राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 04 अप्रैल 2024

इतिहास की 04 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 अप्रैल 2024*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 16:17 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 20:12 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* विष्टि – 16:17 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध – 13:14 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:41
*🌙चन्द्रोदय-* 27:51
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:32
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी दशमी 16:17 तक पश्चात् एकादशी शुरु , दशामाता व्रत , विघ्नकारक भद्रा 16:15 तक ,  वक्री बुध पश्चिम में अस्त 06:20 पर, श्री सद्गुरु रामानंद बीडकर महाराज पुण्यतिथि (पुणे , फाल्गुन कृष्ण दशमी का भी वर्णन मिलता है) , पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस , श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस व खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी एकादशी 13:31 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पापमोचिनी एकादशी व्रत ( सभी के लिए )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*स्वायत्तमेकान्तगुणं विधात्रा*
*विनिर्मितं छादानमज्ञतायाः।*
*विशेषतः  सर्वविदां समाजे*
*विभूषणं मौनमपण्डितानाम्॥*
★(नीतिशतकम्-७)
*अर्थात् 👉*
_अपनी मूर्खता छिपाने के लिये विधाता ने मूर्खों को मौन धारण करने का एक अद्भुत सुरक्षा कवच दिया है, जो उनके अधीन भी है। विद्वानों से भरी सभा मे “मौन रहना” मूर्खों के लिये आभूषण से कम नहीं है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 अप्रैल 2024 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा , घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी व उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी।  स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी । आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें। आपको अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। आपके रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे, इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन शानदार रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको लाभ होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण आप खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपको अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। आपको थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अंततः आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और आपका दिन बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। आपकी सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। आप फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होती है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।
1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।
1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच में हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।
1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया (1994 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें)।
2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार ।
2001 – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2013 – महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
2013 – छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल के चार जवान शहीद।
2019 – इथोपियन प्लेन क्रैशः बोइंग एमरजैंसी रूल फॉलो करने के बावजूद विमान कंट्रोल नहीं कर सके पायलट।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान ‘जायेद मेडल’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने सम्मानित किया।
2020 – सोलोमन द्वीप पर आये शक्तिशाली तूफान में एक नौका में सवार 28 लोग लापता हो गये।
2020 – कोरोना महामारी के चलते जान गंवाने वाले मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में चीन में तीन मिनट का मौन रख कर राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।
2021 – बांग्लादेश सरकार ने सभी सार्वजनिक यातायात निलंबित करने की घोषणा की।
2021 – मंगल की सतह पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के हेलिकॉप्टर Ingenuity ने लैंड किया , इसके साथ ही यह दूसरे ग्रह की धरती पर उतरने वाला पहला रोटरक्राफ्ट बना।
2022- लोकसभा में Criminal Procedure (Identification) Bill (दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक 2022) पारित हुआ।
2022 – पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुख्‍य न्‍यायाधीश गुलजार अहमद को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
2023 – राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की कि राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
2023 – सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए भीषण हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत व 11 गम्भीर रूप से घायल हुए।
2023 – पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहटन कोर्ट में पेशी से पहले गिरफ्तार कर लिया गया व करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया।
2023 – फिनलैंड NATO में शामिल हो 31वां सदस्य बना।

*4 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ।
1905 – नृपेन चक्रबर्ती –  त्रिपुरा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व ‘कम्युनिस्ट आन्दोलन’ के पितृ पुरुष।
1908 – अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे।
1922 – अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ।
1933 – बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ।
1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
1969 – पल्लवी जोशी – भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री।
1972 – लीसा रे – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल।
1976 – सिमरन – भारतीय अभिनेत्री ।
1979 – अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता हीथ लैजर का जन्म हुआ।

*4 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1924 – गंगाधर मेहरे – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
2019 – वेदवती वैदिक – प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
2020 – दिग्गज अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमण के कारण निधन।
2021 – दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल (88) का निधन हुआ।
2021 – भारतीय क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू (88) का निधन हुआ।
2021 – खलील इस्माइल मकरानी,  गुजरात, भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के वांकानेर दिग्विजय सिंह झाला (88) का निधन हुआ।
2022 – क्रोएशियाई बास्केटबॉल सेंटर और कोच पेटार स्कैन्सी (78) का निधन हुआ।
2023 – डेनिश फुटबॉल गोलकीपर बिर्गर जेन्सेन (72) का निधन हुआ।

*4 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सद्गुरु रामानंद बीडकर महाराज पुण्यतिथि (पुणे , फाल्गुन कृष्ण दशमी का भी वर्णन मिलता है)।
🔅 पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस।
🔅 खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button