राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 23 नवम्बर 2023

इतिहास की 23 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 23 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 नवम्बर 2023*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 21:04 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तरभाद्रपद – 17:16 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* वणिज – 10:04 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वज्र – 11:52 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 14:43
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 13:26 से 14:46
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी एकादशी 21:04 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , हरिप्रबोधिनी / देवोत्थानी /देवउठनी एकादशी व्रत , तुलसी विवाह प्रारम्भ , श्री श्यामबाबा जागरण , ईख रस का प्राशन , चातुर्मासस्य व्रत – यम – नियमादि समाप्त , द्विदल (दाल) दान , विष्णु त्रिरात्र समाप्त , पंचक जारी , भीष्म पंचक प्रारम्भ , हरिवासर 21:03 से , सर्वार्थसिद्धियोग  /कार्यसिद्धियोग 17:16 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:16 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:04 से 21:03 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 17:16 तक , पंढरपुर यात्रा , मुक्तावली व्रत जैन , “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट ” फेसबुक पेज ज्वाइन करें , आचार्य श्री शिव सागर जी आचार्य पद (जैन कार्तिक शुक्ल एकादशी ) , श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती , श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती , श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस व भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को👉 कार्तिक सुदी द्वादशी 19:08 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , वजुली महाद्वादशी व्रत , गरूड़ द्वादशी (उड़ीसा) , श्रीश्यामबाबा द्वादशी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 16:01 तक , पंचक 16:01 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निश्चित्य  यः   प्रक्रमते*
*नान्तर्वसति  कर्मणः ।*
*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*
*स वै पण्डित उच्यते ॥*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 नवम्बर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होता जाएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

960 – जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1165 – पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे।
1705 – निकोलस रोवे का प्ले “युलिसेस” का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1723 – कैरोलिना का प्रांत न्यू बर्न के रूप में न्यूबेर्न (शहर बाद में उत्तरी कैरोलिना की राजधानी बना) में शामिल किया गया।
1744 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दिया।
1808 – टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने एक स्पैनिश सेना को हराया।
1810 – अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।
1848 – महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1863 – पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गई।
1873 – वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
1876 – पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गए।
1890 – इटली में आम चुनाव हुये।
1892 – लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1897 – जेएल लव ने पेंसिल छीलने वाले शार्पनर का पेटेंट कराया।
1904 – अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
1909 – राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
1927 – ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1946 – वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
1971 – चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980 – इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गए।
1983 – देश में पहली बार नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984 – लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
1997 – साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
2001 – इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
2002 – जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
2002 – नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया था।
2006 – अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
2007 – आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।
2009 – फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।
2011 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
2019 – देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – भारतीय नौसेना (आईएन) ने अंडमान सागर में 23 से 25 नवंबर 2020 तक 27वें भारत-सिंगापुर द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास सिम्बेक्स-20 की मेजबानी की।
2020 – निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार मुद्दों पर भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) परामर्श के छठे दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गयी।
2021 – भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का सैंतीसवां संस्करण (23 से 24 नवंबर 2021 तक) का अभ्यास आयोजन शुरू हुआ।
2021 – रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ‘भारत गौरव ट्रेनों’ की शुरुआत करने की घोषणा की।
2021 – सीरिया की सेना के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने उसके मध्य क्षेत्र में सेना की चौकियों पर हमला किया।
2022 – भारत ने ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2022 – यरुशलम में दो बस स्टॉप पर हुए दो बम धमाकों में एक की मौत व 21 अन्य लोग घायल हुए।
2022 – 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से हिला तुर्की, 50 लोग घायल हुए।

*23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1897 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
1901 – नवकृष्ण चौधरी – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1914 – कृश्न चन्दर – हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार।
1926 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु ।
1930 – गीता दत्त, प्रसिद्ध भारतीय पा‌र्श्वगायिका।
1962 – ओम बिरला – राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ और लोकसभा अध्यक्ष।
1967 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।

*23 नवंबर को हुए निधन👉*

1890 – नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
1912 – सखाराम गणेश देउसकर -क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार।
1937 – देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन हुआ।
1971 – लांस नायक राम उग्र पांडे, एमवीसी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक युद्ध नायक थे (पुरस्कार महावीरचक्र सम्मानित)।
1976 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन हुआ।
1977 – प्रकाशवीर शास्त्री – संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान्।
1990 – रोल्‍ड डाॅल – 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार।
2020 – असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (86) का निधन हुआ।
2020 – प्रख्यात रंगकर्मी, अभिनेता और पत्रकार विश्व मोहन बडोला (84) का निधन हुआ।

*23 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आचार्य श्री शिव सागर जी आचार्य पद (जैन कार्तिक शुक्ल एकादशी )।
🔅 श्री नवकृष्ण चौधरी जयन्ती ।
🔅 श्री सत्य सांई बाबा जयन्ती ।
🔅 श्री तरूण गोगोई स्मृति दिवस।
🔅 भौतिक / जीव / वनस्पति /पुरातत्व विज्ञानी श्री जगदीश चंद्र वसु पुण्य दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button