राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 10 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 10 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 जुलाई 2025*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 26:08 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* विष्टि – 13:57 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* एन्द्र – 21:37 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 05:30
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 19:18
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 14:10 से 15:54
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 26:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – व्रतादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , गुरु पूर्णिमा पर्व , विघ्नकारक भद्रा 13:52 तक , व्यास पूजा , वायु परीक्षा , बौद्धायन श्रावणी उपाकर्म , कर्णघण्टा (कर्णखल) तीर्थ स्नान , गोपद्म व्रतारम्भ , अषाढ़ी योग (परमपुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक) , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षा वास ग्रहण , मन्वादि , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , अष्टान्हिका व्रत पूर्ण (जैन) , रविव्रत प्रारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा) , गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा) , मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा) , मेला सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली) , तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन , आषाढ़ी / गुरु पूर्णिमा) , मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस , श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस , श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस , मातृ सुरक्षा दिवस (पूरे विश्व में) व राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (भारत – 25 वाँ , National Fish Farmers’ Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 श्रावण बदी प्रतिपदा 26:10 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*देवो  रुष्टे  गुरुस्त्राता*
*गुरो  रुष्टे  न  कश्चन: ।*
*गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता*
*गुरुस्त्राता न संशयः।।*
*अर्थात्👉*
_भाग्य रूठ जाये तो गुरु रक्षा करता है। गुरु रूठ जाये तो कोई नहीं होता। गुरु ही रक्षक है, गुरु ही शिक्षक है, इसमें कोई संदेह नहीं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 जुलाई 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।
1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया।
1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।
1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।
1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।
1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
1947 – मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी – एफ़ 02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
2019 – फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया।
2019 – श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया।
2019 – विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया ।
2019 – दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आइएसआइसी)में रोबोट से रीढ़ की हड्डी के पांच सफल ऑपरेशन किए गए।
2020 – पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने पर चीन और भारत सहमत हुए ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।
2020 – चीन के ‘कुइझोउ-11 (केजेड -11)’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण असफल हुआ।
2020 – तुर्की के हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया।
2021 – विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया व जयशंकर ने 394 साल बाद महारानी केतेवन के अवशेष जॉर्जिया को सौंपे जो 1627 में गोवा लाए गए थे।
2022 – समुद्री परीक्षणों के चौथे चरण का समापन
स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) के लिए समुद्री परीक्षण का चौथा चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
2022 – भारतीय वायु सेना ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का शुभारंभ किया।
2022 – मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में जानकारी दी कि नागपुर में विश्व रिकॉर्ड- सिंगल कॉलम पियर्स पर समर्थित मेट्रो रेल और फ्लाईओवर हाईवे के साथ सबसे लंबे डबल डेकर मार्ग सेतु (3.14 किमी) का निर्माण हुआ।
2022 – विश्व शांति मंच 2022 का दसवां संस्करण बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में विज़िटर्स कॉन्फ्रेंस – 2023 का उद्घाटन किया।
2023 – व्यापार और निवेश कार्य समूह की तीसरी बैठक गुजरात के केवड़िया में शुरू हुई।
2023 – भारत की जी20 की अध्‍यक्षता के तहत संस्कृति कार्य समूह ने ‘लंबानी कढ़ाई की वस्तुओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन’ कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2023 – न्यू इंग्लैंड और न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश के कारण ऐतिहासिक बाढ़ आई।
2024 – उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ – आगरा एक्सप्रेसवे पर बस व कंटेनर की टक्कर से 18 लोगों की मौत व 19 से अधिक लोग घायल हुए।
2024 – भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कहा धारा 125 के  तहत, तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भी पति से गुजारा भत्ता मांगने का अधिकार।

*10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1856 – निकोला टेस्ला – आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यांत्रिक अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता और भविष्यवादी थे।
1910 – भारत पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग में लोंगेवाला युद्ध के नायक कर्नल धर्मवीर सिंह।
1921 – असद भोपाली – प्रसिद्ध गीतकार और शायर थे।
1934 – रजनीकांत अरोल – भारतीय समाज सेवी थे।
1942 – सैयद अली एक पूर्व भारतीय हॉकी खिलाडी (टोकियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम सदस्य)।
1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय महान क्रिकेटर।
1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
1951 – राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1956 – आलोक नाथ – हिन्दी फिल्म अभिनेता।
1983 – चित्रा कुलथुम्मुरिलिल सोमन(ओलम्पिक एथलीट ) का जन्म कोट्टायम, केरल में हुआ था।

*10 जुलाई को हुए निधन👉*

1927 – सर गंगा राम – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1971 – भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
2004 – अब्दुल गफ़ूर – बिहार राज्य के तेरहवें मुख्यमंत्री रहे।
2006 – अहमद नदीम कासमी – एक उर्दू भाषा के पाकिस्तानी कवि, पत्रकार, साहित्यिक आलोचक, नाटककार और लघु कथा लेखक थे।
2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
2020 – हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई।
2020 – इंग्लैंड के विश्व कप विजेता फुटबॉल खिलाड़ी जैक चार्लटन (85) का निधन हुआ।
2021 – पन्नियमपिल्ली कृष्णनकुटी वारियर – एक प्रसिद्ध भारतीय आयुर्वेद चिकित्सक थे।
2021 – काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी (67) का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक (85) का ढाका में निधन हुआ।
2023 – डेनिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉमी मोलर नीलसन (61) का निधन हुआ।
2023 – डच पत्रकार और लेखिका मार्गा मिंको (103) का निधन हुआ।
2024 – डेव लॉगिंस, अमेरिकी गायक-गीतकार का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*10 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा)।
🔅 गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा)।
🔅 मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा)।
🔅 मेला सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली)।
🔅 तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन , आषाढ़ी / गुरु पूर्णिमा)।
🔅 मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 श्री सुनील मनोहर गावस्कर जन्म दिवस।
🔅 श्री राजनाथ सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री अब्दुल गफ़ूर स्मृति दिवस।
🔅 मातृ सुरक्षा दिवस (पूरे विश्व में)।
🔅 राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (भारत – 25 वाँ , National Fish Farmers’ Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button