पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 सितम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 सितम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 28:10 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 23:44 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बव.- 16:22 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सौभाग्य – 15:22 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:39
*🌙चन्द्रोदय-* 16:36
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 13:54 से 15:29
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 भाद्रपद सुदी द्वादशी 28:10 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री श्यामबाबा द्वादशी , श्री कल्कि द्वादशी , श्री वामन द्वादशी व्रत , श्री विजया महाद्वादशी व्रत , श्रवण द्वादशी (श्रवणोपवास) , दुग्ध व्रत , दधिदान , अगस्त्य उदय , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री मदन महाराज यात्रा – फुल आमला नांदगांव (अमरावती) , माँ भुवनेश्वरी जयंती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी) , श्री वामनावतार / वामन जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी ) , मेला श्री वामन द्वादशी (अम्बाला हरियाणा व नाहन हि.प्र.) , श्री माता मूर्ति उत्सव (श्री बद्रीनाथधाम) , श्री दादा भाई नौरोजी जयन्ती , श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस , श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस व श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 भाद्रपद सुदी त्रयोदशी 27:15 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , शिक्षक दिवस (भारत) , ओणम उत्सव (केरल) , ईद-ए-मिलाद।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*प्राणातिपातः स्तैन्यं च*
*परदारानथापि च ।*
*त्रीणि पापानि कायेन*
*सर्वतः परिवर्जयेत् ॥*
अर्थात् 👉
_दूसरों के प्राणनाश करना, चोरी करना और परायी स्त्री से संसर्ग रखना – ये तीन शरीर से होने वाले पाप हैं। इन सबका परित्याग कर देना उचित है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 सितम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1998: लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान गूगल को विकसित किया था।आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर्ड किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008 – केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2009 – कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2012- पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2019 – कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया ,डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।
2019 – भारत और पाकिस्तान करतारपुर साहिब गलियारे के उपयोग के लिए भारतीय तीर्थ यात्रियों की वीज़ा मुक्त यात्रा पर सहमती बनी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्लादिवोस्ताक में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की।
2019 – पंजाब के बटाला में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके के कारण 21 लोगों की मौत।
2019 – एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण का कार्यक्रम ब्रिटेन में जारी।
2020 – यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने इंडो-पैसिफिक रणनीति लांच की। इसे भारत के साथ लॉन्च किया गया।
2020 – बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन के फटने से एक बच्चे सहित 17 नमाजियों की मौत हुई।
2021 – पंजशीर को लेकर तालिबान ने फिर मनाया जश्न, हवाई फायरिंग में 70 की मौत हुई।
2022 – पंजाब के मोहाली में (लंदन ब्रिज) मेले के दौरान ड्राप टावर झूला (लगभग 50 फुट ऊँचा) टूटने से लगभग 50 लोग घायल हुए।
2022 – थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दिन की यात्रा पर नेपाल पहुंचे।
2023 – पाकिस्तान नेवी का हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई।
2023 – सेना हॉस्पिटल(आरएंडआर),दिल्ली में नेत्र विज्ञान पर दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – विशाखापत्तनम बंदरगाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया गया।
2023 – नाइजीरिया में लागोस की पहली मेट्रो रेल सेवा, ब्लू लाइन शुरू हुई।
2024 – अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत, नौ से अधिक घायल हुए।
*4 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1825 – दादा भाई नौरोजी – राजनीतिज्ञ ।
1880 – भूपेंद्रनाथ दत्त – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1894 – ज्ञानचंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।
1895 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1906 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1909 – ब्रज कुमार नेहरू – संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत व श्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र।
1924 – के. वी. रघुनाथ रेड्डी – पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1941 – सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1952 – ऋषि कपूर, भारतीय अभिनेता।
1962 – किरण मोरे, भारतीय क्रिकेटर ।
1971 – लांस क्लूजनर दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
*4 सितंबर को हुए निधन👉*
1912 – मोहनलाल विष्णु पंड्या – भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।
1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1975 – बलदेव प्रसाद मिश्र हिन्दी साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
1997 – धर्मवीर भारती भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2006 – सत्येंद्र नारायण सिन्हा – बिहार के 19वें मुख्यमंत्री।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2014 – जोन एलेक्जेंड्रा मोलिंस्की, एक अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेत्री, लेखक, निर्माता और टेलीविजन होस्ट थी।
2015 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सुल्तान अहमद भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे।
2021 – पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव केशव देसीराजू का निधन हुआ।
2022 – टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पलोनजी मिस्त्री (54) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हुई।
2023 – अमेरिकी संगीतकार गैरी राइट (80) का निधन हुआ।
2023 – ट्यूनिशियाई फुटबॉल प्रबंधक Hameur Hizem (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार स्टीव हार्वेल (56) का निधन हुआ।
2024 – चिली के टेनिस खिलाड़ी लुइस अयाला (91) का निधन हुआ।
*4 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री मदन महाराज यात्रा – फुल आमला नांदगांव (अमरावती)।
🌟 माँ भुवनेश्वरी जयंती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।।🌟 श्री वामनावतार / वामन जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल द्वादशी)।
🌟 मेला श्री वामन द्वादशी (अम्बाला हरियाणा व नाहन हि.प्र.)।
🌟 श्री माता मूर्ति उत्सव (श्री बद्रीनाथधाम)।
🌟 श्री दादा भाई नौरोजी जयन्ती।
🌟 श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस।
🌟 श्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा स्मृति दिवस।
🌟 श्री विल्फ़्रेड डिसूजा स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*