत्तुर वेंकटचलमूर्ति रामकृष्णन एफआरएस एक भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी।
1957 – जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता।
1968 – प्रवीण कल्याण आमरे – एक भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी।
1970 – रामेश्वर तेली संसद सदस्य लोकसभा भारत।
1995 – ऐश्वर्या पिस्से भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटरसाइकिल रेसर।
*14 अगस्त को हुए निधन👉*
1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1942- अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल (जन्मदिन भी आज ही) ।
1979 – एडौर्ड गौबर्ट – पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
1988 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।
2000 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
2007 – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा ।
2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2012 – विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2013 – अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी मोहम्मद इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची ।
2017 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।
2017 – डॉक्टर भक्ति यादव भारत की एक् समाजसेवी चिकित्सक थीं। वे निर्धन लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करती थीं।
2018 – बलराम जी दास टंडन छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल थे।
2022 – प्रसिद्ध स्टॉक निवेशक दलाल स्ट्रीट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (62) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी, वायु सेना प्रमुख सुल्तान महमूद (79) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई शिक्षाविद और लेखक करेन बकर (51) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी इस्लामी विद्वान, राजनेता और सांसद दिलवर हुसैन सईदी (83) का निधन हुआ।
2023 – थाई व्यवसायी ( ओसोत्सपा ) और गायक-गीतकार, बैंकॉक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पेच ओसाथानुग्राह (68) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री जेना रोलैंड्स (94) का निधन हुआ।
*14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री बलदेव / बलराम जयंती (भाद्रपद कृष्ण षष्ठी)।
🔅 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस।
🔅 श्री एडौर्ड गौबर्ट जयन्ती।
🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस।
🔅 श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस।
🔅 श्री जानी लीवर जन्म दिवस।
🔅 सिंध स्मृति दिवस (सिंधी समाज)।
🔅 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (भारत)।
🔅 पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*