पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 09 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 09 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अक्टूबर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 22:56 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 20:03 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* वणिज – 12:39 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* वज्र – 21:32 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:18
*🌄सूर्यास्त-* 17:58
*🌙चन्द्रोदय-* 19:22
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 25:24 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:35 से 15:03
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 22:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , यमघण्टयोग 20:03 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 12:39 से 22:55 तक , शुक्र कन्या राशि में 10:49 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती , वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस , भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ) , विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा) , राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025) व विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्थी 19:40 तक पश्चात् पंचमी शुरू , कोकिला पंचमी व्रत , करवा चौथ (करक चतुर्थी) व्रत , चन्द्रोदय 20:32 पर , श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , दशरथ चतुर्थी , दशरथ ललिता व्रत , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री सम्भवनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण चतुर्थी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*
*न शौर्येण विना जयः।*
*न ज्ञानेन विना मोक्षो*
*न दानेन विना यशः॥*
*भावार्थ👉*
_धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। किसी कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका रह सकती है। सम्मान मिलेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होने की पूरी संभावना है। दाम्पत्य का पूर्ण सुख मिलेगा। दुर्व्यसनों के कारण परिवार का वातावरण ख़राब न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है। लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है। जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे। किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधियों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नहीं प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी। आज स्त्री पक्ष का सहयोग करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानों अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद सहयोगी सिद्ध होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1701 – येल यूनिवर्सिटी न्यू हेवेन में स्थापित किया गया।
1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1740 – डच राज्यपाल जनरल एड्रियान वाल्केनियर ने बताविआ के 8,000 चीनी निवासियों की हत्या की अनुमति दी।
1771 – व्यापारी जहाज व्होवा मारिया फिनलैंड के तट के पास डूब गया।
1806 – श्लेज़ की लड़ाई: फ्रेंको-प्रिशियन का पहला संघर्ष। प्रशियाई सेना को फ्रांसीसी सेना द्वारा आसानी से पराजित किया गया।
1812 – 1812 के युद्ध के दौरान लेफ्टिनेंट जेसी डंकन इलियट के तहत अमेरिकी नौसेना बलों ने दो ब्रिटिश युद्धपोतों, एचएमएस डेट्रायट और एचएमएस कैलेडोनिया को पकड़ लिया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना की गई।
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1888 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए पहली बार खोला गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1959 – ऑटोरिक्शा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
1962 – पूर्वी अफ्रीकी देश यूगांडा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1967 – अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी , क्यूबा के प्रसिद्ध सोशलिस्ट क्रांतिकारी और गुरिल्ला नेता चे ग्वेरा की हत्या।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 – इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 – वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2005 – यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
2006 – गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
2006 – उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2007 – चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
2009 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।
2012 – लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।
2019 – रसायन विज्ञान के लिए 2019 का नोबल पुरस्कार लिथियम आयन बैटरी के क्षेत्र में विकास के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप देने की घोषणा हुई।
2019 – इजराइल के पुरातत्वविदों ने तेल अवीव में 5 हजार साल पुराने शहर की खोज किए जाने की घोषणा ।
2020 – विश्व खाद्य कार्यक्रम को भूखमरी का मुकाबला करने के लिए वर्ष 2020 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2020 – डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का ओडिशा के तट से दूर व्हीलर द्वीप पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2021 – डेनमार्क की प्रधानमंत्री की भारत की आधिकारिक यात्रा (9 से 11 अक्टूबर 2021) भारत और डेनमार्क ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के गुड़गांव में बारिश से भरे तालाब को देख नहाने उतरे 6 बच्चों की डूबकर मौत हुई 3 के और डूबने की आशंका रही।
2022 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में मेहसाणा के निकट मोढेरा में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
2022 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।
2023 – इजराइल ने अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे करने का आदेश दिया। इजराइल ने हमास के 130 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।
2023 – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023 की घोषणा हुई।
2023 – ICAR व CHIAR के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।
2023 – वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास का 2023 संस्करण 09 से 11 अक्टूबर तक गोवा में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजिन किया गया।
2024 — Chemistry Nobel Prize डेविड बेकर डेमिस हसबिस और जॉन जम्पर को प्रोटीन पर काम के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।
*9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1624 – मुराद बख़्श।
1826 – राजा लक्ष्मण सिंह – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1873 – विलियम एस मारिस – भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव।
1877 – गोपबंधु दास – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता।
1897 – मिनजुर भक्तवत्सलम, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु ।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1966 – राधे श्याम बारले – एक पंथी लोक नर्तक और कलाकार (पद्म श्री से सम्मानित , 2021)।
*9 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1963 – सैफुद्दीन किचलू एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, वकील, व भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे (लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष)।
1988- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी।
2006 – कांशीराम, भारतीय राजनेता।
2015 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
2021 – ईरान के पहले राष्ट्रपति अबोलहसन बनिसद्र का निधन हुआ।
2022 – अंग्रेजी भाषा की कवयित्री और नगालैंड की विद्वान टेम्सुला आओ (77) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन क्रॉस-कंट्री स्काइर गेर्हार्ड ग्रिमर (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यापारीचक फ़ीनी (92) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
*9 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री मिनजुर भक्तवत्सलम जयन्ती।
🌟 वीर सीताराम कंवर बलिदान दिवस।
🌟 भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस (Indian Territorial Army Day , 76वाँ)।
🌟 विश्व डाक दिवस (World Post Day , संयुक्त राष्ट्र द्वारा)।
🌟 राष्ट्रीय डाक सप्ताह जारी 2025 (06 से 10 अक्टूबर 2025)।
🌟 विश्व दृष्टि दिवस (अक्टूबर का दूसरा बृहस्पतिवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

