राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बृहस्पतिवार, दिनांक 07 दिसम्बर 2023

इतिहास की 07 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 07 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 दिसम्बर 2023*
*गुरुवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 29:08 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – पूर्णरात्रि
*💫करण-* वणिज – 16:11 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* आयुष्मान – 23:59 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 07:00
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 26:18
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 13:30 से 14:48
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी दशमी 29:08 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 16:06 से 29:07तक , भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी ) , श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस , सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत) व अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस ( International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।_*
*_🔅 कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी एकादशी 30:33 (शनिवार सुबह 06:33) तक पश्चात् द्वादशी शुरु , उत्पन्ना एकादशी व्रत (सभी के लिए) , वैतरणी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दशपुत्रसमा     कन्या*
*दशपुत्रान्प्रवर्धयन्।*
*यत्फलं लभते मर्त्य-*
*स्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥*
*अर्थात्👉*
_अकेली कन्या ही दश पुत्रों के समान है। दश पुत्रों के लालन पालन से जो फल प्राप्त होता है वह अकेले कन्या के पोषण से ही प्राप्त हो जाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 दिसम्बर 2023 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन विवाह कार्यक्रम आदि में जा सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1732 – थियेटर रॉयल कोवेन्ट गार्डन, लंदन (आधुनिक-रोज़ रॉयल ओपेरा हाउस) खोला गया।
1815 – मार्शल नेे को पेरिस में जर्डिन डु लक्ज़मबर्ग के पास मार डाला।
1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1835 – भविष्य के यू.एस. अध्यक्ष जेम्स के. पोलक सदन के अध्यक्ष बने।
1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1869 – अमेरिकी डाकू जेसी जेम्स ने गल्लतिण मिसौरी में अपनी पहली बैंक डकैती की पुष्टि की।
1877 – आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने ‘ग्रामोफोन’ का प्रदर्शन किया।
1888 – जॉन बॉयड डनलप ने हवा वाली साइकिल टायर का अविष्कार किया।
1889 – विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ़्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई। इस गाड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा और ईंधन के रुप में पेट्रोल या फिर एलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं।
1895 – अंबा अलगी की लड़ाई: अब्य्स्सिनियंस इतालवी सेनाओं को हराया।
1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1946 – संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा शहर के वाइनकॉफ होटल में आग लगने से 119 लोग मारे गए।
1949 – सात दिसंबर 1949 से भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे / झण्डा दिवस मनाया जाता है।
1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
2002 – कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन ।
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 – भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
2019 – भारतीय रेलवे ने देश के 5500 स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी।
2020 – जम्‍मू-कश्‍मीर उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश गीता मित्‍तल ने विधिक सेवा कार्यक्रम-इंसाफ की दस्‍तक की शुरुआत की।
2020 – भारत और इज़राइल के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई।
2020 – संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास कॉन्फ्रेंस – अंकटाड (UNCTAD) का वर्ष 2020 का निवेश संवर्धन पुरस्कार इन्वेस्ट इंडिया को दिया गया।
2021 – भारत ने ओडिसा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाईल का सफल परीक्षण किया।
2022 – समुद्री डकैती रोकथाम विधेयक 2019 लोकसभा में पेश किया गया।
2022 – जिम्बाब्वे के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

*7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी थे।
1887 – गोविन्द सिंह राठौड़ – भारतीय सैनिक , जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया।
1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1924 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।
1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।

*7 दिसंबर को हुए निधन👉*

1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
1977 – दीप नारायण सिंह बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
2016 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
2019 – स्वयं प्रकाश एक हिन्दी साहित्यकार थे।
2020 – लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – सात दशक पहले ध्वनि से भी तेज विमान उड़ाने वाले या ध्वनि के अवरोध को तोड़ने वाले पहले पायलट जनरल चक यीगर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया।
2021 – उड़ीसा के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक नंदा प्रस्टी (104) का निधन हुआ।

*7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भगवान श्री महावीर तप कल्याणक दिवस (जैन , मार्गशीर्ष कृष्ण दशमी )।
🔅 श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस ( International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button