राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 20 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 मार्च 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:48 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 23:32 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* गर – 13:47 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वज्र – 18:18 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:25
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 24:07
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:30
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 चैत्र बदी षष्ठी 26:48 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री एकनाथ षष्ठी , शीतला षष्ठी (पूजन ) , स्कन्द षष्ठी (बंगाल) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 23:32 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:32 से , सूर्य सायन मेष राशि में 14:31 पर , विघ्नकारक भद्रा  26:46 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:32 से , बसन्त संपात , रांधा पुआ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , उत्तरगोल प्रारम्भ , महाविषुवदिन , मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र. , पंचांगभेद) , विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर , कन्फर्म कर लें) , श्री वनचन्द्र गोस्वामी जयन्ती (चैत्र कृष्ण छठ , 1528) , रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस (बलिदान दिवस) , सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र) , अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day) , विश्व गौरेया दिवस , अंतर्राष्ट्रीय फ़्रैंकोफ़ोनी दिवस , विश्व मेंढक दिवस , फ्रेंच भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र ) , स्वतंत्रता दिवस (ट्यूनीशिया) , विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day) , विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 28:26 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , शीतला सप्तमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अर्थो  न  सम्भृतः  कश्चित्*
*न विद्या काचिदर्जिता।*
*न तपः सञ्चितं किञ्चिद्*
*गतं  च  सकलं  वयः ।।*
★(काव्यादर्श – २/१६१)
*अर्थात् 👉*
_ना धन संचय किया, ना विद्या का ही अर्जन किया, ना कुछ तप ही संचित किया और सारी आयु व्यर्थ ही बीत गई। ऐसे जीवन से क्या लाभ ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 मार्च 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी और अर्धरात्रि में  स्वतंत्रता की घोषणा हुई।
1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 – जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
2013 – FDI World Dental Federation ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की।
2019 – पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा।
2020  – फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया, भारत 144 वें स्थान पर व अफगानिस्तान सबसे कम खुशहाल देश।
2020 – रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश हुई।
2021 – महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरि जिले में केमिकल फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट में चार लोग मारे गये।
2021 – अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्‍स ऑस्टिन ने विदेश मंत्री डाक्‍टर एस जयशंकर से मुलाकात में अंतर्राष्‍ट्रीय सामरिक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।
2022 – अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ढाका में 8वीं साझेदारी वार्ता हुई।
2022 – यमन के हौसी विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रवादियों ने मारियुपोल में 130,000 नागरिकों को बंधक बनाया गाया व रूस ने 16,000 से अधिक लोगों को निकाला।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में मार्शल लॉ का विस्तार करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
2023 – भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना ऋण और जापानी भाषा में सहयोग से जुड़े दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2023 – नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल ने संसद में विश्‍वास मत हासिल किया व नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पर्यावरण के साथ संतुलित विकास’ विषय पर सिविल 20 इंडिया 2023 के स्थापना सम्मेलन का पहला पूर्ण सत्र हुआ व कार्यसमिति की बैठक नागपुर में शुरू हुई।
2024 – मुख्य युद्धक टैंकों के लिये भारत के पहले स्वदेश निर्मित 1500 हार्सपावर इंजन का पहला परीक्षण बीईएमएल मैसूरू में किया गया।

*20 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1615 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ था।
1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1982 – निशा मिलेट – भारतीय की जानी-मानी तैराक।
1987 – कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।

*20 मार्च को हुए निधन👉*

1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
1727 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1858 – रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।
1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता थे।
1943 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1970 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
1995 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2008 – सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
2011 – बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।
2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
2015 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
2019 – 1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधन।
2020  – प्रदीप कुमार बनर्जी  भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम) और प्रबन्धक का हृदयाघात से निधन।
2020  – केनी रोजर्स -अमेरिकी गायक, संगीत लेखक और अभिनेता।
2021 – शेयर बाजार रेग्युलेटर SEBI के पूर्व चेयरमैन जीवी रामाकृष्ण का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – पहली ओड़िशी नृत्यांगना तथा ओड़िशी नृत्यगुरू स्व. केलुचरण महापात्र की पत्नी लक्ष्मीप्रिया महापात्र का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग प्रोप जॉन सैटलर (80) का निधन हुआ।
2023 – अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल फ़ॉरवर्ड ओस्वाल्डो हेक्टर क्रूज़ (91) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तान के प्रसिद्ध वैद्य गोपाल गंगावैश (100) का निधन हुआ।
2024 -पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बुधवा उरांव मध्य रात्री झारखंड के जमशेदपुर में निधन हो गया।

*20 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 उत्तरगोल प्रारम्भ।
🔅 महाविषुवदिन।
🔅 मेला नवचण्डी प्रारम्भ (मेरठ , उ.प्र. , पंचांगभेद)।
🔅 विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर , कन्फर्म कर लें)।
🔅 श्री वनचन्द्र गोस्वामी जयन्ती (चैत्र कृष्ण छठ ,1528)।
🔅 रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस (बलिदान दिवस)।
🔅 सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Happiness Day)।
🔅 विश्व गौरेया दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय फ़्रैंकोफ़ोनी दिवस।
🔅 विश्व मेंढक दिवस।
🔅 फ्रेंच भाषा दिवस (संयुक्त राष्ट्र )।
🔅 स्वतंत्रता दिवस (ट्यूनीशिया)।
🔅 विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day)।
🔅 विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button